Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2016 » October (page 10)

Monthly Archives: October 2016

लखनऊ में होने वाली रैली सफल बनाने की अपील

2016-10-15-3-sspjs-skcसीटू के भूरी सिंह यादव ने सहयोग करने का दिया आश्वासन
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। आशा कर्मचारी यूनियन, उप्र इकाई-फिरोजाबाद का सम्मेलन भार्गव पैलेस, फिरोजाबाद में श्रीमती चमन भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन का उद्घाटन वयोवृद्ध श्रमिक सीटू के नेता पुत्तू सिंह राठौर ने करते हुये कहा कि पीएससी केंद्रों पर आशा बहनों के साथ अच्छा काम कराने के लिये कर्मचारी व डाक्टरों को अपना साथी कर्मकार समझकर कार्य कराना चाहिये। आशाओं को एक तरह कार्य के बदले कमीशन मिलता है, उनसे कुछ प्राप्ति की आशा नहीं करनी चाहिये। उन्होंने कहा है कि आशा बहिनों को दक्षता के साथ काम करने के साथ साथ अपनी आने वाली परेशानियों व अधिकारों के लिये एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। सम्मेलन में श्रीमती पायल गुप्ता, विजय जैन, मनोज सविता, अमीरन, कुमकुम, नीलू शर्मा, सुमन देवी, मंजू शर्मा, हेमांन्द्री, सपना, सत्यदेवी ने अपने पीएससी केंद्रों व एएनएम द्वारा उत्पन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला। सम्मेलन की मुख्य अतिथि डा. बीना गुप्ता महामंत्री व सीटू की उपाध्यक्ष उप्र रहीं।

Read More »

बस खड्डे में गिरने से दर्जनों लोग घायल

⇒सवारियां लेकर निकली थी बस जसराना से घिरौर
2016-10-15-2-sspjs-skcफिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। जसराना से सवारियों को लेकर घिरौर मैनपुरी जा रही एक प्राईवेट बस असन्तुलित होकर गड्डे में जा गिरी। जिससें उसमें सवार दर्जनों सवारियां घायल हो गयी। कुछ घायलों को सरकारी ट्रामा सेन्टर तो कुछ लोगो को शिकोहाबाद व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगो को हुजूम लग गया। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुच गयी।
जसराना से रोजाना की तरह जनपद मैनपुरी के घिरौर के लिए प्राईवेट बस चलती है। शनिवार की सुबह भी एक बस सवारियों को लेकर घिरौर जा रही थी। कि धर्मशाला रावली के समीप बस अनियन्त्रत होकर अचानक गड्डे में गिर गयी। बस के गड्डे में गिरते ही बस में सवार सवारियां चीख-पुकार करने लगी। बस के गिरने के बाद मौके पर लोगो का हुजूम लग गया।

Read More »

साइकिल वितरण कार्यक्रम 16 अक्टूबर को जैनपुर में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन 16 अक्टूबर को जैनपुर आई.आई.ए. भवन इण्डस्ट्रियल एरिया ग्रोथ सेन्टर जैनपुर में पूर्वान्ह 11.00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदेव सिंह यादव अध्यक्ष राज्य स्तरीय अनश्रवण एवं समीक्षा समिति श्रम विभाग उ0 प्र0 उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी ने दी है।

Read More »

राहुल सन्देश यात्रा फिरोजाबाद में 16 से

2016-10-15-1-sspjs-skcफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। राहुल सन्देश यात्रा जनपद फिरोजाबाद में 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक भ्रमण करेगी। प्रत्येक विधानसभा में तीन दिन और दो दिन का समय निर्धारित है। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अंजनी कुमार यादव एवं पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव उपस्थित रहेंगे।
वार्ता के दौरान ये जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने देते हुये बताया कि रूट चार्ट प्रदेश कार्यालय भेज दिया गया है। महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी को प्रत्येक वार्ड में मीटिंग करने का निर्देश है। जिलाध्यक्ष को न्याय पंचायत स्तर एवं ब्लाॅक स्तर पर पार्टी मीटिंग एवं किसानों से संवाद कराने की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भ्रमण कार्यक्रम आवेदक प्रत्याशी जिन्होंने जिस विधानसभा से टिकट मांगी है उस विधानसभा में अपनी जिममेदारी निभायेंगे। जितने प्रत्याशी गंभीरतापूर्वक कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। उसी गम्भीरता से उनको टिकट आवेदन का आकलन प्रदेश कार्यालय द्वारा किया जायेगा। समस्त ब्लाॅक अध्यक्ष फ्रण्टल संगठनों में यूथ कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस और सेवादल के अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी आदि साथ में रहेंगे। यह यात्रा 16, 17, 18 अक्टूबर को शिकोहाबाद, 19, 20, 21 को टूण्डला, 22 व 23 को फिरोजाबाद, 24 एवं 25 को जसराना के अलावा 26 व 27 को सिरसागंज में भ्रमण करेगी।

Read More »

छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के मौहल्ला दुली ब्रहामण धर्मशाला के समीप शनिवार की सुबह एक महिला छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए आगरा भेजा गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के मौहल्ला दुली ब्रहामण धर्मशाला के समीप निवासी सोनू जिन्दल की 42वर्षीय पत्नी श्री मती प्रीति जिन्दल की शनिवार की सुबह अपने कमरे में लेटी हुई थी। अचानक वह कमरे से निकलकर छत पर चली गयी। उसी दौरान किसी तरह वह छत से नीचे गिर गयी। महिला के गिरने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये। परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए किसी निजी अस्पताल में ले गये। जहां से उसको आगरा भेजा गया।

Read More »

समाधान दिवस में आई छः शिकायतें

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद कार्यालय प्रांगण में अधिशाषी अधिकारी विमलापति कटियार की अध्यक्षता मंे समाधान दिवस का आयेाजन किया गया। जिसमें सफाई, बिजली समस्या, प्रकाश व्यवस्था, आदि की कुल छः शिकायतें प्राप्त हुईं। ई.ओ. विमलापति कटियार ने पालिका कर्मियों को मौके पर भेजकर सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण करवा दिया। अधिशाषी अधिकारी ने कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश की शिकायत आने से पूर्व उसका निस्तारण हो जाना चाहिये। प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को आयेाजित होने वाला समाधान दिवस दशहरा व मोहर्रम की छुट्टी के कारण गुरूवार को सम्पन्न हुआ। इस मौके पर लेखा लिपिक एस0पी0 निगम, सतीश दीक्षित, अखिलेश दीक्षित, राजकुमार, अनिल गुप्ता, गुरूप्रसाद अशोक अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

भारतीय महिला महोत्सव-2016 का दिल्ली हाट में उद्घाटन

2016-10-14-8-sspjs-pibनई दिल्ली। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने आज जैविक उत्पादों से संबंधित भारतीय महिला महोत्सव-2016 का आईएनए, नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट में उद्घाटन किया। यह महोत्सव 14 से 23 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष इस महोत्सव में 230 स्टॉल लगाये जायेंगे और करीब 372 प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और 23 राज्यों / संघ शासित क्षेत्रों के उत्पादक शामिल हैं। इस महोत्सव में कई जैविक उत्पादों जैसे भोजन, कपड़ा तथा फर्नीचर सहित व्यक्तिगत इस्तेमाल के कई उत्पादों को भी शामिल किया गया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित एवं प्रायोजित, भारतीय महिला महोत्सव-2016 महिला उद्यमियों को लाभ पहुंचाने के लिए एक अच्छा कदम है और साथ ही जैविक खाद्य पदार्थों और उत्पादों को बढ़ावा देने का एक सही माध्यम भी है। भारतीय महिला महोत्सव-2016 का उद्देश्य जैविक वस्तुओं के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लाभ पर प्रकाश डालना भी है साथ ही अर्थव्यवस्था के विकास में शामिल महिलाओं को एक मंच प्रदान करना भी है और इसके साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों में जैविक उत्पादन में लगे लोगों मुख्यत महिलाओं को एक सही मंच भी प्रदान करना है।

Read More »

सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत

2016-10-14-1-sspjs-arpanकानपुर, अर्पण कश्यप। नौबस्ता थाना क्षेत्र में आज सिमरा गाँव की तरफ से गलत दिशा से सड़क पार कर रहे बाप बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ट्रक की टक्कर लगने से उछल कर 4 साल की बेटी दूर जा गिरी और बाल-बाल बच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र मे मातम छा गया। क्षेत्रीय लोगों ने मृतक के परिजनों के साथ गोपाल नगर नौबस्ता हाईवे जाम कर दिया व पथराव करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर कई थानों की पुलिस समेत आलाधिकारियों ने हल्का बल इस्तेमाल कर मुवावजा व कार्यवाही का आश्वासन दे कर जाम खुलवाया। लोगों ने बताया कि नौबस्ता थाना क्षेत्र के केशव नगर निवासी पप्पू पासी के घर में पत्नी संगीता, 1 बेटा शेजल (7), लड़की मुन्नी (4) है। भाई शुभम के मुताबिक आज सुबह वो बच्चों को साईकल में बैठा कर स्घ्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी गोपाल नगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही पिता व बेटे की मौत हो गई। जबकि मुन्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई है।

Read More »

हिन्दू समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये अभिषेक जोशी

2016-10-14-6-sspjs-chandanकानपुर। हिन्दू जागरण मंच उत्तर प्रदेश में हिन्दू संगठन को गति देते हुये अभिषेक जोशी को हिन्दू समन्वय समिति उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष सर्वसम्मति से घोषित किया गया। हिन्दू जागरण मंच की ओर से सब ने बधाई दी और मिठाई बाटी। अभिषेक जोशी कहा कि दिये हुये दायित्व पर खरा उतरूगा और संगठन को मजबूत करूँगा। इस मौके के पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैंथानी, राकेश तिवारी, सुमित कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written By: Chandan Jayaswal

Read More »

16 अक्टूबर से राहुल गान्धी सन्देश यात्रा

2016-10-14-7-sspjs-shirajiघाटमपुर, कानपुर, शीराजी। घाटमपुर विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बनाने के लिये कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। आज दोपहर स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में घाटमपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी नन्दराम सोनकर के नेतृत्व में जुटे कांग्रेसियों ने पत्रकारों से वार्ता कर जानकारी दी कि आगामी 16 अक्टूबर विधानसभा के जन-जन तक कांग्रेस महासचिव राहुल गान्धी के विजन व संदेश को पहुंचाने के लिये वृहद स्तर पर राहुल गान्धी सन्देश यात्रा का आयेाजन होने जा रहा है। यात्रा में मध्य प्रदेश कांगे्रस कमेटी महासचिव व पर्यवेक्षक आबिद सिद्दीकी, पूर्व सांसद राजाराम पाल, कानपुर मण्डल प्रभारी विनोद चतुर्वेदी, व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा की उपस्थिति प्रमुख रूप से रहेगी।

Read More »