औरंगाबाद, बुलंदशहर, राजेश गोयल। यहां बुलन्दशहर जनपद में बनी स्थानीय कलाकारों की फिल्म इश्क का मंजन का शुभारंम्भ 6 अक्टूबर को होंगा। इसके निर्माता निर्देशक रामऔतार पावडिया है। जिसमें मुख्य कलाकार शक्ति कपूर, असरानी, रजा मुराद, राहुल चौहान, प्रवीण कुमार, मुनीत मेहरा, सोनम चौधरी, इमरान राजपूत, आदि ने काम किया है। इसके बाद मास्टर मांइन्ड व करेक्टर फिल्म भी आ रही है। जिसमें राजपाल यादव का महत्तव पूर्ण रोल रहेगा।
Jansaamna
अकबरपुर, कानपुर देहात, संदीप गौतम। भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे ’’सफाई अभियान’’ यानि ’’स्वच्छ भारत अभियान’’ की कानपुर देहात टोल प्लाजा द्वारा खुले आम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है ’’स्वच्छता ही सेवा है’’ एक वो अभियान जो देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाया जा रहा है। या यूं मानें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट जो की आगामी महीने में गांधी जयंती के अवसर पर एक तरह से राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को समर्पित स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश को साफ करने का अभियान है। प्रधानमन्त्री से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक इस अभियान को सड़क से लेकर संसद तक और सरकारी दफ्तर से लेकर थानों तक चला रहे है और देश को और अपने आसपास को स्वच्छ रकने के लिए खुद हांथो में झाड़ू लिए सफाई कर रहे है और अच्छे अच्छे स्लोगन के जरिये लोगों को सफाई के प्रति सन्देश दे रहे है ताकि लोग स्वछता को अपनाये और लोग इसके प्रति जागरूक हो और इस अभियान से जुड़े लेकिन वही कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर स्वच्छ भारत अभियान की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही है और जिला प्रशासन आँख पर पट्टी बांधे हुए है उसको टोल प्लाजा के चारो तरफ हर जगह हर लेंन में लगे विमल पान मसाले के विज्ञापन दिखाई नहीं दे रहे है।
भदोही, जन सामना ब्यूरो। ज्ञानपुर स्थित बन्द कम्बल कारखाना 34.55 रुपये लाख की लागत से 25 अगस्त, 2017 को पुनरूद्धार कराकर चालू कराया गया। खादी पर छूट 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गयी। यह छूट बिक्री की जगह खादीके उत्पादन पर मिलेगी, जिससे खादी के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। इसमें विशेष बात यह है कि उक्त छूट में से 10 प्रतिशत समितियों को तथा 5 प्रतिशत सीधे खादी बनाने वाले कत्तिनों/बुनकरों की होगी। यह छूट 108 दिन के स्थान पर 12 महीने अर्थात पूरे वर्ष होगी।
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के छक्के छुड़ाने वाले देश के अमर शहीद मेजर अविनाश सिंह भदौरिया की शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार को लोगों ने उन्हें याद कर मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर कहा गया कि देश के लिए न्योछावर होने वाले ऐसे रणबाकुरों की कुर्बानियां कतई जाया नही होंगीं। इसका ताजा उदाहरण जम्मू-कश्मीर में सेना द्वारा आतंकियों को ढूंढ – ढूंढ कर मार गिराया जाना है। कहा गया कि देश से आतंकियों के सम्पूर्ण सफाये का वक्त अब नजदीक आ गया है।
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। नवरात्रि के पावन दिनों में मां भगवती के मंदिरों में माता रानी के भक्तों की अपार भीड़ हो रही जिसमें श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का सिविल लाइंस मंडल के पदाधिकारी तपेश्वरी मंदिर में माता के भक्तों को दर्शन करने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसके लिए सुबह से ही मंदिरों में तैनात हो गए महिलाओं और पुरुषों की सुनिश्चित तरीके से लाइन बनाकर दर्शन करवाना एवं निकास द्वार से मंदिर परिसर से भक्तों को बाहर निकालने में लगे रहे आए हुए भक्तों ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना की वही जब पुलिस कैंप का कुछ नजारा दिखाई दिया तो ड्यूटी पर लगे
श्री छावनी रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव एवं लाज डॉ गौर हरि सिंघानिया 391 ने सम्मिलित रूप से पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
रेवती देवी इंटर काॅलेज की संगीत प्रवक्ता है सोनम