अग्रसैन मेला का धूमधाम से समापन
अग्रसेन मेला महोत्सव में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम पंखुरी गोयल, द्वितीय मुकुल व सार्थक अग्रवाल तथा तृतीय खुशी व पार्थ गोयल रहे। सीनियर वर्ग में गौरांग अग्रवाल प्रथम, अंकित कनौरिया द्वितीय, स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार मेहंदी जूनियर वर्ग में महक अग्रवाल प्रथम, काजल द्वितीय, खुशी तृतीय, कला में पूजा प्रथम, विधि अग्रवाल द्वितीय तथा गौरांग अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार सिंगिंग सुपर स्टार में ललित अग्रवाल प्रथम, कार्तिक, यतीश द्वितीय, खुशी तृतीय, फैंसी ड्रेस में गुनिका अग्रवाल प्रथम, अथर्व गोयल द्वितीय, तनिष्का अग्रवाल तृतीय, डांस जूनियर में चेरी अग्रवाल प्रथम, तान्या, आस्था द्वितीय तथा दिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में नव्या व गौरांग प्रथम, नम्रता सिंघल, रचिता गोयल द्वितीय, मोहित व यश अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा रंगोली सीनियर में तान्या जैन प्रथम, आयुषी अग्रवाल द्वितीय, नेहा अग्रवाल तृतीय, रंगोली जूनियर में योगिता अग्रवाल प्रथम, खुशी अग्रवाल द्वितीय, मोनिका तृतीय, नीबू चम्मच में पीयूष अग्रवाल प्रथम, पार्थ गोयल द्वितीय, रिहान सिंघानिया तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बाल कृष्ण सज्जा में अपूर्व अग्रवाल प्रथम, केशव अग्रवाल द्वितीय, सोना अग्रवाल तीसरे स्थान पर रही। फैंसी ड्रेस में स्नेहा प्रथम, वंश द्वितीय, वृंदा तीसरे, लॉफ्टर शो में हर्ष अग्रवाल प्रथम, निहारिका बंसल दूसरे, वृंदा तीसरे स्थान पर रहीं।
Read More »
Jansaamna
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लोक निर्माण विभाग के अतिथि ग्रह में जापान के उद्यमियों तथा NRI प्रतिनिधियों ने भेंट की। प्रतिनिधि मण्डल ने उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने तथा अधिकाधिक रोजगार सृजन करने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की खुले दिल से प्रशंसा की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत और जापान का अटूट रिश्ता है और कोई भी ताकत हमें अलग नहीं कर सकती, उन्होने जापानी प्रतिनिधि मण्डल का पुष्प भेंट कर स्वागत करते हुये कहा कि जापानी तकनीक का दुनिया में विशेष स्थान है। जापानी उत्पाद पर लोगों का अटूट विश्वास है, इसी विश्वास की आज आधार शिला उत्तर प्रदेश में रखने की जरूरत है।
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ मिशन के अन्तर्गत विगत दो माह में प्रदेश में निर्मित कराये गये शौचालय में देश में प्राप्त प्रथम स्थान को बरकरार रखने हेतु शौचालय निर्माण में कम प्रगति वाले जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने निर्धारित दैनिक शौचालय निर्माण के लक्ष्य को आगामी 15 दिन में पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रतिदिन स्वच्छता ही सेवा मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की माॅनीटरिंग कर कार्यों में तेजी लानी होगी। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष आवश्यकतानुसार मैनपावर रिक्रूटमेंट नहीं किया गया हो, ऐसे जनपद आगामी 15 दिन के अन्दर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें।
कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उ0प्र0 के तत्वधान में अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में उर्सला अस्पताल स्थित स्वच्छ भारत की ओर सफाई अभियान कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नीरज दुबे ने बताया कि डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन शाखा ने यूएचएम जिला पुरुष चिकित्सालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया। इसका शुभारंभ निदेशक डॉक्टर उमाकांत ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जिसमें यूएचएम चिकित्सालय में कार्यरत सभी फार्मेसिस्टों ने भाग लिया जिसमें अलग-अलग टीमें बनाकर इमरजेंसी वार्डों तथा उर्सला हॉस्पिटल के मुख्य परिसर को साफ किया गया जिसमें मुख्य रूप से गुलाब सिंह, नीरज द्विवेदी, सुभाष चंद्र वर्मा, राजेश चंद्र उत्तम, वीपी दुबे, एससी गुप्ता, संजय भदौरिया, व प्रवीन कटियार आदि लोग मौजूद रहे। छायाकार: नीरज राजपूत
जन सुनवाई का उद्देश्य पीड़ित पक्ष को न्याय मिले और दोषी को सजा: सीमा यादव
सरकार ने अन्नदाताओं के हितैषी होने का दिया संदेश