Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » 2017 » June (page 16)

Monthly Archives: June 2017

कांग्रेस ने किसानों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया

2017.06.10 01 ravijansaamnaशिवराज के उपवास को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने बताया राजनीतिक ड्रामा
कानपुर, धमेन्द्र रावत। एमपी में किसानों के प्रदर्शन और मंदसौर हिंसा के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शांति की अपील के साथ भोपाल के दशहरा मैदान में अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ गए हैं। इस उपवास का मकसद किसानों और जनता से चर्चा कर शांति बहाली स्थापित करना है। कांग्रेस ने सीएम शिवराज के उपवास पर उन्हें घेरने की तैयारी कर ली है। आज कानपुर में महानगर कांग्रस कमेटी ने मध्य प्रदेश सरकार की पुलिस द्वारा निहत्ते किसानों पर चलाई गई गोली से शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए एक हवन किया। कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उत्पीड़ित किसान परिवारों के 

Read More »

स्वच्छ भारत अभियान के तहत डीएम और नगर आयुक्त ने गंगा तट पर सफाई के लिए प्रेरित किया

unnamed (6)कानपुर, महेंद्र कुमार। जिला प्रशासन की तरफ से हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत घाटों की सफाई काम किया जाता है, इसी के चलते आज जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने परमट मन्दिर के आनंदेश्वर घाट पर भक्तों और दुकानदारों को प्रेरित किया और सफाई के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने खुद मंदिर परिसर में पड़े पॉलीथिन और गन्दगी को साफ कर जल्द ही पॉलीथिन पर प्रतिबन्ध की बात कही। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वच्छ गंगा दिवस के दूसरे चरण में आज घाट पर सफाई अभियान चलाया गया है और लोगों को पॉलिथीन इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने बताया श्रद्धालू पूजा करते समय पॉलिथीन और प्लास्टिक के गिलास में दूध का इस्तेमाल कर रहे है। इन चीजों को रोकने के लिये मंदिरों के घाटों पर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालूओं को अभिषेक करने के लिये दूध प्लास्टिक के बजाय 

Read More »

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संगीन अपराधों की समीक्षा की गयी

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। आलोक सिंह पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा आज परिक्षेत्र के जनपद कानपुर नगर व कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारीगण की अनावरण हेतु शेष संगीन अपराधों की समीक्षा की गयी। इस गोष्ठी में अनुराग आर्य पुलिस अधीक्षक पूर्वी, डाॅ0 गौरव ग्रोवर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अशोक कुमार वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण, जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद कानपुर नगर एवं अरूण कुमार श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात व कानपुर नगर के 14 एवं कानपुर देहात के 05 क्षेत्राधिकारी सम्मिलित हुये, लगभग तीन घण्टे चली इस गोष्ठी में अनावरण हेतु शेष प्रत्येक घटना की प्रगति अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी से प्राप्त की गयी। ’’संगीन अपराधों के अनावरण के लिये राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी’’। जनपद कानपुर नगर की 43 व कानपुर देहात की 13 घटनाओं के अनावरण हेतु सख्त दिशा निर्देश दिये गये।

Read More »

अन्नदाता आखिर कब तक केवल मतदाता बना रहेगा

dr. neelamअब किसान जागा है तो पूरा जागे
इस बात समझे कि भले ही अपनी फसल वो एक या दो रुपए में बेचने को विवश है लेकिन इस देश का आम आदमी उसके दाम एक दो रूपए नहीं कहीं ज्यादा चुकाता है तो यह सस्ता अनाज किसकी झोलियाँ भर रहा है?
किसान इस बात को समझे कि उसकी जरूरत कर्ज माफी की भीख नहीं अपनी मेहनत का पूरा हक है, वह सरकार की नीतियाँ अपने हक में माँगे बैंकों के लोन नहीं चाहे तमिलनाडु हो आन्ध्रप्रदेश हो महाराष्ट्र हो या फिर अब मध्यप्रदेश पूरे देश की पेट की भूख मिटाने वाला हमारे देश का किसान आज आजादी के 70 साल बाद भी खुद भूख से लाचार क्यों है?
इतना बेबस क्यों है कि आत्महत्या करने के लिए मजबूर है?

Read More »

नगर निगम करा रहा नालों की तलीझाड़ सफाई

2017.06.09 10 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम द्वारा नालों की तलीझाड़ सफाई अभियान गुरूवार को नगर विधायक मनीष असीजा और क्षेत्रीय सभासद की मौजूदगी में चला। नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने नालों की सफाई व्यवस्था का मौके पर जाकर मुआयना किया। बताते चलें कि बरसात से पहले नगर विधायक के कहने पर नगर आयुक्त ने नालों की तलीझाड़ सफाई अभियान के लिए टीम गठित की थी। ताकि बरसात के दिनों में निचले इलाकों में जलभराव की समस्या से रूबरू नीं होना पडे। इसी क्रम में निगम प्रशासन के निर्देश पर चैकी गेट और हनुमानगढ से जुडे इलाकों में स्थित नाली और नालों की तलीझाड सफाई कराई गई। इस काम में निगम प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों के अतिरिक्त जेसीबी आदि को भी लगाया गया हैं।

Read More »

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केद्र सरकार का पुतला फूंका

2017.06.09 09 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर पद्रेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसानों के ऊपर बर्बर लाठीचार्ज, गोलीकांड के विरोध में किसानों के दुख दर्द में शामिल होना के लिये कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मध्य प्रदेश के नीमच में हुई गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा की किसान विरोधी सरकार का पुतला दहन किया गया। कड़ी निंदा की गयी। पुतला दहन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार पूजींपतियों एवं बड़े व्यपारियों को कर्ज व कई सहूलियत प्रदान कर रही है। परन्तु देश के अन्नदाता पर प्रहार कर रही है। 

Read More »

रिटार्ड पुलिसकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत

पुत्र ने लगाया पत्नी पर पिता की हत्या करने का आरोप
छः माह से पत्नी पिता को लेकर अपने रिश्तेदार के घर रहती थी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के नगला बरी निवासी सेवानिवृत पुलिसकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने पुत्र बधू, उसके परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना रसूलपुर क्षेत्र के नगला बरी निवासी 70 वर्षीय सेवा निवृत पुलिसकर्मी फतेहसिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह बघेल की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में बीमारी के चलते आगरा अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने पुत्र बधु पर हत्या करने व दुकानों को नाम करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। 

Read More »

नगर निगमकर्मी के विद्युत करंट लगने से हुआ अचेत

नगर विधायक ने चिकित्सक से कहा यह है मेरा बच्चा सही इलाज करो
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के चौकी गेट पर नगर निगमकर्मी को विद्युत करंट लगने से अचेत हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विधायक ने उसे बताया अपना बच्चा बताते हुए चिकित्सक से इलाज करने के लिए आग्रह किया। थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला देवनगर निवास श्यामबाबू का 30 वर्षीय पुत्र राहुल उपाध्याय नगर निगम में विद्युत कर्मी के रूप में कार्य करता था। आज सुबह चौकी गेट के समीप तलीझाड सफाई होनी थी। उसी दौरान नाले के उपचार के निकल रहे विद्युत तारों की ठीक करने गया था। उसी समय जोरदार करंट लगने से वह अचेत हो गया। जिसको उसके साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। घटना की जानकारी होते ही नगर विधायक मनीष असीजा कर्मचारी को देखने जिला अस्पताल पहुंचे।

Read More »

अभियान को गति प्रदान करें बीएलओ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। डीएम ने नगर निकाय चुनाव के मददेनजर चलाए जा रहे निर्वाचक नामावाली में नाम दर्ज कराए जाने के अभियान की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियो मे युवा निर्वाचको के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान कोई मतदाता न छूटे इस सूत्र वाक्य के अनुरूप चलाया जा रहा है। इसमे 18 से 19 वर्ष आयु समूह जिसका विस्तार अब 21 वर्ष की आयु तक किया गया है के वंचित रह गये पात्र मतदाताओ को प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान चयालय जायेगा। 1 जुलाइ से 31 जुलाई के मध्य बी एल ओ घर घर जाकर प्रारूप 6 प्राप्त करेगे। इस विशेष अभियान के तहत सभी दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 अगस्त तक किया जाएगा।

Read More »

हिन्दू जागरण मंच ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

नगर के स्टेशन रोड स्थित उपाध्याय गेस्ट हाउस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज नगर के उपाध्याय गेस्ट हाउस में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री अविनाश राणा ने शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज सदैव हिन्दुओं को एकजुट रहने की सीख देते थे। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना होगा। 

Read More »