Monday, September 16, 2024
Breaking News

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार, एसएसपी आशीष तिवारी, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, सीडीओ दीक्षा जैन, एडीएम अभिषेक सिंह, एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया। वार्षिकोत्सव में अर्ध्यनारेश्वर, गीता, हनुमान चालीसा एवं कवि सम्मेलन आदि के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रस्तुती के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। जी-20 नृत्य के द्वारा छात्रो ंने हिंदुस्तान को विश्व का सरताज बनाकर प्रस्तुत किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुती के माध्यम से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वार्षिकोत्सव में 2022-23 के रैक होल्डर्स छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय डायरेक्टर्स द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Read More »

धूमधाम से निकली अक्षत कलश शोभायात्रा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुहागनगरी के लोग उत्साहित हैं। रविवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत की भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ राधा कृष्ण मंदिर से निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। इस दौरान सुहागनगरी की राहें जयश्रीराम के जयकारों से गुंजायमान होने लगी।
शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गाे से भ्रमण करते हुए रामलीला प्रांगण स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। वहीं सभी रामभक्त पीले वस्त्र पहनकर यात्रा में नजर आए। शहर की राहे जयश्रीराम के नारे से गुजायमान हो रही थी। भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समिति चंद्रनगर महानगर के संयोजक रामकुमार गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर चंद्र नगर महानगर में एक समिति का गठन किया गया था। जिसके अंतर्गत आज भव्य शोभा निकाली गई है। पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रातः 11 से 1 बजे तक मोहल्ला अथवा गांव में स्थित मंदिर पर भजन कीर्तन व श्रीराम जय राम जय जय राम का सामूहिक 108 बार जाप, शंखनाद की ध्वनि व भक्ति भाव की धारा बहेगी। इस अवसर पर राम भक्त स्क्रीन पर अयोध्या में चल रहे भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

Read More »

संत सम्मेलन और श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद : जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के 44 वें वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। पीत वस्त्र धारण कर 651 सौभाग्यशाली महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
रविवार को संत सम्मेलन और भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ पंकज अग्रवाल एवं श्री भगवान अग्रवाल द्वारा आरती उतारकर किया। कलश यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर छोटा चौराहा, घंटाघर, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होते हुए रामलीला प्रांगण में बने कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में स्वामी विवेकानंद महाराज के उत्तराधिकारी अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज के साथ महामंडलेश्वर शुकदेवानंद महाराज, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी पीतम दास महाराज, प्रज्ञानंद महाराज, निगमानंद महाराज, रामानंद महाराज, स्वामी विजया नंद महाराज एवं ब्रह्मचारी स्वामी अरुण स्वरूप महाराज आदि संत रथों पर विराजमान होकर चल रहे थे। कलश यात्रा में परीक्षित यजमान संजय शर्मा एवं पूनम शर्मा सिर पर श्रीमद् भागवत धारण कर तथा यज्ञपती यजमान सौरभ तिवारी एवं नेहा तिवारी परिजनों के साथ चल रहे थे। मंच पर कार्यक्रम का शुभारम्भ संजय मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया।

Read More »

अयोध्या नगरी से आने वाले पूजित अक्षत चावल व साहित्य प्रत्येक हिंदू परिवारों तक पहुंचे-योगेंद्र उपाध्याय

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति सदर खंड टूंडला की एक बैठक फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिंग रसीदपुर कनेटा पर अयोध्या में होने वाले 22 जनवरी के निमित कार्यक्रम को लेकर हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में योगेंद्र उपाध्याय, विभाग संपर्क प्रमुख चंद्र नगर विभाग, राम लखन जिला संघ चालक टूंडला रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हेतु एक जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक चलने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू परिवार तक श्री राम तीर्थ क्षेत्र अयोध्या नगरी से आने वाले पूजित अक्षत चावल व साहित्य वितरण किया जाये।

Read More »

नमो एप के जरिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचाएं: ब्रज बहादुर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय पर “नमो एप” एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के सम्बन्ध में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ता अपने क्षेत्रो में कैंप लगाकर युवाओं को नमो एप डाउनलोड कराएं। साथ ही केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उनको लाभ दिलाएं।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने कहा कि आईटी व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में नमो ऐप कैंपेन कैंप लगाकर युवा साथियों को नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कराए और एवं इस विषय में संपूर्ण जानकारी दे। नमो एप के जरिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंच सकें। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के संवाद किया।

Read More »

निशुल्क होम्योपैथिक औषधालय का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। श्री दिगम्बर जैन मित्र मण्डल द्वारा एक निशुल्क होम्योपैथिक औषधालय का शुभारंभ जैन नगर खेड़ा में किया गया। जो प्रतिदिन प्रातः 11.30 बजे से दोप. 1.30 बजे तक संचालित रहेगा। औषधालय का उद्घाटन संस्था के निर्देशक संजीवकान्त जैन (संजू) के द्वारा किया गया। द्वीप प्रज्जुलन संजय कुमार जैन (बल्ले), संजीव जैन(एड.) ने किया। संस्था अध्यक्ष रोविल जैन ने बताया कि औषधालय में प्रतिदिन मरीजों को निशुल्क परामर्श व दवाईयां प्रदान की जायेगी। डा. हरेन्द्र वर्मा द्वारा डायवटीज, पथरी, चर्मरोग, ब्लडप्रेशर, आदि बीमारियों का उपचार किया जाएगा।

Read More »

मथुरा में ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में मॉडल लाइब्रेरी बन कर तैयार

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड की एक एक ग्राम पंचायत में मॉडल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। यह मॉडल लाइब्रेरी ग्राम पंचायत के बच्चों एवं युवाओं के ज्ञानार्जन एंव शिक्षा के क्षेत्र में वरदान सिद्ध होगी। इन पुस्तकालयों मंे बच्चों के पठन पाठन एवं ज्ञानार्जन के लिए अनुकूल वातावरण, बैठने की उत्तम व्यवस्था, समाचारपत्रों की नियमित उपलब्धता तथा विभिन्न विषयों व क्षेत्रों से सम्बन्धित स्तरीय पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही वर्तमान समय की मांग ई लर्निंग की अवधारणा का भी समावेश किया गया है। सभी मॉडल लाइब्रेरी में कंप्यूटर और वाई फाई कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिससे पढ़ने वाले बच्चे इन्टरनेट के माध्यम से भी विभिन्न शैक्षणिक प्लेटफार्म का उपयोग कर सकें। मॉडल लाइब्रेरी का उद्घाटन विभिन्न तिथियों में जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। मॉडल लाइब्रेरी विकास खण्ड राया की ग्राम पंचायत चूराहंसी, विकास खण्ड फरह की ग्राम पंचायत गांजोली, विकासखंड मांट की ग्राम पंचायत भदनवारा, विकासखंड नौहझील की ग्राम पंचायत नौझील बांगर, विकासखंड बलदेव की ग्राम पंचायत हथकौली, विकासखंड छाता की ग्राम पंचायत तूमौला, विकासखंड नंदगांव की ग्राम पंचायत हाथिया एवं विकास खण्ड गोवर्धन की ग्राम पंचायत अडीग में मॉडल लाइब्रेरी विकसित की गई है। विकास खण्ड राया की ग्राम पंचायत चूराहंसी में निर्मित मॉडल लाइब्रेरी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने किया।

Read More »

ठाकुर बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव पर इठलाई वृंदावन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। रसिकोपासक संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास के परमाराध्य बांके बिहारी लाल के प्राकट्योत्सव पर कान्हा की नगरी में उल्लास उमंग का अमृतमयी वर्षण हो रही है। नगर का कण कण बांके बिहारी लाल के जयकारे से अनुगुंजित हो उठा है। सांवरे की प्राक्टयस्थली पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची हुई है। जन जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी जी के प्राक्टयदिवस मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष की पंचमी पर श्री निधिवनराज में ब्रह्म मुहूर्त से ही उत्सव का माहौल है। स्वामी हरिदास जी की वंश परंपरा से निकले ठाकुर जी के सेवा अनुरागी गोस्वामीजन पीत वस्त्र पहनकर प्रकट स्थली पर एकत्रित हुए। जहां वैदिक मंत्रों की ध्वनि के साथ दुग्ध, दही, मधु, शर्करा, घृत इत्यादि से महाभिषेक कर सुगन्धित इत्र द्रव्यों से मालिश की गई। सैकड़ो भक्त इस महाभिषेक का पंचामृत व अपने आराध्य के प्राक्टयस्थली की झलक पाने के लिये लालायित दिखाई दे रहे थे। महाभिषेक के उपरांत सेवायत भीकचन्द्र गोस्वामी, बच्चू गोस्वामी, रोहित गोस्वामी ने महाआरती उतारी। सेवायत गोस्वामी समाज ने भक्तो को लाड़ले के जन्मोत्सव की बधाई दी। सम्पूर्ण श्री निधिवनराज को देशी विदेशी पुष्पों के अलावा रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। रसिक अनन्य नृपति स्वामी हरिदास अपने लाड़ले ठाकुर बांके बिहारी लाल को चांदी के रथ में विराजमान होकर बधाई देने पँहुँचे। श्रीनिधिवनराज से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बाँके बिहारी मंदिर पहुंची।

Read More »

100 वर्षीय बुजुर्ग को मिल रही तनख्वाह से दुगुनी पेंशन

बागपतः विश्व बंधु शास्त्री। उत्तर प्रदेश में बागपत के बावली गांव निवासी और अपनी उम्र का शतक पूरा कर चुके बुजुर्ग ब्रह्मसिंह अपनी तनख्वाह से भी दुगुनी राशि में आज जनपद के कोषागार से पेंशन ले रहे हैं। यह खुलासा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पेंसनर्स दिवस के अवसर पर किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के पेंशनरों की समस्या सुनीं और अधिकारियों को उनकी समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में हर माह पेंशन लेने वाले पेंसनर्स की संख्या लगभग 10 हजार है। उन्होंने बताया कि उनमें गांव बावली के रहने वाले ब्रह्म सिंह पेंशनर भी हैं जिनकी उम्र 100 वर्ष है। वे अपनी तनख्वाह से दुगनी पेंशन ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सा पूर्ति के दावे का निस्तारण समय अवधि के अंतर्गत किया जाए। जीपीएफ भुगतान में कोई समस्या ना हो। उन्होंने पेंशन पुनरीक्षण आदि बिंदुओं के सम्बन्ध में निर्देश दिए। पेंशनर्स की मांग पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि पेंशनर कक्ष में कुर्सी मेज आदि की व्यवस्था एक सप्ताह के अंदर हो जाए। पेंशनर्स ने 80 वर्ष की आयु पर पेंशनर्स को जो लाभ दिया जाता है वह 65 वर्ष की उम्र में दिए जाने की मांग रखी।

Read More »

अविरल-2023 में दिखीं मनमोहक झलकियाँ

कानपुर नगर। आक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ विद्यालय में वार्षिकोत्सव अविरल-2023 का किया गया। कार्यकम की शुरूआत मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व आई०ए०एस० सौम्या पाण्डेय लेबर कमिश्नर के द्वारा किया गया। जिसके बाद गणेश व सरस्वती वन्दना के द्वारा कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। इसी क्रम में प्ले ग्रुप के नन्हें मुन्ने छात्र आरना, सुशान्त, शहजा वैभव के स्वागत नृृत्य से सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा छात्रों के द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा 5 की छात्रा शोभा द्वारा ब्यूटी ऑफ नेचर पर सुनाई गई कहानी से सभी को आत्मविभोर कर दिया।
स्वयं को स्वस्थ एवं फिट रहने की कला को विद्यालय के छात्रों ने ‘बोगा’ के माध्यम से समझाने का सुन्दर प्रयास किया। हमारे देश के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशा पर आधारित नृत्य नाटिका को कक्षा दो के छात्राओं के भावपूर्ण प्रदर्शन किया।
आर्टिकल 370 पर कक्षा छः से आठ के छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का वन गमन, सीता हरण, राम-रावण युद्ध एवं राम का लक्ष्मण-सीता सहित अयोध्या वापस आना आदि दृश्यों को प्रस्तुत किया गया।

Read More »