Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » 2019 » January (page 24)

Monthly Archives: January 2019

भाजपा और कांग्रेस सरकार में बच्चों को पढ़ाना मुश्किल

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। रविवार को बहुजन मजदूर पार्टी की बैठक गांव नगला रामबक्श पर हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह धनगर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस सरकार में बच्चों को पढ़ाना गरीब लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। शिक्षा का अधिकार लागू किया। लेकिन शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक नहीं लगाई गई। इसकी वजह से निजी स्कूल संचालक मनमाने तरीके से फीस वसूलते हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। गरीब किसान बेहाल और बदहाल है। उसकी ओर किसी भी सरकार का ध्यान नहीं जाता। बैठक में कमलकांत शर्मा, मुंशी खान, पातीराम, जयवीर सिंह, ताराचन्द्र, सौप्रसाद, भूरी सिंह, हरिप्र्रसाद, कालीचरन सिंह, रामशंकर लाल, ब्रहमजीत, सुरेश, दिनेश चन्द्र, श्रीपति, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

ओवर लोड ट्रकों पर पुलिस की कार्रवाई

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। रविवार सुबह पुलिस ने एसडीएम के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए ओवर लोड पांच ट्रकों को पकड़ कर थाने खड़ा करा दिया। पुलिस की कार्रवाई से ओवर लोडिंग करने वाले ट्रक चालकों में खलबली मच गई।
नौशेहरा पुल के समीप बालू से भरे ट्रकों की मंडी लगती है। यहां ट्रक चालक ओवर लोडिंग बालू भर कर ट्रकों में लाते हैं और ऊंचे दामों में बिक्री कर मुनाफा कमा रहे हैं। रविवार को एसडीएम जैनेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच ट्रकों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गये पाचों ट्रकों को थाने पर लाकर खड़ा करा दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि ओवर लोडिंग के चलते ट्रकों का चालान काटने के बाद ही उन्हें छोड़ा जायेगा।

Read More »

पालिका परिसर में लगा गुब्बारा दे रहा स्वच्छता का संदेश

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। स्वच्छता मिशन के तहत नगर पालिका द्वारा परिसर में एक विशाल गुब्बारा बनवाया है। जिसे पालिका परिसर में ही रस्सी से बांधा गया है। यह गुब्बारा नगर की जनता को स्वच्छता का संदेश दे रहा है। गुब्बारा काफी दूर से लोगों को दिखाई देता है। गुब्बारे पर आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता संबंधी बातें लिखी गई हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 को ध्यान में रखते हुए पालिका द्वारा जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पालिका परिसर में एक विशाल बैलून लगाया गया है। इस पर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लिखे हुए हैं। नगर को स्वच्छ बनाना है, नंबर वन लाना है। इसके साथ ही अन्य जानकारियां भी लिखी गई है। गुब्बारा हवा के सहारे चारों तरफ घूमता है, जिससे उस पर लिखे संदेश भी चारों दिशाओं में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पालिका द्वारा लगाया गया गुब्बारा नगर में चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई इस विशाल गुब्बारे की प्रशंसा कर रहा है। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारीने बताया कि आम जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए गुब्बारा लगाया गया है। इससे आम जन स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में पालिका को जिले में नंवबर वन लाने में सहयोग करेंगे।

Read More »

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगा टास्क फोर्स-रामनिवास यादव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सूचना का अधिकार जनता के लिये एक ऐसा हथियार है। जिसके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति अपना एवं किसी दूसरे का कोई भी कार्य करा सकता है तथा किसी भी विभाग से सूचना मांगकर भ्रष्टाचार को उजागर कर सकता है और भ्रष्टाचार को समाप्त भी करा सकता है। जरूरत केवल इसको ठीक से समझकर प्रयोग करने की है।
ये विचार सूचना का अधिकार टास्क फोर्स के महासचिव रामनिवास यादव द्वारा ग्राम राजा का ताल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किये गये। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते पात्र लोगों को पेंशन, आवास, राशनकार्ड आदि सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और विकास के लिये आ रहे सरकारी धन का अधिकारियों एवं ठेकेदारों द्वारा आपस में बंदरबांट किया जा रहा है और जनता परेशानियां झेलने को मजबूर है। टास्क फोर्स अब किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा। टास्क फोर्स के संरक्षक प्रियम्बदा यादव एवं चंद्रप्रकाश यादव के अलावा जितेंद्र तिवारी, युनुस अब्बास, धर्मेंद्र यादव, उमर फारूख, भूरा यादव ने भी विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता राजवीर सिंह यादव एवं संचालन जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने किया। नरायन दिवाकर, अरूण यादव, पट्टीदार, सुभाष यादव, भोलू, महेश उपाध्याय (पप्पू), अशोक दिवाकर, अनवर सिंह यादव, हरी सिंह, दिलीप कठेरिया, राजकुमार शर्मा, मनोज कुमार, सत्यप्रकाश, आदित्य यादव, शेखर यादव, सौरव अग्रवाल कैला देवी, मीरा देवी, रामवती, गुड्डी देवी, मीना कुमारी आदि मौजूद रहे।

Read More »

सवर्ण महासभा की बैठक में पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सवर्ण महासभा विधानसभा की एक बैठक मुहल्ला नीम चौराहा पर आयोजित हुई। जिसमें संगठन को बल प्रदान करने के लिए उत्तर दायित्व सौंपे गये।
सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पं. संजीव उपाध्याय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब सवर्ण समाज का उत्पीड़न व अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ठा. मोहन सिंह ने कहा आरक्षण रूपी वाले कानून का महासभा द्वारा विरोध किया जाएगा। आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू होना चाहिए। साथ ही सर्वण आयोग का गठन होना चाहिए। इससे पूर्व संगठन को बल प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गये। जिलाध्यक्ष ठा. मोहन सिंह ने महिला सभा की जिलाध्यक्ष पूनम शर्मा, गंगा देवी पाराशर को उपाध्यक्ष, ऊषा दुबे को जिला महासचिव बनाया गया है।

Read More »

चौ. मक्खन सिंह ने समाज को जोड़ने में निभाई अहम भूमिका-प्रो. रामगोपाल यादव

स्व. चौ. मक्खन सिंह यादव की छठवीें पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रंद्वाजली सभा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। स्व. चौ. मक्खन सिंह यादव की छठवीें पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्वांजली सभा एवं काव्य गोष्ठी रविवार को चन्द्रवार गेट स्थित शिव पैलेस पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि सपा के राज्ससभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव रहे।
स्व. चौ. मक्खन सिंह यादव की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल ने उनके श्रंद्वाजली देते हुए कहा कि चै. मक्खन सिंह फिरोजाबाद में समाज को जोड़ने का कार्य किया। वे अच्छे विचारों के व्यक्ति थे। उनके परिवार के सभी लोगों को धन्यवाद देता हूॅं कि उनकी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे आगे आने वाली पीढ़ी चौ. मक्खन सिंह को याद करें और उनके सिद्वांतो पर चलकर समाज को एक साथ लेकर जोड़ने का कार्य करें। वहीं कार्यक्रम एमएलसी असीम यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव, सेठ महावीर जैन, रामसेवक यादव, रमेश चन्द्र चंचल, संजय यादव, डा. अनिल यादव एड., अवनीश यादव एड., अतुल यादव एड., आलोक यादव, अचिंत यादव, डा. अरूण यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

पूर्व सैनिक महासभा का सम्मान समारोह संपन्न

मुख्य अतिथि मेजर योगेंद्र सिंह ने पत्रकारों व शहीद कैप्टन के पिता को किया सम्मानित
घाटमपुर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। कस्बे के मूसानगर रोड स्थित यादव भवन में पूर्व सैनिक महासभा कार्यालय में आज दोपहर नव वर्ष पर आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि मेजर योगेंद्र सिंह कटियार (अध्यक्ष भारतीय पूर्व सैनिक संघ कानपुर) द्वारा पत्रकार एसोसिएशन घाटमपुर अध्यक्ष सिराजी व वरिष्ठ पत्रकार अवध दीक्षित, महेश शर्मा, आशीष पांडे, मोहम्मद आरिफ, मनीष भटनागर, शुभम कुमार, आशीष सोनी आदि पत्रकारों को नव वर्ष के उपलक्ष में कैलेंडर व डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहीद कैप्टन विनय सचान के पिता राजा बेटा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मेजर कटियार ने पूर्व सैनिकों की पत्नियों वीर नारियों को अधिक से अधिक स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने 15 सिलाई मशीनों को देने का वायदा किया है।

Read More »

चालक के परिजनों की बमरौली चौकी इंजार्ज ने की मदद

ठंड लगने के चलते चालक की हुई थी मौत
चौकी इंचार्ज ने समाजसेवियों से की मदद करने की अपील
प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। थाना धूमनगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बमरौली में कल शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति की ठंड लगने के कारण मौत हो गई थी, बताया गया कि मृतक ट्रैक्टर चालक था और शुक्रवार को सुबह अपनी ट्राली से सामान लोडकर जा रहा था। उसी समय उसको ठंड लग गई और जिसके कारण बेहोश होकर गिर गया था, जब इसकी सूचना बमरौली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सलमान कैशर को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल उसके घरवालों को दी और परिजनों के साथ आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही चालक ने दम तोड़ दिया था।
मृतक का नाम मुन्ने निषाद पुत्र स्व0 केदार निषाद ग्राम पंचायत बमरौली उपरहार का निवासी बताया गया। यह भी पता चला कि मृतक ट्रैक्टर ट्राली चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

Read More »

मंडलायुक्त कानपुर ने किया घाटमपुर कोतवाली व तहसील का वार्षिक निरीक्षण

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। मंडलायुक्त कानपुर सुभाष चंद शर्मा द्वारा घाटमपुर कोतवाली व तहसील कार्यालय पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया गया। तथा अभिलेखों में दुरुस्ती ना पाए जाने पर कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। इस मौके पर उन्होंने कोतवाली में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बैठकर फरियादियों की शिकायतें भी सुनी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्षिक निरीक्षण में घाटमपुर कोतवाली पहुंचे मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने गार्ड आफ आनर लेने के बाद कोतवाली प्रांगण में बैठकर पीड़ितों की समस्याएं सुनी इस मौके पर कुल 47 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें राजस्व से संबंधित 17 बीडीओ पतारा का एक नगर पालिका घाटमपुर का एक थाना सजेती के नौ व शेष शिकायती प्रार्थना पत्र घाटमपुर कोतवाली से संबंधित थे। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें कस्बा निवासी नजरुल इस्लाम की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

Read More »

अखिलेश-माया के गठबंधन को लेकर बोले रामगोपाल यादव कही ये बड़ी बात

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा में समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने अखिलेश-मायावती के गठबंधन फार्मूले से अनजान बनते हुए कहा कि गठबंधन को लेकर अखिलेश और मायावती के बीच हुई बैठक के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखने के सवाल पर कहा कि आप लोग कल्पना क्यों कर रहे है? काल्पनिक बाते क्यों कर रहे है? पहले गठबंधन का मतलब समझिए और अपने आप समझ जाइये। रामगोपाल यादव ने नेता जी मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनाव लड़वाने की भी बात कही।

Read More »