Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2017 » July » 08

Daily Archives: 8th July 2017

132 केवीए ट्रांजिक्शन रेलवे टावर पर चढ़ा व्यक्ति

2017.07.08 13 ravijansaamnaपांच घंटे तक प्रशासनिक अधिकारी नहीं उतार सके
मेले जैसा हुआ माहौल-हर कोई उत्सुकता से रहा देखता
पहुंची ओपरी उपस्कर निरीक्षण यान की ट्रेन-ओएचई टीम ने की कार्यवाही शुरू
टीम के चढ़ते ही टावर के आखिरी सिरे पर पहुंचा व्यक्ति
बार बार ऊपर से कूदने की देने लगा धमकी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र छीछामई रेलवे फाटक के पास गेट नंबर 53 मोहब्बतपुर अहीर चौकी के पास ट्रांजिक्शन रेलवे का 132 केवीए का टाॅवर लगा हुआ है जिस पर आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति चढ़ गया जो कि देखते ही देखते काफी ऊंचाई पर पहुंच गया। 

Read More »

21 दिन पूर्व हमला करने वाला एक आरोपी दबोचा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना पुलिस ने सलेमपुर निवासी एक युवक पर 21 दिन पूर्व हमला करने वाले आरोपियों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। बाकी अन्य छह अज्ञात अभी बाकी है। ज्ञात हो कि 17 जून 2017 को थाना जसराना क्षेत्र सलेमपुर निवासी अनिरूद्ध पुत्र राजेश पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर बुरी तरह मारपीट करते हुये घायल कर दिया था। इसमें परिजनों ने थाना जसराना क्षेत्र नगला गंगे निवासी पवन उर्फ पप्पन पुत्र अतर सिंह सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि उस वक्त फायरिंग की खबर फैली थी लेकिन चिकित्सक ने फायरिंग की घटना से इनकार किया। इस पर पवन के खिलाफ 147, 148, 149, 323, 307 का अभियोग दर्ज कराया गया है।

Read More »

संदिग्ध हालत में पकाई भट्टी पर मजदूर की मौत

2017.07.08 09 ravijansaamnaपरिजनों ने भट्टी स्वामी पर हत्या का आरोप लगाते हुए काटा हंगामा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के चैकी गेट स्थित एक पकाई भट्टी पर संदिग्ध हालत में मजदूर की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने भट्टी स्वामी पर मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाया। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। थाना रामगढ़ क्षेत्र के अब्बास नगर निवासी 30 वर्षीय रियाजुद्दीन उर्फ राजू पुत्र इकराम अली चैकी गेट स्थित मजहर पहलवान की पकाई भट्टी पर काम करता था। रात्रि में उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतक के शव को अन्य मजदूर जीवित होने की आस लेकर जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुच गये। 

Read More »

जेल में बन्द बन्दी ने फांसी लगाने का किया प्रयास

अचेत हालत में उपचार के लिए भेजा गया आगरा जेल अधीक्षक ने बताया खतरे से बाहर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र जिला जेल में आज सुबह एक बन्दी ने बैरंग में फांसी लगाने का प्रयास किया, समय से जानकारी होने पर अचेत हालत में उसको फंदे से उतारने के बाद जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां से उसको आगरा भेजा गया। जेल अधीक्षक ने हालत में सुधार होने की बात कही है। थाना एका क्षेत्र के गांव नगला बली निवासी 50 वर्षीय रमेशचन्द्र पुत्र महाराज सिंह विगत कुछ दिनों से थाना एका पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व 302 के आरोप में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा था। जिसको बैंरग संख्या 11 में रखा गया था। आज सुबह अचानक उसने फांसी लगाने का प्रयास किया। 

Read More »

अवैध सम्बन्धों के चलते महिला की संदिग्ध हालत में आग लगने से मौत

मृतका के पिता ने पडोसी युवक पर लगया जलाकर मारने का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कायथा में एक महिला की संदिग्ध हालत में आग से झुलस कर मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही परिजनों ने अवैध सम्बन्धों की बात कहते हुए गांव के ही एक युवक पर आग लगाने की बात कही है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कायथा निवासी हरीओम की 35 वर्षीय पत्नी रजनी की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में आग लगने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी मृतका के मायका पक्ष के साथ इलाका पुलिस को दी। 

Read More »

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज कर जेल भेजा। थाना लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर निवासी विक्की उर्फ विक्रम पुत्र विजय सिंह बाल्मीक, दक्षिण क्षेत्र के सराय निवासी कलाम पुत्र बजीर को पुलिस ने रात्रि में माद्यक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा। वही थाना मक्खनपुर पुलिस ने रसूलपुर क्षेत्र मोहननगर निवासी 22 वर्षीय तारिक पुत्र कल्लू खां को चोरी के माल सहित गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा।

Read More »

नाती ने बाबा को मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के बारेलाल की ठार में जमीनी विवाद को लेकर नाती ने बाबा को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बाबा ने नाती के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना लाइनपार क्षेत्र के बारेलाल की ठार गुदाऊ निवासी 74 वर्षीय बारेलाल पुत्र स्वर्गीय पोतीराम ने अपने सगे नाती योगेश के खिलाफ जमीनी विवाद के चलते मारपीट कर घायल करने की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के बाद घायल वृद्ध का जिला अस्पताल में उपचार, डाक्टरी परीक्षण कराया।

Read More »

ट्रांसपोर्ट नगर डिपो पहुंची आज छठी मेट्रो रेल

2017.07.08 06 ravijansaamnaलखनऊ मेट्रो की छठी मेट्रो रेल आज सुबह श्री सिटी से ट्रांसपोर्ट नगर डिपो पहुंच गयी।
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। इस मेट्रो रेल की चारो बोगियां एक स्पेशल ट्रेलर के द्वारा मेसर्स एलस्ट्राॅम के एक दल के साथ श्री सिटी ;चेन्नईद्ध से चली थी और ये लगभग 1900 किलोमीटर की दूरी तय करने के साथ ही लगभग 10 दिन के अन्दर ट्रांसर्पाेट नगर मेट्रो डिपो पहुंच गयी है। इस मेट्रो को लखनऊ भेजने से पहले इसके सभी औपचारिक ट्रायल को जांच लिया गया था। जल्द ही इस छठी मेट्रो रेल का गतिशील ट्रायल किया जायेगा। इस मेट्रो कोच को 64 पहियों वाले एक विशेष ट्रेलर पर लोड करने के साथ ही इसे 180 टन की क्रेन की मदद से 40 टन के वजन वाली इन कारों को अनलोड किया जाता है। 10 घंटे के लोड अनलोड के कार्य विशेष टीम की निगरानी में किया गया है। बता दें कि अभी तक लखनऊ मेट्रो कारपोरेशन ने पांच मेट्रो रेल प्राप्त कर ली है। जिनका ट्रायल चल रहा हैं।

Read More »

अमरौधा ब्लाक में अन्त्योदय प्रदर्शनी 10 से 12 जुलाई कोः डीएम

2017.07.08 04 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। डीएम राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिये है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रत्येक ब्लाक में तीन-तीन दिन अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला संगोष्ठी आदि का भव्यता के साथ आयोजन किया जा रहा है जिसे भव्य तरीके से मनाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरते। उन्होंने खंड विकास अधिकारी अमरौधा को निर्देश दिये कि वे अपने विकास खंड में आयोजित होने वाले अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला संगोष्ठी का 10, 11 व 12 जुलाई को भव्य तरीके से आयोजित करें साथ मंे वृक्षारोपण भी करें। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिये है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास खंडों के मुख्यालय पर अन्तयोदय मेला व संगोष्ठी प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाये। 12, 13 व 14 जून को मैथा 21, 22 व 23 जून को सरवनखेडा तथा 29, 30 जून व 1 जुलाई को डेरापुर विकास 

Read More »

राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

2017.07.08 03 ravijansaamnaकानपुर, स्वप्निल तिवारी। महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 बी आर अग्रवाल के द्वारा पहला पौधा रोपित करके किया गया। तथा प्राचार्या द्वारा समस्त छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गयी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की प्रभारी डा0 सबा युनूस ने बताया के उक्त कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित करना व पर्यावरण की सुरक्षा हेतु संवेदनशील करना है। कार्यक्रम में कालेज की समस्त प्रवक्ताओं ने भी भागीदारी की जिनमे डा0 इंदुमती सिंह, सीमा वर्मा, नीता मिश्रा, प्रीती द्विवेदी, डा0 शोभना, डा0 ममता, डा0 जया, डा0 सुचित्रा आदि थीं।

Read More »