< तालाबों पर अतिक्रमण अब भी पहले जैसा, कब्जा मुक्त और स्वच्छ नहीं हो सके तालाब
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। प्रदेश सरकार के मुखिया के आदेश के बावजूद तालाबों पर अतिक्रमण अब भी बना हुआ। लेखपाल सेक्रेटरी या फिर यूं कहें कि पूरा का पूरा तहसील प्रशासन अवैध कब्जे दारों से तालाब को मुक्त कराने में लापरवाही बरत रहा है। सूत्रों की मानें तो ग्राम प्रधान और सचिव से मिल रहे प्रसाद को चखकर लेखपाल सेक्रेटरी भी अपने कार्य का निर्वहन ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं। जबकि ऊंचाहार ब्लॉक के अंतर्गत कई तालाब और भी हैं जो कि अतिक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें कई ग्राम सभा के कब्जा युक्त तालाब भी शामिल है। दूसरी तरफ इन तालाब की जानकारी तो तहसीलदार, हल्का लेखपाल और सेक्रेटरी के पास भी है।
Read More »
Jansaamna
≈नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनपद के अंदर शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आज डीएम माला श्रीवास्तव और एसपी श्लोक कुमार ने ऊंचाहार क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान आगामी ईद पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए कस्बे इत्यादि जगहों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही डीएम और एसपी ने जिले की एक चर्चित घटना के पीड़ित परिवार से भी मिले और उन्हें आश्वस्त भी किया।
चंदौली। संयुक्त सचिव शिक्षा, भारत सरकार कामिनी चौहान रतन द्वारा जनपद भ्रमण के दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संयुक्त सचिव द्वारा यहां नीति आयोग के फण्ड से मरम्मतीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर कराए जा रहे टाईलीकरण व अन्य सिविल वर्क को पूरे मानक व गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चल रहे मरम्मतीकरण के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराकर चिकित्सालय को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाय। उन्होंने चिकित्सालय की साफ सफाई के साथ ही पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। मरीजों के अच्छे आए अच्छे इलाज के साथ ही पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे।संयुक्त सचिव द्वारा यहां ऑपरेशन कक्ष, लेबर रूम, पीकू वार्ड,नीति आयोग के फण्ड से क्रय किये गए रेडिएंट वार्मर, फोटोथेरेपी मशीनें, निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस, ऑक्सीजन प्लांट आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
-क्राइम ब्रांच ने नौबस्ता क्षेत्र में चार सट्टेबाज दबोचे
कानपुर। संकल्प सेवा समिति व जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 100वां रक्तदान शिविर गंगा बैराज में मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डी एफ ओ अरविन्द्र यादव के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी सिटी रहे।
आजकल सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी के ज़रिये प्रसिद्धि हो चुकी टीवी ऐक्ट्रेस उर्फ़ी जावेद सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। वह अपने अजीबो गरीब पहनावे को लेकर दर्शको के बीच एक उत्सुकता का विषय बनी रहती है। ऐसी लड़कियों ने आजकल लगता है शर्म बेच खाई है। अधनंगी बीच बाज़ार या सड़कों पर फ़ोटो खिंचवाते प्रदर्शन करती रहती है। कभी बैकलैस कपड़े तो कभी सिर्फ़ ब्रा जैसे छोटे कपड़े लपेट कर खड़ी हो जाती है।
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जनपद का बिजली विभाग पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है यहां तक कि आला अधिकारी ग्रामीणों के साथ साथ पत्रकारों का भी फोन नहीं उठाते हैं। लगातार बिजली की ट्रिपिंग से परेशान हो रहे ग्रामीण,किसान और मजदूर। ऊंचाहार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोकताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। बिजली विभाग को ट्विटर के माध्यम से भी सूचना दी जाती है लेकिन उसके बावजूद अधिकारियो ने ग्रामीणों को आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन ही देते हैं लेकिन बिजली नहीं।
पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली । उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन जिला कारागार, रायबरेली की महिला बैरक में किया गया।