Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » 2018 » April » 14

Daily Archives: 14th April 2018

फसल खराब होने पर सदमे से किसान की मौत

⇒दो दिन पहले आयी आंधी-बरसात ने किया था नुकसान
⇒मौके पर पहुंचे एसडीएम-थाना पुलिस
⇒शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया जिला अस्पताल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। आंधी एवं बरसात ने फसलों पर ऐसा कहर बरपाया कि एक किसान की सदमे से मौत हो गई। मजदूरों के साथ अलसुबह खेत काटने गए किसान ने फसलों की हालत देखी तो गश खाकर गिर पडा। लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही उसके प्राण निकल गए। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रश्प्रशासनिक अधिकारियों ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसडीएम ने कहा कि पीएम रिपोर्ठ से ही स्थिति साफ होगी।
तहसील क्षेत्र के गांव जाजूमई निवासी रवीेंद्र सिंह पुत्र तुर्रम खां अपने पिता की बीस बीघा जमीन के साथ लगान पर लेकर खेती करता है। रवींद्र सिंह ने खेती में गैंहू की फसल की थी। दो दिन पहले आईं आंधी एवं तेज बरसात ने उसके जीवन में उथल पुथल मचा दी। बरसात के कारण उसकी फसल खेत में गिरने के साथ ही काली पड गई। अधिकांश दाना खेत में ही झड गया। खेती में नुकसान होने एवं बैंक का कर्जा होने के कारण किसान काफी परेशान था। शनिवार की सुबह मजदूरों को साथ लेकर खेतों को काटने गया था। लगान पर लिए खेत को देखकर उसके होश उड गए। और रविंद्र सिंह 45 वहीं गश खाकर गिर पडे। जब तक लोग उनके पास दौडकर आते उनके प्राण निकल गए।

Read More »

धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब का 127वां जन्मोत्सव

⇒भाजयुमो ने निकाली शोभायात्रा-सैकड़ों बाइकें रहीं शामिल
⇒सिरसागंज में सैकडों की संख्या में एकत्रित हुये बसपाई-दलित
⇒अन्य सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने भी किया याद
⇒थानों में भी किया गया माल्यार्पण
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर जी का 127वां जनमोत्सव विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। जहां भाजयुमो ने सैकड़ों बाइकों पर सवार होकर बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली तो अन्य कई संगठनों द्वारा बाबा साहेब के विभिन्न पार्को में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये उनका 127वां जन्मोत्सव मनाया।
इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश निर्देश पर फिरोजाबाद में डा. भीमराव आंबेडकर जी की शोभायात्रा नगर के गांधी पार्क से निकाली गयी। यह शोभायात्रा यहां से सेंट्रल चैराहा, बर्फखाने चैराहा, डाकखाना चैराहा, मौहल्ला दुली चैराहा, सरकुलर रोड से बरी का नगला, रसना टाॅकीज, वाष्र्णेय गैस एजेंसी, कोटला चुंगी चैराहा, बौधारम चैराहा से अम्बेडकर पार्क बौधाश्रम रोड पर पहुंची, मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया पुष्प वर्षा हुयी। शोभायात्रा में सैकड़ों बाइकों पर सवार युवा आगे बढ़ रहे थे। बौधाश्रम स्थित अंबेडकर पार्क पर हुये समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजुला माहौर ने विचार व्यक्त किये। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, युवा मोर्चा जिला संयोजक देवेश भारद्वाज, महानगर संयोजक अंकित तिवारी, पिंकी चक, दीपक गुप्ता कालू, रवि राजौरिया, राहुल शर्मा, राकेश शंखवार, देवेंद्र राजपूत, विपिन बघेल, गौरव शर्मा, राजेश शर्मा संग सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) शाखा फिरोजाबाद के तत्वावधान में महासभा के नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष डा. ज्ञान सिंह शाक्य की अध्यक्षता में बाबा साहब का जन्मदिवस मनाया गया। संचालन महामंत्री वेदप्रकाश गौतम ने किया। उपस्थित वक्ताओं में सुरेंद्र कुमार वर्धन, महेश चंद्र बौद्ध, पूरन सिंह हाथ्ज्ञी, ललित शाक्य, डा. ज्ञान सिंह शाक्य, वेदप्रकाश गौतम, दारा सिंह बौद्ध संग काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। वीर लक्खीशाह सेवा संस्थान उप्र के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चंद्र नायक के नेतृत्व एवं चक्रवर्ती सम्राट अशोक विकास समिति उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष ठा. गुलाब सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में, डा. भीमराव अम्बेडकर सुधार समिति के अध्यक्ष अमर सिंह पूर्व एसआई के नेतृत्व, भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर मेला एवं जन्मोत्सव समिति द्वारा बाबा साहब का जन्मदिवस दलित एकता एवं सदभावना दिवस के रूप में विजय सिंह ठेकेदार की अध्यक्षता एवं संचालन नरेंद्र पाल सिंह द्वारा करते हुये मनाया गया। इसके अलावा आशा आईटीआई हिमायूपुर में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 127वां जन्मोत्सव बहादुर सिंह चक की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट नवीन प्रकाश उपाध्याय रहे। संस्था प्रधानाचार्य पवन चक्रवर्ती ने विचार व्यक्त किये।

Read More »

अवैध शराब की 48 पेटी संग एक गिरफ्तार

⇒साथी फरार-बरामद माल की कीमत दो लाख रूपये
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना नंगला खंगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शराब 48 पेटी (1200पौआ 360 हाॅफ व 96 बोतल कीमत लगभग दो लाख) के साथ किया गिरफ्तार गया।
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद डा. मनोज कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज अजय सिंह चैहान के कुशल पर्यवेक्षण में उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अवैध रूप से देशी व विदेशी अवैध मदिरा की बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 13 अप्रैल 2018 को थानाध्यक्ष नगला खंगर अमोल कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक यश कुमार सिंह ने मय हमराही कांस्टेबल गोपाल सिंह, रामफूल सिंह, रमेश चन्द ने अपनी टीम के साथ ग्राम नगला बाबा के जंगल से मुखबिर की सूचना के आधार पर एक छोटा हाथी नंबर यूपी 83 टी 9476 को मय चालक गौरव उर्फ छोटू पुत्र लक्ष्मीनरायण निवासी नगला मुकुन्द थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद को बीती सायं पौने पांच बजे गिरफ्तार किया। छोटा हाथी की बाॅडी में 48 पेटी विदेशी मदिरा जिसमें रायल स्टेग व रायल जनरल विस्की ब्राण्ड के कुल 1200 क्वाटर 360 हाॅफ व 96 बोतल जिन पर फोर सेल इन हरियाणा लिखा है बरामद की गयी है। अभियुक्त का एक साथी सौरभ पुत्र देशराज निवासी नगला बाबा थाना नगला खंगर मौके से फरार हो गया। बरामद विदेशी मदिरा की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। इस गैग द्वारा काफी समय से नगला खंगर व सिरसागंज थाना क्षेत्रों की सीमा पर विदेशी व देशी मदिरा का भारी मात्रा में अवैध व्यापार जारी था। थाना प्रभारी नगला खंगर अमोल शर्मा ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

Read More »

अपना दल (एस) ने मनाई बाबा साहेब की जयंती

कानपुरः जन सामना संवाददाता। छावनी पुराना गंगापुल चैकी के बगल में अपना दल (एस) के छावनी विधानसभा अध्यक्ष रिंकू मसीह द्वारा डा. बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की 127वीं जयंती दिवस मनाया गया व जयंती के उपलक्ष्य में शरबत का भी वितरण किया गया। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेन्द्र प्रताप सिंह व नगर अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की फोटो को माला पहनाकर उनके किये गये देशहित के कार्यों की चर्चा की।

Read More »

गुरूद्वारा में मनाया गया भव्य वैशाली पर्व, चला लंगर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी वैशाखी पर्व बड़ी धूमधाम से स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा में मनाया गया। जिसमें दो दिन से चल रहे अखण्ड पाठ साहव निशान साहब पर चोला चढ़ाया गया। जिसकी सेवा श्रीराम मल्होत्रा गुरमीत सिंह सोढ़ी द्वारा की गयी।
अ ाज वैशाखी उत्सव के दौरान अखण्ड पाठ साहब की समाप्ति गुडगांव से आये रागी जत्था गगनदीप सिंह ने कीर्तन द्वारा संगत का निहाल किया। उसके बाद गुरूद्वारा के मुख्य ग्रन्थी सरदार हरमिन्दर सिंह, सरदार करनैल सिंह के शब्द कीर्तन करते संगत को मंत्रमुग्ध किया। प्रधान सरदार हरवंश सिंह मल्होत्रा ने वैशाखी पर प्रकाश डाला वही प्रबन्धक सरदार राजेन्द्र सिंह ने गुरूद्वारे के आय-व्यय का ब्यौरा समाज के लोगो के मध्य रखा। कार्यक्रम के बाद सेवासाध संगत लंगर का आनन्द लिया गया।

Read More »

डाॅ0 बी0 आर0 आम्बेडकर का मनाया गया 127वॉ जन्मदिवस

कानपुरः चन्दन जायसवाल। भारतीय दलित पैंथर के तत्वावधान में पैंथर धनीराम बौद्ध की अध्यक्षता में संविधान के निर्माता डॉ बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर का 127 वाॅ जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। धनीराम पैंथर ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पमाला तथा गौतम बुद्ध को पुष्प अर्पित कर याद किया गया। इसके उपरांत डॉ आम्बेडकर के कृतत्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। हजारों की संख्या में उमड़े भीम दीवाने जय जय भीम के नारे लगा रहे थे। बाबासाहेब के याद में उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए धनीराम पैंथर ने कहा कि दलित उज्जैन आज बाबासाहेब के विचारों से ओतप्रोत हो सोते से जाग चुके हैं। मुख्य रुप से उपस्थित धनीराम पैंथर, जितेंद्र सिंह, उमेश पैंथर, विजय सागर, हरविंदर सिंह लॉर्ड आदि लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ग्रामीण के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने संविधान के निर्माता बाबासाहेब के जीवन पर अपने विचार प्रकट किए और उनके आदर्शों को अपनाने की सभी कार्यकर्ताओं से बात कहीं। सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज्मा इकबाल सोलंकी ने कहा कि बाबासाहेब वह शक्सियत रहे जिन्होंने आजादी के बाद संविधान निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान रखा। उन्होंने देश जातिवाद व छुआछूत समाप्त करने हेतु बहुत आंदोलन किए। मुख्य रुप से उपस्थित राघवेंद्र सिंह यादव, उज्मा इकबाल सोलंकी, अबरार आलम खॉ, विक्रम सिंह परिहार, शमीम खान, विजय सिंह, प्रदीप सिंह, राजू ठाकुर, आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

मांगों को लेकर अमीनों ने दिया धरना

कानपुरः चन्दन जायसवाल। उत्तर प्रदेश राजस्व सीजनल संग्रह अमीन सेवक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद कानपुर नगर के तत्वावधान में अध्यक्ष विरेंद्र कुमार राम की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी कार्यालय सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कर रहा है। शासनादेशों व नियमावली का अनुपालन नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी आख्या बनाकर शिकायतों का निस्तारण दिखाया जा रहा है। सीआरए कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को छुपाने व दोषियों को बचाने के लिए पूरी कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि सीजनल संग्रह सेवकों व सीजनल संग्रह अमीनों का रिक्त पदों पर विनियमितिकरण किया जाए। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही विनियमितिकरण नहीं किया जाता है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

Read More »

रेप कांड के विरोध में कैण्डिल मार्च निकाला

हाथरसः जन सामना संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित के नेतृत्व में उन्नाव रेप कांड के विरोध में कैण्डिल मार्च निकाला गया। जिसमें पीड़ित महिला के परिवारीजन की जेल में कराई गई हत्या पर गहरा शोक व्यक्त कर मृतक की आत्मा को शांति के लिये प्रार्थना की गई। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की गई।
कैण्डिल मार्च के बाद जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन ने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं रह गई है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। लूट, हत्या, डकैती, अपहरण चरम पर हैं। सत्ताधारियों का अपराधियों को खुला संरक्षण मिला हुआ है। न्यायालय ने भी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है। ऐसी सरकार को तुरन्त वर्खास्त कर देना चाहिये।

Read More »

डा. भीमराव रामजी अम्बेडकर जयन्ती पर जगह-जगह लगे स्वास्थ्य शिविर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। डा0 भीमराव राम जी अम्बेडकर के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में लगभग 27 जगह स्वास्थ्य परामर्श शिविर के साथ स्वास्थ्य परीक्षण उपचार की व्यवस्था की गयी। जहां लगभग सभी केन्द्रो पर मिलाकर एक हजार से अधिक मरीजों का परीक्षण उपचार किया गया।
इसी क्रम में नगर के पालीवाल हाल में जिला अस्पताल के चिकित्सक डा0 विष्णुरावत लेबर कालौनी अम्बेडकर पार्क पर डा0 आर 0ए सुधाकर की टीम द्वारा मरीजों का परीक्षण करते हुए दवा भी दी गयी। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवा के लिए आदेश किये गये थे। संविधान रचेता डाक्टर भीमराव रामजी अम्बेडकर के 127 में जन्म जयन्ती के अवसर पर दलित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर के माध्य से स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर लगाये गये।
मुख्य चिकित्सा अधिकाी डा0 एस के दीक्षित के आदेशानुसार फिरोजाबाद ब्लाक के रसूलपुर स्थित डा0 बी0आर0 अम्बेडकर पार्क में प्रभारी अधिकारी मनोज सिंह, सैलई पार्क में डा0 महाराज सिंह, सैलई पचायत घर में डा0 आर0एन0 गर्ग , कोटला रोड पार्क में डा0 नागेन्द्र माहेश्वरी, नई बस्ती में डा0 डी0एस0 मौर्या, डा0 ज्ञानसिंह के घर के समीप पार्क में डा0 शशि कुमार, सन्त नगर में टीम आई एम0ए0 छारबाग0 आजाद नगर में आई एम0ए की टीम ने काम किया। सभी स्थानों पर लगभग एक हजार से अधिक मरीजों का उक्त टीम ने जांच करते हुए दबा दी गयी। अधिकाश स्थानों पर पेट के दर्द के साथ दस्त बुखार के मरीज पाये गयंे। अधिकाश क्षेत्रों में अधिक मच्छर होने से लोगो के शरीर पर दाने भी देखे गये। लेबर कालौनी स्थित पार्क में चर्म रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक डा0 आर ए सुघाकर ने बताया कि शहर में अधिक मच्छर गन्दगी के कारण हो रहे है जिससे लोगो को चर्म रोग की बीमारी के साथ भीषण गर्मीे में डायरिया जेैसी बीमार का शिकार होना पाया जा सकता है।

Read More »

धूमधाम से मनायी गयी बाबा साहेब की जन्म जयन्ती

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। 14 अप्रैल संविधान रचेता बाबा सहाब भीमराव अम्बेडर जन्म जयन्ती उत्सव जनपद में बडी धूमधाम से जगह-जगह मनाया गया। सभी राजनेैतिक संगठनों द्वारा अपने -अपने स्तर से बाबा सहाब को याद किया। कही रैली तो कही बिचार गोष्ठी के साथ मनाया गया जन्म उत्सव।
14 अप्रैल का दिन भरत के साथ विदेशा में भी भारत सविंधान रचेता डा0 भीमराव अम्बेडकर के नाम से जाना जाता है। आज उनकी 127 वीे जन्म जयन्ती जनपद में विभिन्न स्थानों पर मनायी गयी। इसी क्रम में दवरई स्थित समाजवादी कार्यालय पर एमएलसी डा0 दिलीप यादव, असीम यादव के नेत्त्व में मनायी गयी। जहां वाक्ताओं द्वारा बाबा सहाब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उसके जीवन गाथा के बारे में लोगो को बताया गया। एक दलित परिवार में जन्म लेने के बाद स्कूल के बाहर बैठ कर शिक्षा ग्रहण करते हुए देश विदेश में जाकर जाति छुआछुत का अन्त करने का भरपूर प्रयास किया। आज उसकी महान व्यक्ति के द्वारा बनाये गये संविधान से देश को चलाने का काम किया जा रहे है। ऐसी महान हस्ती को हम लोगो को कभी भी भूलना नही चाहिये। देश के लिए जाति से उठकर काम करने के लिए जाति धर्म को भूल कर सभी को साथ लेकर आगे बढ़ाना ही जयन्ती मनाने का उद्ेदश्य पूरा हो सकेगा। इस मौके पर प्रदेश नेता राजनरायन गुप्ता मुन्न, के साथ चरनसिंह यादव, जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, कप्तान सिंह, वीरेश्वर ददुआ, आगरा कालेज के प्रवक्ता नरेन्द्र यादव, कल्लू गुर्जर, राजकुमार राठौर, महिला सभा जिलाध्यक्ष रूबी यादव, बडे यादव, रमेशचन्द्र चंचल, राजा यादव शैलेन्द्र बाल्मीक, केपी सिंह, बन्टू कठेरिया, जगमोहनयादव के साथ दर्जनों सपा नेता मौजूद रहे। वही शहर के रसूलपुर स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा सहाव भीमराव अम्बेडकर जयन्ती महोत्सव समिति के अध्यक्ष बनवारी लाल की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा बाबा सहाब की प्रतिमा पर माल्यार्णपन करते हुए।

Read More »