Monday, September 23, 2024
Breaking News

अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता में कराएं प्रतिभाग-अभिषेक मित्तल चंचल

फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे सत्र में उत्कर्ष प्रदशर्न करने वाले प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख उद्योगपति अभिषेक मित्तल चंचल ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय स्तर पर प्रतिभाओं का प्रदर्शन बच्चों के भविष्य का निर्माण करता है। इसलिए विद्यालय स्तर पर जितनी भी एक्टिविटी कराई जाती हैं उसमें सभी अभिभावकों को अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को प्रतिभाग कराना चाहिए। कार्यक्रम में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, दिवाली, ग्रीष्मकालीन गृह कार्य एवं विज्ञान प्रोजेक्ट पर आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के 200 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदिनी यादव ने सभी पधारे अभिभावकों एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Read More »

छत्रपति शिवाजी की जयंती पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी

फिरोजाबाद। हिंदू जागरण मंच द्वारा छत्रपति शिवाजी की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारम्भ हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय सह संयोजक अतुल यादव ने छत्रपति शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विचार गोष्ठी में प्रांतीय महिला प्रमुख रंजनी सिंह ने हिंदू समाज को एकसूत्र में रहने का आव्हान किया। साथ ही महिलाओं को समाज में आगे आकर अपना योगदान देने की बात कही। महानगर संयोजक रंजीत सिंह ने शिवाजी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शाे पर चलने का आव्हान किया।

Read More »

लोधी, निषाद, कश्यप, बिंद समाज के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वाधान में लोधी, निषाद, कश्यप, बिंद समाज के लगभग 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को आसफाबाद स्थित अन्नू धर्मशाला में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सभापति पंचायती राज समिति राज्यमंत्री उ.प्र. व एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा (डेविड) ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। उन्होने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा बच्चे हमारे देश का भविष्य है। यह देश को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की संयोजिका प्रमुख समाजसेविका राजकुमारी वर्मा ने बच्चों को जीवन में अग्रसर होने के लिए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

Read More »

ट्रक ने बाइक सवार दंपति की रौंदा, मौत

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से शवों की शिनाख्त की गई है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
रविवार सुबह थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नया बाईपास सीएनजी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति और पत्नी की मौत हो गई। हादसे के जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शवों की तलाशी लेने पर उनके पास मिले आधार से उनकी पहचान 26 वर्षीय पंकज उर्फ पिंकू राजपूत निवासी लोहचा जलेसर एटा और संगीता पत्नी पिंकू राजपूत के रूप में हुई।

Read More »

आप ने किया बुल्डोजर आहुत यज्ञ

मथुरा । आम आदमी पार्टी ने भाजपा की बुल्डोजर नीति का विरोध किया है। आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर बुल्डोजर आहुत यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें हवन कुण्ड में बुल्डोजर के नाम की आहुति देकर आप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की बुल्डोजर नीति का विरोध किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा की बुल्डोजर नीति केवल गरीब लोगों के सपनों को चकनाचूर करने का काम कर रही है। जिससे कई गरीब लोग बेघर हो रहे हैं। आप जिलाध्यक्ष चौधरी भगत सिंह ने कहा कि बीजेपी की बुल्डोजर नीति ने कई लोगों की जान ली है। मुख्यमंत्री केवल जनता में अपना डर बनाये रखने के लिए लोगों पर जुल्म कर रहे हैं।

Read More »

उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी की अध्यक्षता में छोटा चौराहा बाजार समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राज प्रकाश गुप्ता राजा को अध्यक्ष, नितिन सिंघल बिट्टू को मंत्री नितिन, उदित गर्ग मानू को जिला उपाध्यक्ष, प्रांजल पोरवाल को उपाध्यक्ष, अर्पित जैन, कन्हैया गोयल, मोनू, प्रकाश परिहार, सौरभ अग्रवाल को बाजार समिति का सदस्य घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, भरत गोयल, विकास जैन, अंकित अग्रवाल, आशीष गुप्ता, तुषार शर्मा, शोभित गौर, हर्ष प्रताप ठाकुर, संजय बंसल टिल्लू आदि मौजूद रहे।

Read More »

श्री कृष्ण कन्हाई की चित्रकारी देख चीफ सेक्रेटरी बोले ’अद्भुत’

मथुरा। नंदनवन स्थित कान्हा आर्ट गैलरी में चित्रकारी को निहारते हुए यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र मंत्रमुग्ध हो गए। चित्रकारी की प्रशंसा करते हुए बोले यह अद्भुत है। आर्ट गैलरी में लगे चित्रों को देखने के दौरान वह ठहर जाते और धीरे से आगे बढते, मानो वह चित्रों में कहीं खो गए हों। इस दौरान पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी दुर्गाशंकर मिश्र को कृतियों के बारे में गहराई से बताया, इस दौरान दुर्गाशंकर मिश्र में कई बार जिज्ञासा भी जाहिर करते रहे। चीफ सेक्रेट्री दुर्गा शंकर मिश्रा ने वृंदावन में विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए।

Read More »

कूटू की पकोड़ी खाकर वृंदावन, रॉल में बिगडी लोगों की तबीयत

मथुरा। कूटू की पकोड़ी खाने से एक मोहल्ले के दर्जन भर से महिला पुरुष बीमार हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी की हालत में सुधार बताया गया है। घटना शहर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के बिरला मंदिर के पास की है। थाना जैंत क्षेत्र के राल गांव में भी दर्जनभर लोगों में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत मिली। स्वास्थ्य विभाग ने यहां से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल मथुरा पर भर्ती कराया है।
रविवार की सुबह थाना गोविंद नगर के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में देर रात उस समय लोगों में अफरा तफरी मच गई, जब महाशिवरात्रि पर्व पर घर में बनाए गए कूटू के आटे के पकोड़े खाकर महिला पुरुषों की अचानक तबीयत खराब होने लगी, जिसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया और देखते ही देखते आसपास के महिला पुरुषों की तबीयत खराब होने लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

Read More »

ब्रह्माकुमारी केंद्र पर धूमधाम से मनाया शिव महोत्सव

मथुरा। महाशिव रात्रि पर्व पर कस्बा के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर शिव जयंती का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभात फेरी निकाली गई। ब्रह्माकुमार भाई बहनों ने अद्भुत सुंदर झांकियां सजाई जो आकर्षण का केंद्र रहीं। महोत्सव पर्व पर वक्ताओं ने बताया कि कलयुग समाप्ति की ओर है। सतयुग आने वाला है। आने वाली पीढ़ी को स्वर्ग के देवी देवता लक्ष्मी नारायण को दिखाया। साथ ही दर्शाया गया कि संगम युग पर किस प्रकार ब्रह्माकुमारी अपने ज्ञान रत्नों से सबको महका रही हैं तथा मनुष्य जीवन के पांच विकारों को किस प्रकार नष्ट किया जा सकता है। शाम को सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम किया गया। संयोजक राजयोगिनी बहन बीके दुर्गेश लता रहीं । बहन दुर्गेश लता ने बताया कि हमारी इच्छाएं हमारी समस्याएं हैं। यदि हमने अपनी इच्छाओं को समाप्त कर दिया तो हमारी समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी। इस मौके पर मथुरा से आए हुए आचार्य बीके बृजमोहन, बीके केशकली व अन्य बीके भाइयों ने उत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Read More »

इलेक्ट्रॉनिक बस ने मारी चार पहिया वाहन में टक्कर, हुआ हंगामा

⇒शनिवार की देर रात्रि को मथुरा वृंदावन मार्ग पर लगा जाम
मथुरा। शनिवार की देर रात्रि को मथुरा वृंदावन मार्ग पर दौड़ने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस और वृंदावन के निवासी की कार में हुई टक्कर के कारण आधे घंटे तक जाम लगा रहा। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित रामकिशन मिशन हॉस्पिटल के समीप इलेक्ट्रॉनिक बस चालक ने वृंदावन निवासी एक युवक की चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी। जिसके बाद चार पहिया वाहन ने बस के आगे गाड़ी लगाकर बस चालक से बात करने की कोशिश की, लेकिन बस चालक चार पहिया वाहन स्वामी को उल्टा सीधा कहने लगा। दोनों लोगों के बीच में हंगामा हो गया और मथुरा वृंदावन मार्ग पर चल रहे कई सारे वाहन रुक गए और हंगामे के विषय में जानकारी करने लगे। वही आपको बता दें, कि इलेक्ट्रॉनिक बस चालक ने मथुरा वृंदावन मार्ग पर दौड़ रही कई और सारी बसों को भी रोक लिया और जाम लगा दिया।

Read More »