Saturday, September 28, 2024
Breaking News

हादसों का सबब बन रहा डिवाइडर 

2017.07.26 01 ravijansaamnaरेडियम संकेत न लगने से डिवाइडर आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है।
2 महीने में 1 दर्जन से अधिक बड़े हादसे हो चुके है।
मौत को दावत दे रहा डिवाइडर आये दिन हो रहे हादसे 
इलाहाबाद, रवि कुमार राठौर। कानपुर इलाहाबाद हाईवे पर बम्हरौली चौकी से कुछ दूरी पर बना डिवाइडर हादसों का सबब बन रहा है। कानपुर से इलाहाबाद जीटी रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित इस डिवाइडर को आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। रेडियम संकेत न लगने से डिवाइडर आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है। 2 महीने में 1 दर्जन से अधिक बड़े हादसे हो चुके है। कुछ बड़ी घटनाएं 7 जून की रात इलाहाबाद न0 का ट्रक डिवाइडर के बीचों बीच जाकर फंस गया। 

Read More »

आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न

2017.07.26 11 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व विद्याशंकर सिंह ने अधिकारियों से कहा कि प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय के अन्तर्गत अवश्य कर लेे। इस दौरान उन्होंने प्रकरण के निस्तारण में धीमी गति होने पर लो0नि0वि0 एंव विधुत विभाग, ईओ अकबरपुर, जल, डीएसओ आदि अधिकारियों को निर्देश दिया कि 29 जुलाई तक जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायतों का निस्तारण का प्रमाण पत्र 2017.07.26 12 ravijansaamnaउपलब्ध करा दे अन्यथा प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित आधा दर्जन अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यदि आईजीआरएस के प्रकरण के निस्तारण अपेक्षित गति नही आयेगी तो संबंधित  

Read More »

मान्यता प्राप्त पत्रकार कुशवाहा के निधन से डीएम व पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

मुख्यमंत्री ने पत्रकार विजय सिंह कुशवाहा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया विजय सिंह कुशवाहा हसमुख, नेक इंसान और मिलनसार व्यक्ति थे
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के मान्यता प्राप्त पत्रकार, सदस्य मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रेसक्लब व समाजसेवी विजय सिंह कुशवाहा का डायबिटीज लो आदि बीमारी के कारण विगत दिवस हुए आकस्मिक निधन से सभी पत्रकारजनों ने दुख व्यक्त किया है तथा शोक सतप्त परिजनों के प्रति व्यक्त की है। श्री कुशवाहा के दुखद मृत्यु पर जिला सूचना कार्यालय स्टाफ व पत्रकारों द्वारा एक शोकसभा का आयोजन अकबरपुर के ब्लाक गांव के सलावतपुर में लोकनाथ कुशवाहा आवास पर किया गया। दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गयी। शोक सभा मे शोक संतृप्त परिजनो के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गयी। शोक सभा में विजय सिंह कुशवाहा के व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी और तथा कहा गया कि वे छोटे बडे सभी पत्रकारों के साथ ही हमेशा सम्मान दिया। हसमुख प्रवृत्ति व मिलनसार व्यक्ति थे। सूचना विभाग व अन्य शासकीय विभागों से उनके बेहतर संबंध थे। 

Read More »

मुख्यमंत्री ने रियल स्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी #UPRERA की वेबसाइट का लोकार्पण किया

2017.07.26 09 ravijansaamnaलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उ0प्र0 रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथाॅरिटी (UPRERA) की अत्याधुनिक तकनीक से विकसित पूर्णतः स्वचालित वेबसाइट www.up-rera.in का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आवास खरीदने वालों के हितों की रक्षा तथा उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कटिबद्ध है। इस वेबसाइट के माध्यम से अब उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण में आसानी होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले अनेक वर्षों से रियल इस्टेट सेक्टर में बिल्डर्स और कंज्यूमर्स के बीच हाउसिंग प्रोजेक्ट के समय से पूरा न होने के कारण अविश्वास का संकट खड़ा हो गया है। 

Read More »

किसान की हत्या का आज हुआ खुलासा

2017.07.26 02 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली के एक गांव में पशु चोरों ने किसान की गला दबाकर हत्या कर दी थी। किसान का बदमाशों को टोकने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी। आज एसपी हाथरस ने उस मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को जेल भेज दिया है। आपको बता दें सिकन्दरा राऊ कस्बे के गांव पचों में कुछ दिन पूर्व अर्ध रात्रि के समय 50 वर्ष के किसान की हत्या कर पशु चोर दो भैंस को खोल कर लेगये थे। बताया जाता है कि किसान नरेश कुमार का दोष सिर्फ इतना था की उन्होंने भैस चोरी करके ले जा रहे बदमाशों को टोक कर शोर मचाया था तो चोरों ने किसान को पकड़ लिया और उनकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। 

Read More »

मैंगो पार्टी हर खाश की बनी पहली पसंद

2017.07.26 08 ravijansaamnaदिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में हुए आम महोत्सव में कई नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। इंसान के हाथों की बनाई नही खाते, हम आम के सीजन में मिठाई नही खाते ” शायर मुनव्वर राणा की इन्ही पंक्तियों के भाव के साथ मैंगो पार्टी और मैंगो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नेशनल मीडिया क्लब के इस महोत्सव का उदघाटन केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और सहारा न्यूज नेटवर्क के अभिभावक अभिजीत सरकार ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। मीडिया मैंगो फेस्टिवल  2017 के नाम से हुए इस महोत्सव  

Read More »

बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली

2017.07.25. 3 ssp hangingकानपुर, अर्पण कश्यप। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, लालू (32) कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद पानी के गोलगप्पे का ठेला लगाता था। उसकी पत्नी संगीता ने बताया कि उसका पति बीमारी से परेशान था। आमदनी बीमारी के इलाज में खर्च होने के चलते और परेशान हो गया।

Read More »

छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को झांसे में लेकर पीटा

2017.07.25. 2 ssp marrpeet barraकानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र में एक युवती को एक शोहदा कई दिनों से परेशान कर रहा था और कोचिंग जाते समय रास्ते में उससे मोबाइल नम्बर मांगता था। परेशान होकर युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने योजना बनाकर शोहदे को युवती से फोनकर बुलवा लिया। युवक के आने पर युवती के परिजनों ने उनकी मजनूगीरी उतार दी।जानकारी के मुताबिक बर्रा थाना क्षेत्र के टिकरा गांव की एक युवती बर्रा 6 कोचिंग पढ़ने जाती है और वह एसएससी की तैयारी कर रही है। आते जाते रास्ते में रौनक नाम का युवक उसे परेशान करता था और मोबाइल नम्बर मांगता था।

Read More »

अस्पताल परिसर में दबंगों ने किया तोड़फोड़

कानपुर, अर्पण कश्यप। नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया स्थित एक निजी अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब कुछ लोग अचानक परिसर में घुस आये और परिसर में तोड़ फोड़ करने लगे। अस्पताल के संचालक के विरोध करने पर दबंगों ने उन्हे पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद तीमारदार हो या स्टाफ जो लोग भी वहां मौजूद था, बीच में आया उसे दबंगों ने जमकर पीटा जिसने उन्हें बचाने की कोशिश की वो भी पिटा। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि कुछ समय पहले प्रसव के लिये पिंकी को उनके पति विनोद ने एडमिट करवाया था जिस पर अस्पताल प्रशासन ने गर्भ में ही बच्चे की मौत हो जाने की बात कह कर एडमिट करने से मना किया था लेकिन परिजनो द्वारा जोर जबरजस्ती किये जाने पर उनको अस्पताल में भर्ती कर लिया गया व बीती 18 तारीख को आपरेशन हो गया था।

Read More »

बर्राः बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन मरे

2017.07.25. 1 ssp accident barraबाइक सवार नहीं पहने था हेलमेट।
मोड़ पर मुडते ही टकरा गए थे।
कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बाइक से जा रहे 3 युवकों की डिवाइडर से टकराने पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बर्रा 2 छेदी सिंह का पुरवा निवासी अजय पासवान (35) पुत्रश्री कृष्ण कुमार प्लम्बरी का काम करता था। मोहल्ले के ही रहने वाले रामू यादव (38) भी उसी के साथ काम करता था। बताया गया कि विनोद यादव (32) दोनों को काम की जगह दिखाने जा रहा था। अभी वो बर्रा दो सड़क से गुजर रहे थे तभी उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और मौके पर ही दो की मौत हो गई जबकि तीसरे सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Read More »