कहीं किसी साजिश के तहत तो नहीं हो रहीं हर जिले में पत्रकारों के साथ अभद्रता की घटनाएं
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।पत्रकार पर हुए जानलेवा हमला और झूठे मुकदमे केे विरोध में उपजा ने मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को दिया है। 13 अप्रैल को रायबरेली बाट माप कार्यालय में पूछताछ के लिए लोक मंच के संवाददाता कार्यालय पहुंचे दुर्गेश गुप्ता के साथ अभद्र व्यवहार गाली गलौज और मारपीट के साथ ही जान से मारने का धमकी दिया गया। कमरे में बंद कर दिया सदर कोतवाली को खबर कर के गुप्ता के नाम झूठा मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया। दुर्गेश गुप्ता का मोबाइल भी छीन लिया और पर्स से रु.2250 निकाल लिया। इस प्रकरण के विरोध में यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम कर्ण आज जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुकदमा वापस लिया जाए करण ने कहा कि बलिया में और कानपुर में पत्रकारों के साथ जो अभद्र व्यवहार झूठा मुकदमा लिखा गया, शासन के निर्देश पर वह वापस ले लिया गया है।
Read More »
Jansaamna
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के बसिया की बाग के निकट से पुलिस ने एक शख्स को पकड़ लिया, जिसके पास से तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ है, सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। शाम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बसिया की बाग के निकट से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से तलाशी के दौरान 1100 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया है और गुरुवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि देव कुमार पुत्र फूलचन्द्र निवासी अरखा को गांजा बेचने के आरोप में जेल भेजा गया है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कलेक्ट्रेट बचत भवन सभागार में अपराध, कानून व्यवस्था, अभियोजन कार्यों को लेकर सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने भूमि विवाद निस्तारण, आपसी रंजिश, अपराध रोकथाम, विवेचना निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबंदी की कार्यवाही, गुंडाएक्ट, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि की समीक्षा किया तथा अपराधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न, पास्को एक्ट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, दहेज प्रथा आदि प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि पॉक्सो अधिनियम वाले मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र निस्तारित कराए।