Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 439)

Jan Saamna Office

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने नाले में कूदकर जान देने का प्रयास किया

कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 2 हेमंत बिहार रोड के किनारे बह रहे नाले में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने नाले में कूदकर जान देने का किया प्रयास, वही मौके पर देख रहे लोगों ने आनन-फानन में नाले में उतर कर बचाई महिला की जान और महिला को बाहर निकाल कर पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त अज्ञात महिला को थाने ले आये और वहीं आसपास की चौकियों में महिला की पहचान कराने के लिए बोल दिया गया था सूचना मिलते ही महिला के परिवार वाले वहाँ पहुंच गए। जानकारी के अनुसार महिला का नाम मंजू द्विवेदी पति अरुण कुमार द्विवेदी बर्रा-2 के निवासी थे। लोगों ने बताया कि इनका इलाज मानसिक रोगी डॉक्टर से चल रहा है इससे पहले भी जान देने का प्रयास कर चुकी है। आज सोमवार सुबह से घर से लापता थी महिला के परिवार के सभी लोग सुबह से खोज रहे थे। अचानक सूचना मिलते ही सभी लोग थाने पहुंचे गए और मधु द्विवेदी को देखकर लोगों उनको राहत मिली। इसके बाद जब पूरा मामला पुलिस ने बताया तो मामला सुनकर कर हैरान रह गए और मधु द्विवेदी को थाने से अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के लिए बोला है।

Read More »

विकासखंड भगवतपुर का आज हुआ विधिवत उद्घाटन

भगवतपुर को ब्लॉक बनाने का वादा पूरा किया सिद्धार्थ नाथ सिंह ने
प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। खंड विकास अधिकारी विकास शुक्ला के निर्देशानुसार भगवतपुर विकासखंड का आज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष राय ने नारियल तोड़कर विकासखंड भगवतपुर के संबंधित उपस्थित कर्मचारियों के साथ विधिवत उद्घाटन किया।
आपको बता दें विधानसभा चुनाव 2017 के समय शहर पश्चिमी से भाजपा के विधायक के रुप में जनता ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह को भारी मतों से विजई बनाया था। उ0 प्र0 सरकार के गठन पर सिद्धार्थ नाथ सिंह को कैबिनेट में स्थान मिला और वह स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए। मंत्री बनने के बाद जब वह प्रथम बार अपने क्षेत्र भ्रमण के तहत भगवतपुर आए तब उन्होंने यहां की जनता से भगवतपुर को ब्लॉक बनाने अस्पताल तथा बगल में एयरपोर्ट बनवाने का वादा किया था।

Read More »

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 27वें भक्ति योग कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मेधावियों के घर व स्कूल की सड़कें बनवायेगी प्रदेश सरकार: उप मुख्यमंत्री
मूसानगर में 1993 लाख लागत वाली 41 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण/शिलान्यास
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मूसानगर आश्रम परिसर में 27वें भक्ति योग वेदान्त संत सम्मेलन एवं श्री मद भागवत कथा के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन आदि कार्यक्रम का आयोजन सोमवार से प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया गया। इस मौके पर मनकी घाट के बहुप्रतीक्षित पुल सहित 42 परियोजनाओं भी शुभारंभ व लोकार्पण किया तथा अन्य योजनाओं का भी शुभारंभ किया। जिसकी अनुमानित लागत 1993.00 लाख रू0 की कुल उपमुख्यमंत्री ने 41 जनपद की व एक हमीरपुर जनपद की परियोजना का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। वहीं उप मुख्यमंत्री ने मंच यह भी बताया कि अब मेधावी बच्चों के साथ साथ जिस विद्यालय में मेधावी बच्चें अध्यन किया है उन विद्यालयों की सडके उत्तर प्रदेश सरकार बनवायेंगी।

Read More »

जनपद में फैली डेंगू पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर डीएम ने लगाई कड़ी फटकार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लक्ष्य के अनुसार करायें रजिस्ट्रेशन: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डेंगू व सामूहिक विवाह के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में बड़ रहे डेंगू के मरीजों को संज्ञान में लेते हुए सभी सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल के चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिये कि मरीजों के इलाज में कोई कोताही न करे अन्यथा शासन को लिखा जायेगा। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने अपने क्षेत्रों में अस्पतालों का निरीक्षण करते रहे कही किसी भी प्रकार की शिकायत न आये। उन्होंने सभी ईओ, बीडीओ, डीपीआरओ आदि को निर्देश दिये कि अपने अपने क्षेत्रों में फागिंग व दवा का छिडकाव कराते रहे किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो क्षम्य नही किया जायेगा। वहीं उन्होंने निर्देश दिये कि अखबारों में आने वाली खबरों का संज्ञान लेकर उनका समय से निस्तारण कराये।

Read More »

जिला चित्रांश सभा औरैया ने मनाया वार्षिकोत्सव

औरैया, जन सामना ब्यूरो। रविवार को जिला चित्रांश सभा औरैया ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संरक्षक ज्ञान सक्सेना, सुभाष श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र सक्सेना, डॉ. सर्वेश आर्य, बुद्धसेन सक्सेना, राकेश प्रकाश सक्सेना एडवोकेट व पदाधिकारी अखिलेश सक्सेना (अध्यक्ष), अनूप सक्सेना एडवोकेट (कार्यकारी अध्यक्ष), मनोज श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), दीपक श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), विकास सक्सेना (उपाध्यक्ष), संजीव कुमार सक्सेना (महामंत्री), राहुल सक्सेना (उपमंत्री), संतोष सक्सेना (कोषाध्यक्ष), राकेश श्रीवास्तव  (उपकोषाध्यक्ष), संजीव सक्सेना (संगठन मंत्री), ग्रीस चंद्र सक्सेना (अंकेक्षक) एवं सदस्यगण राकेश कुलश्रेष्ठ, राजीव सक्सेना, दीपक बिसरिया, अनिल सक्सेना, अजय बिसरिया, सर्वेश सक्सेना ने वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया।

Read More »

विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक सम्पन्न

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘फाइलेरिया उन्मूलन’’ बैठक सम्पन्न हुई। उन्होनें जनपद में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत 25 नवम्बर, 19 से 10 दिसम्बर, 2019 तक संचालित किये जाने हेतु शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को समन्वय करके कार्यक्रम को सफलातपूर्वक संचालित कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।

Read More »

डेंगू रोग की रोकथाम के लिये आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें: जिलाधिकारी

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में डेंगू रोग की रोकथाम के लिये आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें तथा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर डेंगू के इलाज हेतु प्लेटलेट्स की उपलब्धता भी रखी जायें। उन्होनें स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये निर्माण कार्यो में गुणवत्तापूर्ण कार्यो को तेजी से कराये जाने के निर्देश दियें।उन्होनें चिकित्सालय में समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने के निर्देश उप मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होनें आवारा गौवंश के आश्रय स्थलों के निर्माण की समीक्षा करते हुये प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियंता को गौवंश के आश्रय स्थल के निर्माण कार्य में देरी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होनें भीतरगांव एवं शिराजपुर में गौसंरक्षा केन्द्रां के निर्माण हेतु शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराये जाने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिये।

Read More »

दुनिया चले न राम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना….!

मुम्बई एवं मुरादाबाद के वैष्णवी ग्रुप द्वारा सम्पूर्ण रामलीला का किया संजीव चित्रण
दीपावली आनंद महोत्सव में रामदरबार की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। संस्कार भारती महानगर शाखा के तत्वावधान में दीपावली आनंद महोत्सव का आयोजन तिलक इंटर काॅलेज के मैदान में किया गया। जिसमें भगवान श्रीराम दरबार की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं मंचीय कार्यक्रम मुम्बई एवं मुरादाबाद के वैष्णवी ग्रुप द्वारा सम्पूर्ण रामलीला का संजीव चित्रण किया गया।
रविवार को तिलक इंटर काॅलेज के मैदान पर दीपावली आनंद महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण में 20 फुट लंबी एवं 20 फुट चैड़ी उमेश अग्रवाल द्वारा रामदरबार की आकर्षक झांकी रही। भगवान श्रीराम माता जानकी की झांकी का श्रंगार सभी को सम्मोहित कर रहा था। श्रद्वालुगण राम दरबार के दर्शन कर एवं भक्ति भाव से उनका पूजन कर परिक्रमा कर रहे थे। मेला प्रांगण भगवान श्रीराम के जयकारों से गुजायमान हो रहा था।

Read More »

भारतीय जन सेवा समिति की प्रदेश महिला अध्यक्ष बनी मूवी शर्मा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय जन सेवा समिती सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डा. मयंक भटनागर द्वारा मूवी शर्मा को संस्था का प्रदेश महिला अध्यक्ष चुना गया। साथ शहर की जिम्मेदारी कुलसुम सिद्दीकी को दी गई। बैठक में संस्था के सभी पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करा। इस अवसर पर संस्था संरक्षक नितेश अग्रवाल जैन, सुबूर अली, शाकिर मंसूरी, नफीस अली, आशुतोष गुप्ता, दीपमाला सिंह, सीमा गुप्ता, विन्नी वर्मा, शिवानी गौतम, अंजली गुप्ता, पिंटू जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

संतुलित और हेल्दी आहार ही है मधुमेह की रियल मेडिसिन-साहू

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित अलविदा डायबिटीज शिविर के दूसरे दिन माउंट आबू से आए मधुमेह रोग विशेषज्ञ बीके डॉ. श्रीमंत कुमार साहू ने मधुमेह पर नियंत्रण पाने के लिए संतुलित और हेल्दी आहार अपनाने पर बल दिया।
डॉ.साहू ने बताया कि खान-पान और सकारात्मक जीवनशैली ही मधुमेह जैसे रोगों से मुक्ति दिला सकती है। इसके साथ ही उन्होंने सत्र में दो बार सभी को सहज और आसान फिजीकल एक्सरसाइज कराई। उन्होने कहा अल्पाहार व संतुलित भोजन दवाई का काम करते है। डायबिटिक व्यक्ति को हरी पत्तेदार सब्जिया, अंकुरित मूंग और फलों में जामुन, सेब, पपीता, नीम व करेले का सेवन करना चाहिए। अधिक मीठे फल जैसे आम, चीकू, केला, अंगूर, अनानास आदि का सेवन डायबिटिक व्यक्ति के लिए हानिकारक है। उन्होंने बताया कि मेथी के दाने को भिगो कर उसका प्रतिदिन खाना खाने से पहले एक चम्मच खाने से डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। हर महीने तीन चीजें व्यक्ति का वजन, ब्लड प्रेशर व शूगर जरूर चेक करना चाहिए।

Read More »