Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 523)

मुख्य समाचार

‘आप’ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन दी गिरफ्तारी

संतकबीरनगर। सी बी आई द्वारा आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया को फर्जी आबकारी नीति में गिरफ्तारी नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंप गिरफ्तारी दी। इसके बाद प्रशासन ने निजी मुचलके पर आप कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया। सोमवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया। तदोपरांत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मनीष सिसौदिया, संजय सिंह, गोपाल राय सहित सभी नेताओ को रिहा करने के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करने लगे, तदोपरांत पुलिस की टीम द्वारा बलपूर्वक सभी नेताओ को गिरफ्तार कर निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है जो पूर्ण रूप से असंवैधानिक और निराधार है।

Read More »

आजाद बलिदान यात्रा निकाली गयी

कानपुर। क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद बलिदान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन द्वारा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सिंह बागी के नेतृत्व में गोल चौराहा आजाद प्रतिमा स्थल से सेनानी आश्रितों ने आजाद बलिदान यात्रा निकाली। बलिदान यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीपी सिंह एवं नगर अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन रजनी ने किया। उक्त यात्रा के माध्यम से युवाओं में आजाद के विचार एवं उनके जीवन पर प्रकाश पर यात्रा निकाली गई।

Read More »

गर्भवती महिलाओं हेतु शुरु हुई निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के जिन क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा अभी नहीं है, उन क्षेत्रों में शीघ्र ही पीपीपी मॉडल पर यह सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऊँचाहार में यह सुविधा शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ऊँचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लिखे जाने पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत दो निजी अल्ट्रासाउंड सेन्टर से निःशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है, जिसका भुगतान स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा।
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि ऊँचाहार की तर्ज़ पर शीघ्र ही सलोन, डलमऊ, लालगंज, बछरावां एवं जिला महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत इसी प्रकार की सुविधा शुरू करने के लिए निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा प्रदान होने से उन्हें काफी लाभ मिलेगा और उन्हें अल्ट्रासउंड के लिए शहर नहीं आना पड़ेगा।

Read More »

ग्रामीणों ने लगाया पात्रों को अपात्र करने का आरोप

कुरारा, हमीरपुर। विकास खंड क्षेत्र में प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों के सूची में नाम होने पर भी अपात्र घोषित किया जा रहा है। जिससे इस योजना का लाभ पात्र लोगो को नही मिल पा रहा है। ग्रामीण परेशान हैं।
सरकार द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास का आवंटन किया जाता है। आवास पाने वाली सूची में शामिल नाम में फेर बदल किया जा रहा है। क्षेत्र के डामर गांव निवासी रामकिशुन पुत्र लालाराम बाल्मीकि ने बताया कि मेरे पुत्र का नाम आवास योजना में था। जिसकी जानकारी मिली थी। अब ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा सूची से नाम हटा दिया गया है। जब की यह अंत्योदय राशन कार्ड धारक है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहा है। पात्र होने पर भी इसको योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Read More »

होली पर्व पर अवैध मदिरा के निर्माण एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाएंगी गठित टीमें – जिलाधिकारी

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली । जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी होली के पर्व में मदिरा की मांग बढ़ जाने के साथ – साथ अवैध एवं नकली शराब के निर्माण, विक्रय तथा तस्करी की संभावना के दृष्टिगत 01 मार्च से 15 मार्च 2023 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री तथा तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु समस्त तहसीलवार टीमो का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पूरे जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, परिवहन आदि पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए प्रत्येक तहसील में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। पूरे जनपद में 6 प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है।

Read More »

साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन ठगी के एक लाख रुपये खाते में वापस कराये

रायबरेली। शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार माथुर पुत्र गिरराज माथुर निवासी शाहजादे कोठी थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली द्वारा जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के समक्ष प्रस्तुत होकर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से रुपये निकाल लिये गये। पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर साइबर सेल रायबरेली को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था।
इसी क्रम में प्रभारी साइबर सेल गौरव कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा सम्बंधित बैंक से सम्पर्क करके तत्परतापूर्वक आवश्यक कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार माथुर पुत्र गिरराज माथुर निवासी शाहजादे कोठी थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली के खाते में 1,00,000 रुपये वापस कराये गये।

Read More »

स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा चंद्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे में वर्णिता संस्था के तत्वावधान में जरा याद करो कुर्बानी के अन्तर्गत क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई।
संस्था के अध्यक्ष डा भवानीदीन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि आजाद जैसा अमर बलिदानी देश को बहुत कम मिलते हैं। इनका 23 जुलाई 1906 को जन्म हुआ था। आजाद बचपन से ही राष्ट्र सेवी सोच के थे। किशोरावस्था में ही आजादी के लिए सडक पर उतर आये। इन्हें 15 बेतों की सजा मिली थी। इन्होंने जज के सामने अपना नाम आजाद बताया था। तभी से यह आजाद कहलाने लगे। इनका कहना था कि गोरों के पास ऐसी कोई गोली नहीं है जो आजाद को मार सके। आजाद ने चाहे काकोरी कांड हो या सान्डर्स वध ,संगठन या फिर अन्य कोई क्रांतिकारी गतिविधि, किसी भी देशसेवी काम ये पीछे नहीं रहे।

Read More »

ग्राम चौपाल में जन समस्याओं का निस्तारण करेंगे अधिकारी – सीडीओ

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में समस्त विकास खंडों की दो दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्या, गाँव में समाधान) का आयोजन किया जाए। जिसके लिए माह मार्च एवं अप्रैल 2023 के विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया गया। उन्होंने परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार को माह मार्च 2023 में रोस्टर अनुसार निर्धारित ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार 03 मार्च को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकासखंड ऊँचाहार में, जिला विकास अधिकारी विकासखंड महराजगंज में, उपायुक्त, श्रम रोजगार विकास खण्ड डलमऊ में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार विकास खण्ड सलोन के किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर समस्याओं का निस्तारण करायेंगे।

Read More »

27 जोड़े शादी के बंधन में बंधे, बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र

महराजगंज, रायबरेली। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत महराजगंज ब्लाक क्षेत्र के कुल 27 जोड़ों की शादी ब्लाक परिसर में विशाल पंडाल के बीच पहले से चयनित जोड़ों की शादी कराई गई। सभी जोड़ों को शासन की तरफ से सामान उपहार के रूप में दिया गया। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि सभी जोड़ों को कन्याओं के खातों में रुपये भेजा जाएगा तथा जरूरी सामान दिया गया है। कुल मिलाकर प्रत्येक जोड़ो पर 51 हजार रुपये सरकार द्वारा खर्च किया गया है। विवाह संपन्न होने के बाद जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।

Read More »

उमरा के लिए रवाना हुआ जत्था

सलोन, रायबरेली। तहसील सलोन रायबरेली के ग्राम पंचायत गढ़ी इस्लामनगर शमशाद इदरीसी एवं उनकी धर्मपत्नी अफसरी बेगम भी जत्थे में शामिल हुई, पूरे गांव में जश्न का माहौल अल्लाहुम्मा लब्बैक के नारों से गूंज उठा । मुस्लिम के साथ-साथ क्षेत्र के हिंदू भाइयों ने भी स्वागत किया एवं देश में अमन शांति और सद्भाव के लिए अपील भी की। जायरीनो को विदा करने आई मुस्लिम महिला धर्मगुरु तस्कीन तालिब इदरीसी ने बताया हज वर्ष में केवल एक बार होता है लेकिन उमरा के लिए पूरे वर्ष कभी भी जाया जा सकता है, हज में जहां 45 दिन लग जाते हैं , वहीं उमराह में जायरीन 14 दिन में लौट सकते हैं।

Read More »