कृषि क्षेत्र को आधुनिक, डिजिटल और स्मार्ट कृषि बनाने बजट 2022 में सुझाए गए सात रास्ते सराहनीय कदम- एड किशन भावनानी
गोंदिया। भारत में कृषि क्षेत्र में पुराने साधनों, संसाधनों, लकड़ी का हल, बैल द्वारा जुताई, खार रोपाई, धान कटाई, भराई इत्यादि अनेक प्रक्रियाएं आदिकाल से ही पौराणिक प्रथाओं के रूप में होती थी। परंतु बड़े बुजुर्गों का कहना है कि समय का चक्र घूमते रहता है और पलों का घेरा, सुख-दुख, पुराना नया, ऊंचा नीचा सभी को घेरे में लेते हुए चलता है!!! ठीक उसी प्रकार यह चक्र आज कृषि क्षेत्र में भी पुरानी आदिलोक से चली आ रही कृषि प्रक्रियाओ को बदलकर आज के नए भारत डिजिटल भारत में स्मार्ट कृषि, डिजिटल कृषि के रूप में लाकर खड़ा कर दिया है!!!
Read More »
Jansaamna
मात्र ₹ 251 में घर बैठे मिलेगा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र की उपस्थिति में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा का 7वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने संस्थान के नर्सिंग कॉलेज का लोकार्पण भी किया।
इटावा। रामनगर से विजय नगर के बीच शाम लगभग 7ः 15 बजे बच्चे की स्कूल की किताब कॉपी लेने जा रही एक महिला संगीता यादव निवासी 94 रामनगर जिनके पति अंशू कुमार जो कि जनपद एटा में पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है, की दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरे डेढ़ तोले की सोने की जंजीर चलती सड़क पर सरेआम गले से खींचकर भाग गये।
जसवंत नगर, इटावा। गुजरात के लोथरा में स्थित स्टील कंपनी में काम करने गए ग्राम धरवार निवासी 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री बिजेंद्र पाल पुत्र बटन लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है उसके साथ अनहोनी घटना होने से मौत हुई है।थाना क्षेत्र के ग्राम धरवार निवासी 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री करीब 6 माह पूर्व से गुजरात के राजकोट लोथरा में स्थित तपाड़िया स्टील प्लांट में बतौर बिजली पद पर रहकर किसी ठेकेदार के साथ मिलकर कार्य करता था। गुरुवार सुबह उसके परिजनों के पास फोन से सूचना मिली कि बिजेंद्र पाल की ह्रदयघात होने से मौत हो गई हैं। मृतक का कानूनी प्रक्रिया कराने के बाद शव को एम्बुलेंस द्वारा गांव के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पत्नी संगीता व 16 वर्षीय पुत्र यीशु, 13 वर्षीया पुत्री नन्दनी सहित अन्य स्वजनों का रोरोकर बुरा हाल है। इधर हादसे को लेकर मृतक के भाई राजेंद्र सिंह ने बताया है उसके भाई के साथ कोई अनहोनी घटी हैं।
चहनियां, चन्दौली। जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के निर्देश पर सहायक जिला प्रभारी स्वीप आरपी सिंह के सहयोग से स्वीप के तहत जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में शुक्रवार को जिला स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन ने सकलडीहा विधान सभा अंतर्गत चहनियां के कंपोजिट कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों को आगामी 07 मार्च को निश्चित रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली गई, जिसे जिला स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के द्वारा घर-घर जाकर जाकर महिलाओं, 80 वर्ष के बुजुर्गों, दिव्यांगों और युवाओं से मिलकर उनसे 07 मार्च को मतदान करने की अपील की। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं जो दे दारू साड़ी नोट, उसको कभी न देना वोट, खाना बाद में खाएंगे, पहले वोट देने जाएंगे युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा सेवा और मतदान, पहले मतदान फिर जलपानश् जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे।
<पिछले सप्ताह हुए दुर्घटनाग्रस्त खड़े डंफर में टकराया ट्रक, बाल-बाल बचा चालक