<ऊंचाहार परियोजना से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किया स्थानांतरण, दिए जांच के आदेश
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।आश्चर्य तो तब होता है जब वही अधिकारी भ्रष्टाचार का आरोपी बने जिस पर पूरे परियोजना को भ्रष्टाचार से नियंत्रित रखने की जिम्मेदारी हो। आखिर एनटीपीसी के जिस अधिकारी पर भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों को रोकने की जिम्मेदारी थी, आज उसी की हरकतों ने एनटीपीसी की सामान्य व्यवस्था को चौपट कर दिया है। जिससे एनटीपीसी के उच्च प्रबंधन को अपने उस अधिकारी अतिरिक्त महाबंधक (सतर्कता) के विरुद्ध बड़ा निर्णय लेना पड़ा है। एनटीपीसी के दिल्ली मुख्यालय ने ऊंचाहार परियोजना में तैनात एजीएम सतर्कता को यहां से हटाकर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भेज दिया है। उनके विरुद्ध जांच के भी आदेश हुए हैं।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। सरकार आम जनता के बेहतर स्वास्थ के लिए कई कार्यक्रम चला रही हैं। अच्छी स्वास्थ सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हर किसी को सुलभ हो इसके लिए स्वास्थ मेला आयोजित करके लोगों में जागरूकता पैदा की जा रही है। यह विचार जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने गुरुवार को रोहनिया ब्लाक की सीएचसी में स्वास्थ मेले के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला रोहनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी रही। उन्होंने फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ, शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों को जन सामान्य के लिए सुलभ हो, इसके लिए सरकार कई कार्य कर रही है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाजार रायबरेली में आज दिनांक 21.04.2022 को प्रातः 9:00 बजे से जनपद स्तरीय अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायिका अदिति सिंह रही। साथ ही सुरेश चन्द्र गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती एवं चेयरमैन आई0एम0सी जी०आई०टी०आई० रायबरेली, गौरव अग्रवाल अध्यक्ष आई0आई०ए० रायबरेली तथा नेहा सिंह उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र रायबरेली, तनुजा यादव जिला सेवायोजन अधिकारी एवं प्रजापति सहायक सेवायोजन अधिकारी, नेहा वर्मा सहा०अभियन्ता प्रधानाचार्य आईटीआई सलोन, प्रधानाचार्य आईटीआई ऊंचाहार एवं सभासद संजय सिंह आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायिका द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कानपुर। सशक्त गांव विकसित प्रदेश अभियान के तहत बृहस्पतिवार को डीएम ने गांव चौपाल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओें की जानकारी दी। अभियान के तहत बृहस्पतिवार को डीएम नेहा शर्मा घाटमपुर के श्रीनगर मुइयां गांव पहुँची। डीएम ने गांवोें में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की एक.एक योजना की जानकारी दी।डीएम ने सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली।इसके उपरांत घुघुवा, रूपनगर शाखा जनवारा, गढोलामऊ,कोरों,कटार ग्राम में लोगो की समस्याएं सुनेगी। उन्होंने कहा कि बच्चो को शिक्षा से जोड़ने पर जोर देते हुए स्कूल चलो अभियान के तहत उन्हें स्कूल भेजे । कक्षा 7 की बच्ची ने 19 का पहाडा सुनाया। जिस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को टॉफी दी।