Saturday, September 21, 2024
Breaking News

यातायात नियमों के लिए चलाया जागरूकता अभियान

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। यातायात माह के अवसर पर सुशील कुमार पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देश पर यातायात पुलिस एवं मानव प्रशिक्षण सेवा संस्थान द्वारा मयूर ग्रुप एवं जीकेजी ग्रुप के सहयोग से सुरक्षित यातायात जन जागरूकता अभियान बड़ा चैराहा शिवाला मार्केट चटाई मोहाल सगमलाल तिराहा क्षेत्र में चलाया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष लखन शुकला, हरीश तिवारी टीएसआई ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। लखन शुक्ला व हरीश तिवारी ने बताया कि संस्था के लोगों द्वारा जैकेट पर सुरक्षित यातायात नियमों के स्लोगन लिखे हुए पहनकर चैराहों पर आने जाने वाले लोगों को ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने व पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग सीट बेल्ट का प्रयोग, आवश्यकता से अधिक सवारी ना बैठाने, गति सीमा का नियमानुसार प्रयोग करने आदि के बारे में जानकारी दी।

Read More »

धूमधाम से मनाया संविधान दिवस

कानपुर, प्रियंका तिवारी। भारतीय दलित पैंथर के तत्वावधान में पैंथर धनीराम बौद्ध की अध्यक्षता में नानाराव पार्क स्थित संविधान दिवस को धूमधाम से मनाया गया। धनीराम पैंथर ने बताया कि संविधान के रचयिता डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने आज ही के दिन संविधान बनाया था जिसके कारण आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। जिसमें कई संगठनों ने संविधान दिवस को धूमधाम से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने संविधान दिवस को धूमधाम से मनाया। इस कार्य में कई संगठनों ने सहयोग किया। वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने कल्याण संघ के बैनर तले भारतीय संविधान दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया लोग बैनर एवं झंडा तथा ताख्तियाँ लिए हुए एलआईसी फूलबाग से नानाराव पार्क डॉ आंबेडकर प्रतिमा स्थल की ओर अत्यधिक जोश एवं उत्साह के साथ नारे लगाते हुए जुलूस निकाला।

Read More »

27 नवंबर को एआरएम को दिव्यांग देंगे ज्ञापन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। विकलांग एसोसिएशन के तत्वावधान में वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि विकलांग एसोसिएशन की पंचायत शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में संपन्न हुई। पंचायत में परिवहन निगम की बस में दिव्यांगजनों को बिना आधार कार्ड के निःशुल्क यात्रा पर रोक लगाने की निंदा की गई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि 27 नवंबर को एक प्रतिनिधि मंडल एआरएम मेजर सलमान बस अड्डा झकरकटी को ज्ञापन देकर अपना विरोध जताया जाएगा। इसके बाद निःशुल्क यात्रा में आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त न होने पर 3 दिसंबर को बस का चक्का जाम किया जाएगा। विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि विकलांग प्रमाण पत्र होने के बावजूद दिव्यांगजनों को निःशुल्क यात्रा का लाभ परिचालक परिवहन निगम की बस में नहीं दे रहे हैं और निःशुल्क यात्रा के लिए आधार कार्ड मांग जा रहा है। ज्यादातर दिव्यांगजनों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। नेत्रहीन व हाथ की उंगलियों से दिव्यांगजनों के आधार कार्ड शासन की निर्देश के बावजूद नहीं बनाई जा रहे हैं।

Read More »

किसानों से कर्जमाफी की रकम वापस ले रही योगी सरकार!

⇒दर्जनों किसानों से रूपये बापस लिए
⇒कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश पर बैंक ने सरकार को बापस की रकम’
सैफई, इटावाः राहुल तिवारी। प्रदेश में सरकार बनाने से पहले ही भाजपा ने किसानों से उनकी कर्जमाफी का एलान किया था। सरकार में आने के बाद इस प्रक्रिया को भाजपा ने पूरा भी किया, लेकिन अब किसानों के खातों से कर्ज माफी के एक लाख रुपयों को सरकार ने वापस लेना शुरू कर दिया है। योगी सरकार ने जिन किसानों को कर्जमाफी योजना का लाभ दिया था वो अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। किसान चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बैंकों के अलावा जिलास्तरीय अफसरों के पास भी चक्कर लगा आए हैं, लेकिन उनसे भी कोई वाजिब जवाब किसानों को नहीं मिला है।
बता दें कि सैफई में कर्जमाफी के प्रमाण पत्र मुख्य विकास अधिकारी इटावा द्वारा वितरण किये गये। प्रमाण पत्र पाकर किसान बहुत खुश हो रहे थे और योगी सरकार को धन्यवाद दे रहे थे लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा दिन नहीं चली और सरकार ने उनके खाते में जो रूपये जमा कराए थे और जो कर्ज मांफी दी थी उसे खारिज कर दिया और खाते में जमा रुपया बापस मंगा लिया इससे किसान बहुत ही आहत हैं।

Read More »

अलग गृहस्थी के विवाद में सास बहू ने किया खुदकुशी का प्रयास

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। परिवार से अलग रहने को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद सास बहू के लिए जानलेवा साबित हुआ। शनिवार की सुबह दोनों ने जान देने की कोशिश की जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम राहा निवासी दीपू सिंह की पत्नी स्वाति सिंह 30 वर्ष व माँ रानी सिंह 55 के बीच कई दिनों से अलग गृहस्थी ररवने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके कारण 3 दिन से उनके घर में खाना भी नहीं बना था। माँ रानी सिंह अपने इकलौते पुत्र दीपू सिंह को अलग करने को तैयार नहीं थी जबकि बहू स्वाति हर हाल में परिवार से अलग कर अपनी गृहस्थी बसाना चाहती थी। शनिवार सुबह बात बढ़ने पर सांस रानी सिंह ने कमरे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।

Read More »

असेन्ट स्कूल में बच्चों ने ली कौमी एकता की शपथ

कानपुरः जन सामना संवाददाता। घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एसेंट पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई एवं डीआईओएस के निर्देश पर कौमी एकता सप्ताह की सफल शुरुआत राष्ट्रीय एकता हेतु जन जागरुकता विषय पर विशेष उद्बोधन के द्वारा की गई। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रार्थना सभा में समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा कौमी एकता की महा शपथ ली गई एवं सभी लोगों को कौमी एकता की महत्ता को समझाते हुए भाषाई सौहार्द सांस्कृतिक एकता महिलाओं का सम्मान पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देते हुए जागरुक किया गया एवं जन जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। आगामी 27 नवंबर से 29 नवंबर तक विद्यालय के कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों द्वारा जन जागरूकता लाने हेतु रैली निबंध लेखन प्रतियोगिता वाद विवाद चित्रकला प्रतियोगिता का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसके जरिए विद्यार्थी समाज को कौमी एकता धर्मनिरपेक्षता कमजोर वर्गों का उत्थान संबंधी संदेश पहुंचाएंगे कौमी एकता की शपथ पीटीआई नृपेंद्र सचान द्वारा दिलाई गई।

Read More »

स्कूली छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूक रैली

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का किया शुभारम्भ
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा आज नगर के जैन मन्दिर चैराहा से मतदाता जागरूक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर दर्जनों स्कूलों के छात्र -छात्रायें शिक्षक मौजूद रहे।
जहां एक ओर जनपद में लोगो से वोट मांगने के लिए प्रत्याशी लुभाने का कार्य कर रहे है। वही चुनाव अधिकारी जागरूक रैली के माध्यम से अच्छा प्रत्याशी चुनने सतप्रतिशत मतदान करने के लिए लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा नैतिक मतदान जागरूक रैली का शुभारम्भ हरी झंण्डी दिखाकर किया।

Read More »

राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल ने मुमताज के लिए मांगे वोट

अम्बानी, अडानी तथा रामदेव ही पूँजीपति हो रहे हैं- नरेश अग्रवाल
फिरोजाबादः जन सामना ब्यूरो। समाजवादी पार्टी राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल नेशिकोहाबाद के कायम कोल्ड स्टोरेज पर एक सभा को संबोधित कर चेयरमैन प्रत्याशी मुमताज बेगम के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का भला समाजवादी पार्टी में है।
नरेश अग्रवाल ने कहा कि आज ब्रामण सभी पार्टियों में अपनी पैठ बनाये हुए हैं। वैश्य वर्ग को समझाते हुए कहा कि आप लोग चंदा देने वाले तक ही सीमित न रहें। राजनीति में आकर अपनी ताकत को मजबूत करें। वैश्य समाज आज राजनीतिक रूप से पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति की कुंजी के बगैर समाज का विकास नहीं हो सकता। सभी जातियों ने अपना नेता चुना हैए लेकिन वैश्य समाज ने अपना कोई नेता नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी ने छह प्रत्याशियों को निकाय टिकट दी है। फिरोजाबाद में मुसलमान समाजवादी पार्टी का सपोर्ट कर रहे हैं।

Read More »

22 वें अवार्ड 2017 का आॅडिशन टेस्ट छः दिसम्बर को

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था फ्रेंन्ड्स प्रतिभा दर्पण के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी द्वारा एक वार्ता के दौरान बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उनकी संस्था 22 वें यूपी टेलैण्ट अवार्ड 2017 के लिए आॅडिशन स्की्रन टेस्ट का आयोजन स्थानीय होटल गर्ग में छः दिसम्बर 2017 को दोपहर 12 बजे से करने जा रही है। कार्यक्रम के दौरान संदेश स्वच्छ भारत मिशन एक कदम स्वच्छता की ओर होगा।

Read More »

उप मुख्यमंत्री ने नकल माफियाओं को किया सावधान

कहा-सुधर जाओ वरना होगी जेल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शनिवार दोपहर दो बजे सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश कुमार शर्मा ने नगर के पाली इंटर कॉलेज में चुनावी जन सभा में कहा कि भाजपा एक पारदर्शी समाज बनाना चाहती है। जिस समाज में ऊंचए नीचए भेदभाव का कोई स्थान न हो। शिकोहाबाद.फिरोजाबाद को नकल का अड्डा बताया। माफियाओं को सुधर जाने को कहा। चेतावनी दी अगर नकल कराते पकड़े गये तो विद्यालय को डिबार किया जाएगा और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। जिले को औद्योगिक क्षेत्र में आलू चिप्स तथा चूड़ी उद्योग को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।जन सभा में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा जो कहती हैए वो करती है। सरकार बनते ही किसान का कर्जा माफ करने की घोषणा कीए जिसे पूरा किया। शिकोहाबादए फिरोजाबाद को नकल का अड्डा बताते हुए इस बार नकल विहीन परीक्षा कराने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा नकल कराते पकड़े जाने पर स्कूल को डिबार किया जाएगा। धिकारी की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाज को पारदर्शी बनाना है। निकाय चुनाव के बाद भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। विधान सभा और लोकसभा चुनाव में गड़बडी हुईंए लेकिन निकाय चुनाव में नहीं होने दी जाएगी। सरकार क्षेत्र में औद्योगिक विकास चाहती है। इसके लिए आलू चिप्स की फेक्ट्री और फिरोजाबाद के कांच उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार रोजगार के क्षेत्र में वृहद स्तर पर काम करेगी। महिला और युवाओं को रोजगार मुहैया कराये जाएंगे। सरकार बगैर किसी भेदभाव के चैमुखी विकास चाहती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा नगर का विकास कराना है तो मनोरमा गुप्ता को विजयी बनाना होगा। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी मनोरमा गुप्ता के लिए वोट मांगे।

Read More »