Saturday, June 29, 2024
Breaking News

यूपी के हजारों शिक्षक नहीं भर पा रहे आईटीआर लेखा कार्यालयों तथा नामित सीए फर्म्स की लापरवाही शिक्षकों पर पड़ रही भारी

लखनऊ/कानपुर देहात। बेसिक शिक्षकों को मिले फार्म-16 एवं 26 एएस में मेल नहीं होने के कारण हजारों शिक्षक अपना आईटीआर फाइल नहीं कर पा रहे हैं। आईटीआर फाइल करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई होने के कारण शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जनपदों के बेसिक शिक्षा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालयों तथा नामित सीए फर्म्स की लापरवाही भारी पड़ती नजर आ रही है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 203 के अनुसार विभागों को अपने कर्मचारियों को फॉर्म 16 देना जारी करना अनिवार्य है। अगर तय समय के अंदर फॉर्म 16 जारी नहीं करता है तो उस पर जुर्माना लग सकता है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 272 के तहत 100 रुपये रोजाना पेनल्‍टी लगाई जा सकती है।

Read More »

बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा आठ पास करने वाले सभी विद्यार्थियों को जारी करेगा यूनीक आईडी कोड

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग कक्षा आठ पास करने वाले सभी विद्यार्थियों को यूनीक आईडी कोड जारी करेगा। इस कोड को कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड / अन्य बोर्ड की वेबसाइट पर अग्रिम पंजीकरण करते समय दर्ज करना होगा। आईडी कोड का कालम इस सत्र में पहली बार शामिल किया गया है। परिषदीय विद्यालयों में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन नामांकन और रजिस्ट्रेशन प्रेरणा पोर्टल पर किया गया है। प्रेरणा पोर्टल पर नामांकित सभी छात्रों को एक यूनिक नंबर दिया गया है, इसी को यूनिक आईडी कोड कहते हैं।बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को जो यूनिक आइडी नंबर दिया है उसमे उनका संपूर्ण विवरण है। इस आइडी नंबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराकर ड्राप आउट विद्यार्थियों की पहचान भी की जा सकेगी। कक्षा 9 में फर्जी नामांकन पर रोक लगेगी, ड्राप आउट दर में कमी लाई जा सकेगी।

Read More »

सही दिशा में किया गया प्रेम ही सार्थकः आचार्य विशुद्ध सागर

बागपत। जैन दिगम्बराचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ने बड़ौत नगर के ऋषभ सभागार मे आयोजित धर्मसभा में मंगल प्रवचन करते हुए कहा कि एक शत्रु भी जीवन की अशान्ति के लिए बहुत है। अपनी क्षमता- समता देखकर ही कार्य करना चाहिए। सोच-समझकर ही श्रेष्ठ- कार्य प्रारम्भ करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बिना बिचारे कार्य करने वाला सफलता को प्राप्त नहीं कर पाता है। योग्यता के अभाव में पद भी क्षीण लिए जाते हैं। योग्य व्यक्ति ही पद की गरीमा रख पाता है।
जीवन में स्वयं का अवलोकन आवश्यक है। व्यक्ति को संतुष्ट नहीं होना चाहिए। संतुष्टि विकास पर विराम लगा देती है। जीवन में निरन्तर श्रम करते रहना चाहिए। सही दिशा में किया गया प्रेम कभी व्यर्थ नहीं जाता है। जिसका लक्ष्य के प्रति अदक्ष होता है, वही सफलता प्राप्त करता है।

Read More »

बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज

मैथा, कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसी गहलौ निवासिनी गुड्डी देवी पत्नी संजय कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी मां सोमवती पत्नी चन्द्रपाल निवासी मारग मैथा की 12 जुलाई को स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल नं यूपी 77 एई 4582 से मार्ग दुर्घटना हो गई थी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ‌गाडी को प्रांशु पुत्र रामदास निवासी बनसठी थाना चौबेपुर कानपुर नगर चला रहा था पीछे सीट पर राघवेन्द्र पुत्र रमेश निवासी बेहटा थाना शिवली बैठा था। मोटरसाइकिल से दुर्घटना बढ़इनपुरवा मजरा छतेनी बैरी रनिया मार्ग पर हुई थी। गंभीर अवस्था में मां को हैलट अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान दूसरे दिन उनकी मौत हो गई थी।

Read More »

हरा नीम का पेड़ काटने पर तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा

कानपुर देहात। एक तरफ पेड़ लगाओ व पेड़ बचाओ अभियान जिले में चलाया जा रहा है। इसके बावजूद प्रतिबंधित पेडों पर कुल्हाड़ी चलना बंद नही हो रहा है। बारनपुर कहिंजरी गांव में एक नीम का हरा पेड़ काट डाला गया। पुलिस हरा नीम का पेड़ काटने में तीन लोगों को पकड़ा है। कोतवाली शिवली के बारनपुर कहिंजरी के एक ढाबे के पीछे बड़ा नीम का पेड़ काट डाला गया। सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर कानपुर नगर के थाना बिल्हौर के डाकापुर के अजय कुमार, सरोज कुमार व थाना चौबेपुर के भवानीपुर मंधना के हिमांशु गुप्ता को मौके से पुलिस ने पकड़ लिया। औनाहा चौकी इंचार्ज करवेंद्र कुमार ने बताया कि नीम के पेड़ के अठारह गट्टे बरामद किए गए हैं।

Read More »

विधायक ने जन सम्पर्क के दौरान किया सरकारी योजनाओं का बखान

कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने घर घर जाकर जन सम्पर्क किया। विधायक ने बताया कि रतनलाल नगर में घर – घर जाकर सामाजिक जीवन में काम करने वाले सुभाष सचान, डॉ आर के गुप्ता, डॉ रोहित मिश्रा, डॉ जेएस सचान, मुकेश कुमार, उत्कर्ष निगम, बलराम सिंह यादव, विनोद दीक्षित, प्रेम शंकर सचान, शैलेंद्र पांडे से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया है।
विधायक ने बताया कि गरीबों और वंचितों का सम्मान, किसानों का कल्याण, नारी शक्ति के लिए नई गति, भारत की अमृत पीढ़ी को सशक्त करना, मध्यम वर्ग के लिए जीवन में सुगमता, सभी के लिए सस्ती पहुंच के भीतर स्वास्थ्य सुविधाएं, राष्ट्र प्रथम विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति, व्यापार करने में सुगमता, इन्फ्राट्रक्चर की गति और मानक, भारत का स्थायी तकनीकी कौशल, पूर्वाेत्तर विकास का इंजन, हमारी सांस्कृतिक विरासत, प्रोपेलिंग लाइफ पर्यावरण स्थिरता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है।

Read More »

सफलता और स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम…

♦ बागपत के मुकेश, माटी कला योजना अपनाकर बने मजदूर से उद्यमी
♦ मुकेश के मिट्टी के बर्तनों की उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा व उत्तराखंड में बढ़ रही मांग
♦ उत्तर प्रदेश की माटी कला योजना से बदली मुकेश की तकदीर
विश्व बंधु शास्त्री; बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र में किरठल गांव निवासी मुकेश अब किसी परिचय के मोहताज नहीं रह गए है। उत्तर प्रदेश सरकार की माटी कला योजना ने अचानक उसके जीवन की तकदीर ही बदल दी। जिसकी वजह से अब वह ईंट भट्ठा मजदूर से मिट्टी के बर्तनों को बनाकर एक सफल उद्यमी बन गया। आज उसके हाथ से बने मिट्टी के बर्तनों की मांग उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा व उत्तराखंड में भी बढ़ने लगी है।
किरठल गांव निवासी 44 वर्षीय मुकेश पुत्र ओमपाल सिंह एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उसने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से उसे उत्तर प्रदेश सरकार की माटी कला योजना की जानकारी मिली तो उसने जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में संपर्क किया। वहाँ से पात्रता की सभी औपचारिकता पूरी कर जिला प्रशासन की ओर से उसे स्वचालित चाक उपलब्ध हो गया। बकौल मुकेश, पहले वह हाथ से बने चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाता था, लेकिन अब स्वचालित चाक से वह काफी संख्या में मिट्टी के बर्तन बना लेता है। इस कार्य में उसकी पत्नी सोनी के अलावा उसके दो पुत्र मोहित व रोहित और पुत्री सलोनी अपनी पढ़ाई के साथ साथ उसका भी हाथ बटाते है।

Read More »

जनपद न्यायालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। राज्य सरकार द्वारा विशेष मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत हरवीर सिंह जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद द्वारा जनपद न्यायालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर जनपद न्यायाधीश ने पीपल, पाकड़ और बरगद का पौधा लगाकर बताया कि इन पौधों को ब्रहमा, विष्णु, महेश के नाम से भी संबोधित करते हैं। प्राधिकरण के सचिव यजुवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि आज जनपद न्यायाधीश द्वारा अन्य न्यायिक अधिकारीगण के साथ राज्य स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ जनपद न्यायालय प्रांगण से किया गया है।

Read More »

सवर्ण महासभा ने मनाया क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा प्रथम क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव नगर निगम के जलकल विभाग में मंगल पाण्डे की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण कर मनाया गया।
बुधवार को भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव नगर निगम के जलकल विभाग में मंगल पाण्डे की प्रतिमा दुग्धाभिषेक कर मनाया गया। इस अवसर महापौर कामिनी राठौर व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा शहीद मंगल पाण्डे के बलिदान दिवस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले बिगुल फूंका था। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवा पीड़ी क्रांतिकारी मंगल पांडे के आदर्शाे पर चलकर उनके बताए गए मार्ग पर चले। ऐसे देश भक्तों के कारण आज हम लोग चौन की सांस ले रहे है।

Read More »

हंगामें के बीच सम्पन्न हुई नगर निगम की बोर्ड की बैठक

फिरोजाबाद। बुधवार को पॉलीवाल हॉल में नगर निगम की बोर्ड की बैठक हंगामें के बीच सम्पन्न हुई। महापौर कामिनी राठौर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक के दौरान सर्व सम्मति से जनहित से जुड़े 35 प्रस्तावों पास किये गये। इसके अतिरिक्त अलग-अलग वार्डो में पार्षदो द्वारा किये करीब 35.75 करोड़ की लागत वाले नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग आदि से जुड़े कुल 297 पूरक प्रस्तावों को भी सदन की स्वकृति मिल गई।
नगर निगम की बोर्ड की बैठक महापौर कामिनी राठौर की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के निर्देशन में नगर निगम के पॉलीवाल हॉल में वंदे मातरम के साथ प्रारम्भ हुई। बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रही महापौर ने सदन की कार्यवाही शुरू करने निर्देश दिए। कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल ने बोर्ड की बैठक में प्रस्तावो के पढकर सदन के सामने रखा। पार्षदों ने सर्वसम्मति से कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई। वहीं पार्षद श्याम सिंह यादव ने गृहकर पर 30 प्रतिशत वृद्वि पर अपनी असमति जताई। जिसका सदन ने समर्थन कर प्रस्ताव को निरस्त कराया। वहीं मकानों के ट्रांसर्फर पर रेट बढ़ाने पर रोक लगाने की बात कही। इसके अलावा पार्षद सुनील मिश्रा ने ठेकेदारी को लेकर कुछ बात कही, तो कुछ पार्षद आग बबूला हो गये। उन्होंने कहा खुलकर नाम बताए। कौन ठेकेदारी कर रहे है।

Read More »