Thursday, May 1, 2025
Breaking News

पुलिस के हत्थे चढ़े दो अभियुक्त, सामान बरामद

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़, सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान दोे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी के मोबाइल, मोटरसाइकिल एवं अवैध असलाह बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा राह चलते लोगों के मोबाइल चोरी होने व छीन लिये जाने की घटनाओ को संज्ञान मे लेते हुये इन पर कार्यवाही करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे थाना रामगढ व सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया था।

Read More »

युवती की गला रेतकर हत्या कर शव को फेंकने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने छुरा रक्त रंजित आलाकत्ल को घटना स्थल के पास से किया बरामद
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती को गला रेतकर हत्याकर शव को फेंकने वाला शातिर अभियुक्त को आला कत्ल सहित गिरफ्तार किया गया। 30 जुलाई को सत्यपाल प्रजापति (पार्षद) वार्ड नं. 30 नीबू वाला बाग थाना रसूलपुर ने एक अज्ञात महिला का शव सुरेश गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता निवासी हुण्डा वाला बाग गली नं. 18 थाना रसूलपुर के खाली पडे प्लाट में पडा होने की सूचना दी। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, डाग स्क्वायड टीम व फोरेन्सिक टीम द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त हेतु पैम्पलेट बनवाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न जगह सर्कुलेट किया गया। इसी दौरान वादी मुकद्दमा राकेश पुत्र कालीचरन निवासी सती नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर द्वारा तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री कुमारी ज्योति उम्र करीब 18 वर्ष 29 जुलाई को घर से दवा लेने की कहकर गयी थी।

Read More »

तुम हंसोगे तो दुनिया हँसेगी

शांतिनाथ भगवान का शांति विधान पूर्ण विधिविधान से हुआ, महाराजश्री ने धर्मसभा को किया संबोधित
फिरोजाबाद। सेठ छदामीलाल श्रीमहावीर जिनालय में चल रहे जैनाचार्य सुरत्न सागर मुनिश्री के ससंघ चातुर्मास में रविवार को शान्तिनाथ भगवान का शांति विधान पूर्ण विधि विधान से संपन्न हुआ। जिसमें काफी संख्या में जिनभक्त मौजूद रहे। वहीं धर्मसभा में महाराजश्री के प्रवचन सुनने को जिन भक्तों का हूजुम उमड़ रहा है।

Read More »

विश्व हिंदू महासंघ की बैठक

फिरोजाबाद। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक रविवार को हिमायूपुर में आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम राम मंदिर स्थापना दिवस को पूरे जोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आयोजन किया गया।

Read More »

दस अगस्त तक करे ऑनलाइन आवेदन

फिरोजाबाद। जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि पिछडा वर्ग कल्याण विभाग उप्र द्वारा संचालित पिछडे वर्ग के बेरोजगार युवक व युवतियों को भारत सरकार की अधिकृत संस्था ’’निलिट’’ से मान्यता प्राप्त ’’ओ’’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण कोर्स एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण कोर्स में कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक-युवतियां विभाग की बेबसाईट पर दिये गये लिंक के माध्यम से 10 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

Read More »

भाजपा उत्तर मंडल महानगर की बैठक में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर उत्तर मंडल महानगर की कार्यसमिति बैठक का आयोजन सुमंगलम गार्डन बंबा चौराहा कोटला रोड पर किया गया है। जिसमें मुख्य वक्ता प्रथम सत्र भाजपा वरिष्ठ नेता महेंद्र बंसल एवं द्वितीय सत्र महानगर उपाध्यक्ष सतीश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही 2022 विधानसभा चुनाव की रणनीति को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। बैठक की अध्यक्षता उत्तर मंडल अध्यक्ष केशव देव शंखवार ने की। इस दौरान पार्षदगण पूनम शर्मा, विमला सिंह जादौन, विनाका राठौर, सुभाष गोला, सत्येंद्र सविता, मनोज शंखवार, महानगर मंत्री पुष्पेंद्र बघेल, उपाध्यक्ष ठाकुर उदय प्रताप सिंह, होरी लाल कुशवाहा, महेंद्र सिंह, रामकेश, गेंदालाल राठौर, सुधाकर मिश्रा, मेघ सिंह, लाइक सिंह, योगेंद्र चौहान, सुरेंद्र राजपूत, ओमकार शर्मा, श्याम सिंह शंखवार, राजकुमार राठौर, शैलेंद्र शर्मा, भोला शंकर, सुनील राठौर, हेमंत गुप्ता, अंजली गुप्ता, ईश्वर देवी, पप्पू सिंघानिया, जयप्रकाश माहौर, राकेश कुमार कश्यप, दीपक कुमार गुप्ता, सोबरन सिंह जाटव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित तिवारी, दीपक गुप्ता कालू आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More »

आप ने चलाया सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद। आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को नगला मिर्जा पर कार्यकर्ताओं द्वारा कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ो लोगों का पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गइ। साथ ही लोगों को दिल्ली मॉडल के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विनय यादव, नीतेश कुमार, दीपक कुमार, कु. अंजली, नरेश कुमार, विपिन कुमार आर्य, हरीश कुमार, राहुल कुमार, कुलदीप कुमार, चंद्रकांत, महाराज सिंह, एस.एन.शर्मा, राजकुमार वाल्मीकि, प्रवीन कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष  का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ओमबीर यादव के द्वारा मनीष पचौरी को फिरोजाबाद यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर रविवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी के नेतृत्व में बौधश्रम स्थिति कार्यलय पर स्वागत किया गया।महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि मनीष पचौरी को फिरोजाबाद यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिये इनकी मेहनत उनको पद के रूप में मिली है। इस दौरान अल्पसंख्यक बिभाग जिला अध्यक्ष वकार खालिक, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ पोरबाल, महानगर कोष अध्यक्ष अमित पचौरी, इबनेहसन अंसारी, सेबादल से नुरूल हूदा लाला राइन गांधी, समीर शुक्ला, राहुल यादव, ंसत कुमार, नौशद कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Read More »

बसपा का प्रबुद्व वर्ग सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

फिरोजाबाद। बहुजन समाज पार्टी द्वारा प्रबुद्व वर्ग के सम्मान, सुरक्षा व तरक्की को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे रहे। रविवार को फिरोजाबाद क्लब में आयोजित प्रबुद्व वर्ग सम्मान समारोह में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बसपा में सभी वर्गो का सम्मान है। भाजपा सरकार में मंहगाई की मार से आमजन परेशान है। युवाओं को रोजगार नही है। इस सरकार में ब्राहमण समाज के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। बसपा सरकार ने ब्राहमणों को हर स्थान पर सम्मान देने का काम किया था। आज फिर ब्राहमण समाज से निवेदन करने आए है कि ब्राहमण और दलित एक साथ हो जाए और बहिन कुमारी मायावती के हाथों को मजबूत करने का काम करें।

Read More »

फ्रेंडशिप-डे पर यातायात प्रभारी ने किया लोंगों को जागरूक

हमीरपुर। रविवार को मित्रता दिवस के शुभ अवसर पर यातायात विभाग से मित्रता कर हमीरदेव संगम ओपन स्काउट दल के सदस्यों ने यातायात प्रभारी ब्रजेश यादव के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन दर्जन वाहनों को चेक किया गया। जिसमें तिवारी बृजेश यादव द्वारा सभी दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को मित्रता दिवस के अवसर पर यातायात के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्काउट गाइड के छात्रों ने दोपहिया में वाहन चालकों व राहगीरों को पंपलेट बांटकर यातायात नियम बताए।

Read More »