Sunday, May 19, 2024
Breaking News

अग्नि शमन स्मृति दिवस पर 66 फायर कर्मियों को किया समर्पित

मथुरा; श्याम बिहारी भार्गव। 14 अप्रैल को संपूर्ण देश में राष्ट्रीय अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया जाता है यह दिन उन 66 फायर कर्मियों को समर्पित है जिन्होंने कर्तव्य पालन में तेज उठती लपटें और उनके बीच किसी के उजड़ते आशियाने को बचाने मैं अपने प्राणों की आहुति दी।
दूसरों के हिस्से की तपन को झेलते हुए जनता की रक्षा व सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित इस जांबाज फायरमैनों के दल के लिए अग्निशमन दिवस महज कौशल प्रदर्शन का मंच नहीं है वरन यह स्मृति दिवस है उन 66 अग्निशमन कर्मचारियों की शहादत का जिन्होंने जन सेवा करते हुए सहर्ष मृत्यु का वरण किया तथा फायर सर्विस कर्मी हर दिन आग से खेलने का काम करते हैं इस खतरनाक काम को अंजाम देते हुए उन्हें अपनी जान की भी फिक्र नहीं होती फिक्र होती है तो उन्हें सिर्फ उस जलते मंजर या फिर उसमें धधकती जिंदगी को बचाने की।
14 अप्रैल 1944 का एक धड़कता शुक्रवार था जब विक्टोरिया डाक मुंबई में सेना की विस्फोट सामग्री से भरा फोर्ट स्टीफन के मालवाहक पानी का जहाज लपटों के आगोश में समा गया आग पर काबू पाने के लिए मुंबई फायर सर्विस के सैंकडों अधिकारी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे अदम्य साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए इन जांबाज अग्निशमन कर्मचारियों ने ज्वाला पर आग काबू करने का संपूर्ण प्रयत्न किया अथक प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया लेकिन इस कोशिश को 66 फायर कर्मियों को अपनी जान की आहुति देनी पड़ी।

Read More »

मकड़ी का वह जाला है कानून, जिसमें कीड़े-मकोड़े तो फंसते हैं लेकिन बड़े जानवर उसे फाड़ कर आगे निकल जाते हैं !

मान्यता है कि बुरे काम का बुरा नतीजा। सरकार दमदार हो और पत्रकार के इरादे फौलाद हो तो अपराधियों का बचना मुश्किल हो जाता है लेकिन अगर अपराधियों का राजनीतिकरण ही हो जाये तो यही काम उतना मुश्किल हो जाता है क्योंकि सरकारें स्वतः अपने हाथ अनैतिक कारनामों से रंग चुकी होतीं हैं। आप आंख उठा कर देख लें, अनेक गुंडे आज सफेद चोला पहन कर सदन में बैठे हैं।
एक तरफ मामूली से माफिया को अंडरवर्ल्ड बनाकर प्लांट करते हुए मिट्टी में मिलाया जाएगा तो दूसरी ओर हिस्ट्रीशीटर नेता जिला कप्तान के साथ बैट-बल्ला खेलता भी दिखाई देगा यानी बिल्ली चूहे के साथ ही जाम लड़ा रही है। इस आचरण को भी नजरअंदाज नही किया जा सकता है।
जैसे एक उदाहरण के रूप में हार्डेंड क्रिमिनल की हरियाणा सरकार द्वारा घोषित परिभाषा देखिए। वहां हरियाणा सरकार का लिखा-पढ़ी में दिया गया तर्क है कि गुरमीत रामरहीम को वह इसलिये बार-बार पैरोल पर छोड़ रही है क्योंकि वह कोई हार्डेंड क्रिमिनल नहीं है, इसी समाचार में इस अपराधी का निम्नांकित आपराधिक इतिहासभी बताया गया है-

Read More »

पीड़िता ने दबंग व शातिर लोगों से बताया जानमाल का खतरा

कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित कालोनी के आवंटी के परिजनों पर क्रेता ने गम्भीर आरोप लगाये और बेचे गये मकान को धोखाधड़ी कर हड़पने का षडयन्त्र रचने का आरोप लगाते हुए जानमाल के लिये खतरा बताया है। कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित की गई कालोनी के आवंटी के द्वारा नोटरी अभिलेखों के आधार पर रह रहे लोगों ने मूल आवंटी की पत्नी, उसके परिजनों से अपनी जानमाल के प्रति खतरा होने की बात कही है। पीड़िता ने बताया कि उसे आये दिन अपरिचतों से धमकी मिल रही है और उसके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है।
मामला गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली फेस-2 का है। यहां पर एक भवन संख्या 43/एल आई जी का आवंटन कृष्ण बहादुर सिंह के पक्ष में किया गया था, जिसको नोटरी के माध्यम से जमुना प्रसाद शर्मा ने मूल आवंटी से वर्ष 2002 में क्रय कर लिया था और मूल आवंटी ने उक्त मकान से सम्बन्धित सभी मूल प्रपत्र खरीददार जमुनाप्रसाद शर्मा को दे दिये थे चूंकि जमुना प्रसाद की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इस लिये वो समय पर उक्त मकान की बकाया धनराशि भी जमा नहीं कर पाये थे।
जमुना प्रसाद शर्मा की नातिन मीनाक्षी शर्मा ने ‘जन सामना’ को बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में उक्त मकान की रजिस्ट्री करवाने के उद्देश्य से कानपुर विकास प्राधिकरण से बकाया धनराशि की जानकारी चाही तो इसी दौरान कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बकाया धनराशि सम्बन्धी पत्र, मूल आवंटी के पते पर भेज दिया गया। बस यहीं से मूल आवंटी के भतीजे इन्द्र कुमार सिंह ने मकान हड़प लेने की योजना बना ली है। अब वह दबंग दलालों के साथ मिलीभगत कर मकान हड़प लेना चाहता है। मीनाक्षी ने बताया वह मूल आवंटी के द्वारा किये गये करार व लिखित अभिलेखों के आधार पर मकान में वैध रूप से रह रही है और मकान उसी के बाबा ने बनवाया है।

Read More »

नदियां जब मरती है, तो सभ्यताएं विलुप्त होती है:  संजय राणा

बागपत। जनपद के बड़ौत स्थित आदर्श बाल शिक्षा सदन और कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के प्रांगण में एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (एस्रो) के तत्वाधान में ष्आओ जाने नदियों का दर्द, एस्रो की जुबानीष् श्रृंखला के अंतर्गत बालक और बालिकाओं से संवाद किया गया।
इस अवसर पर दोनों विद्यालय परिवार के साथ विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। संवाद के दौरान एस्रो के निदेशक संजय राणा ने कहा कि आज के परिपेक्ष में जीवनदायनी नदियों की दशा चिंतनीय है। समाज और व्यवस्थाओ की उपेक्षा और उदासीनता का दंश झेल रही है। अवश्य ही नदियों की आत्मा मानव समाज को धिक्कार रही होंगी। नदियां हमेशा जीवनदायनी होती है, हमारे देश की संस्कृति ने तो उन्हें मां का दर्जा दिया है परन्तु समाज और व्यवस्थाओ ने आज मां को मेहरी में तब्दील कर दिया है। मां बच्चो का मैला धोती है, मगर आज उन्ही बच्चों ने मां को मैला ढोने वाली में तब्दील कर दिया है। इसीलिये जीवनदायनी मां रोगदायनी में बदल गई है, यहीं से मानव समाज का पतन प्रारम्भ हो जाता है।

Read More »

स्थानीय मुद्दों को लेकर निकाय चुनाव में उतरेगा रालोद

बड़ौत, बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल का मुख्य मुद्दा चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगा।
आज पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीर पाल सिह ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव गठबन्धन में लडा जायेगा। भाजपा सरकार में सभी वर्ग त्रस्त है। आम जन को भाजपा सरकार ने केवल मंहगाई और बेरोजगारी दी है। आज देश में शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत दयनीय है। रालोद सभी वर्गाे की पार्टी है। चौधरी जयन्त सिह किसान मजदूर और युवाओ के हितो की लडाई सड़क से सदन तक लड रहे है। टोल टैक्स में जो वृद्धि की गई है वह आम जनता पर कुठाराघात है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनो बैमौसम बरसात में किसानो की फसलो का जो नुकसान हुआ है उसका उचित मुआवजा किसानो को तुरन्त दिया जाये।

Read More »

बागपत में निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज

♦ आरक्षण रोस्टर के बाद जीत का शुरू हुआ गुणा- भाग
बागपत। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर विकास विभाग ने बागपत जिले का फाइनल आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। जिले की तीन नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायतों के लिए जारी किए गए आरक्षण रोस्टर के आधार पर चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वार्डवार आरक्षण व्यवस्था को फाइनल किए जाने के बाद अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड पार्षद तक के लिए रणनीतिक जोड़-तोड़ शुरू कर दिया गया है। लोगों की आपत्ति और सुझावों पर मंथन के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की गई है। नगर निकायों के आरक्षण लिस्ट में सभी वर्गों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी किया गया है। नगर विकास विभाग की ओर से आरक्षण लिस्ट को हरी झंडी दिए जाने के बाद चुनावी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। जिले के तीन नगर परिषद और छह नगर पंचायतों में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।

Read More »

नियमित टीकाकरण में तेजी लायें एएनएम-सीएमओ

-एएनएम की पुनः अभिमुखीकरण कार्यशाला संपन्न
फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय के सभागार में एएनएम का पुनः अभिमुखीकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में टीकाकरण को और सुदृढ़ीकरण करने तथा टीकाकरण की मांग को बढ़ाने पर जोर दिया गया। एएनएम को बताया गया कि वह उन स्थानों का चयन करें। जहां लोगों की सहभागिता ज्यादा हो, वहां बैठकों का आयोजन कर टीकाकरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाएं।
सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि बच्चा समय से टीकों से प्रतिरक्षित है तो उसे टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी, निमोनिया तथा खसरा-रूबेला सहित ग्यारह विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सकता है। कार्यशाला के माध्यम से एएनएम को संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई, ताकि टीकाकरण से कोई वंचित न रह सके। डीआईओ डॉ के के वर्मा ने बताया कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण में एएनएम की सक्रिय भूमिका होती है। वह आशा कार्यकर्ता के माध्यम से लोगों को मोबिलाइज करके टीकाकरण करती हैं।

Read More »

बेस्ट कैडेट लेवल प्रतियोगिता में अमृता सिंह व ऊषा राजपूत ने पाया प्रथम स्थान

फिरोजाबाद। बेस्ट कैडेट ग्रुप लेवल प्रतियोगिता का आयोजन तीन नम्बर 2022 को एनसीसी हेड क्वार्टर आगरा द्वारा किया गया। इसमें जेडब्लू श्रेणी में 8 बटालियन से 16 जेडब्लू ने भाग लिया। जिसमें किड्स कार्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजाबाद की छात्रा सार्जेन्ट अमृता सिंह राजपूत व ऊषा राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही कैडेट वेलफेयर सोसायटी की ओर से छात्रवृति प्रदान की गई है। सीनियर डिवीजन में सीनियर अंडर ऑफीसर प्रिंस सक्सैना, अंडर ऑफीसर प्राची गुप्ता को प्रधानमन्त्री छात्रवृत्ति (एनसीसी) मिली। कार्यक्रम का परिणाम आने के उपरांत बुधवार को विद्यालय में इन छात्रो को (कैडेट्स) प्रशासक डॉ मयंक भटनागर एवं प्रधानाचार्या रुपाली भटनागर ने सम्मानित किया। सी.ई.ओ. विख्यात भटनागर ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Read More »

किसान संगठन ने फिर उठाई मुआवजे की मांग

मथुरा। भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट से वार्ता की। नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे से वृंदावन जहांगीरपुर के किसानों के संबंध में वार्ता की। वृंदावन जहांगीरपुर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन द्वारा खड़ी फसलों को नष्ट किए जाने मकानों पर बुलडोजर चलाया जाने व किसानों पर लगाए गए फर्जी कैसे के बारे में वार्ता की कहां टूटे मकानों का पीडब्ल्यूडी के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों की बोरिंग टूटी है उनके खेतों में बोरिंग लगवाए जाएं। खड़ी फसल जो नष्ट हुई थी उसका मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों के खेतों में पेड़ लगे हैं उनको पेड़ों का मुआवजा दिया जाए। सभी किसानों पर लगे केस वापस कराए जाएं। किसानों ने विश्वास दिलाया है कि नगर मजिस्ट्रेट ने विश्वास दिलाया कि किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

Read More »

तहसील स्तर तक होगा रेड क्रॉस सोसाइटी का विस्तार

मथुरा। रेड क्रॉस सोसाइटी का विस्तार जनपद स्तर तक किया जाएगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे की पहल के बाद संस्था को जनपद में पुनर्जीवित किया जा रहा है। बुधवार को जनपद स्तरीय रेडक्रॉस समिति की बैठक बुलाई गई। समिति को पुनर्जीवित किया जा रहा है। सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अब तक 250 से अधिक सदस्य बन चुके हैं। खतरों से संबंधित कार्यों में उनकी सक्रियता बढ़ाई जाएगी। कैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसकी पहुंच बढाई जाए बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई। समिति को कैसे पुनर्जीवित किया जाए इस पर भी चर्चा हुई। आगे आने वाले समय में तहसील स्तर पर कैंप लगावा कर रेडक्रॉस के सदस्य भी बढ़ाए जाएंगे। रेड क्रास के माध्यम से आपाद स्वास्थ्य और सुधार संबंधी कार्य हैं उन्हें भी गांव स्तर पर पहुंचाया जाएगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी बैठक संपन्न।

Read More »