टेंपो, ऑटो, मैजिक, वैन आदि गाड़ियां का लगता था जमघट
राघवेंद्र सिंह, कानपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए इन दिनों यातायात पुलिस पूरे एक्शन में दिखती हुई नजर आ रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण नौबस्ता चौराहे पर दिखा। कई दिनों आए जाम की शिकायत मिलने का बाद बृहस्पतिवार को टी आई हारून राशिद ने नौबस्ता चौराहे अवैध टैक्सी स्टैंड संचालकों पर कार्यवाही करते हुए कई डग्गामार गाड़ियों को सीज किया। अवैध टैक्सी स्टैंड पर टी आई हारून राशिद का डंडा चलते ही चौराहे पर अफरातफरी मच गई, काफी वाहन चालक मौके से भाग निकले और दर्जनों वाहनों को टीआई हारून राशिद ने सीज कर दिया।
Read More »
Jansaamna
सिकंदराराऊ, हाथरस। उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने तहसीलदार सुशील कुमार एवं सैन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को अलीगढ़ रोड स्थित सैन्य पड़ाव की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सैन्य भूमि पर अवैध रूप से लोगों ने खोखे एवं टीन शेड तथा अस्थाई निर्माण कर रखा है ।जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा धारियों को चेतावनी दी गई है कि सभी अतिक्रमण 2 दिन के अंदर हटा लें अन्यथा प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
⇒कहीं तालाबों पर कब्जे हैं तो कहीं पर कूड़ा, जिम्मेदार मौन
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, महिलाओं तथा अन्य वर्गों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे ड्राइंग, निबंध, सामान्य ज्ञान के साथ-साथ अंबेडकर के जीवन दर्शन को रेखांकित करने वाली प्रदर्शिनी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम के पहले आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालक और बालिकाएं खुलकर भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में आज ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें केजी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।