Sunday, September 22, 2024
Breaking News

डाइट में गणित किट का दिया गया प्रशिक्षण, प्रथम बैच का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

⇒गणित किट एवं गतिविधि आधारित मॉड्यूल पर उच्च प्राथमिक स्तरीय गणित शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्यशाला में किया प्रतिभाग
कानपुर देहात। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को गणित किट प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम बैच में जिले के पांच विकासखंडों से लगभग सौ शिक्षकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रत्येक विकासखंड से 20 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।आज जनपद कानपुर देहात के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के गणित विषय के शिक्षकों का गणित किट पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हुआ। डाइट प्राचार्य देवेंद्र स्वरूप सचान द्वारा प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर प्राचार्य देवेंद्र स्वरूप सचान ने गणित शिक्षण में गणित किट का प्रयोग तथा बच्चों की जिज्ञासा को सरल तरीके से समाधान करने के बारे में बताया। प्राचार्य ने व्यावहारिक प्रयोग में भी गणित के उपयोग के बारे में अत्यंत सरल तरीके से समझाया।

Read More »

अब शिक्षक भी देंगे अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

⇒अवैध संपत्ति जुटाने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होगा चल-अचल संपत्ति का विवरण
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की चल अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर 31 दिसंबर 2023 तक अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। अगर किसी कार्मिक द्वारा अपनी चल अचल संपत्ति का विवरण प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो उसकी पदोन्नति रोक दी जाए। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विभाग के सभी शिक्षकों समेत अन्य कर्मचारियों की संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया है। इसके चलते बेसिक शिक्षा विभाग में बीते कई सालों से टिके रहकर किसी न किसी प्रबंध से अवैध संपत्ति जुटाने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों पर अब जल्द ही गाज गिरने वाली है।

Read More »

दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

रसूलाबाद, कानपुर देहात। जनपद की जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयोगों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय के पर्यवेक्षण में पदमश्री एच सी वर्मा सेवानिवृत प्रोफेसर आईआईटी कानपुर नगर के द्वारा प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के माध्यम से शुक्रवार से 2 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। रसूलाबाद विकास खंड स्तरीय विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ उपजिलाधिकारी रसूलाबाद नीलिमा के द्वारा किया गया। जिसमें विकास खंड रसूलाबाद के सभी विज्ञान शिक्षकों को विज्ञान के प्रयोगों जैसे बल, घर्षण, गतिज ऊर्जा, न्यूटन के तीनों नियम, प्रकाश का परावर्तन आदि के बारे में सभी शिक्षकों को समझाया गया। उपजिलाधिकारी नीलिमा यादव ने एक विज्ञान के प्रयोग के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ व उनका स्वागत किया गया। अन्य विज्ञान के प्रयोगों को देखकर उपजिलाधिकारी ने इस कार्यशाला की भूरि भूरि प्रसंशा की।

Read More »

राजकीय बालिका इंटर कालेज मे तीन हैडपंप लगे होने के बाद भी छात्राएं दूषित पानी पीने को है मजबूर

रसूलाबाद, कानपुर देहात। हर घर जल व स्वच्छ पेयजल की बात भले ही राज्य व केंद्र सरकार कर रही हो, लेकिन रसूलाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 3 सरकारी हैंडपंप लगे होने के बावजूद भी पीला और दूषित पानी पीने को छात्राएं मजबूर हैं। सरकारी कालेज होने के बाबजूद भी न तो वाटर कूलर लगा है और न ही नगर पंचायत की वाटर लाइन है। जिससे वहां अध्ययनरत छात्राओं व शिक्षिकाओं को पानी पीने के लिए बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी प्रधानाचार्या संध्या राजपूत ने बताया कि विद्यालय परिसर में तीन हैंडपंप लगे है जिसमें दूषित पानी निकलता है जिसकी उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों व नगर पंचायत प्रशासन को सूचना देकर अवगत भी कराया है। लेकिन इसके बावजूद भी तीनों नलों को ठीक नही करवाया गया।

Read More »

मैथा में अपरजिलाधिकारी प्रशासन ने समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

⇒78 शिकायतकर्ताओं ने दर्ज करवायी शिकायतें, 07 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
मैथा, कानपुर देहात‌। मैथा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस मे आई हुई शिकायतों को अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय ने सुना। कुल 78 शिकायत कर्त्ताओं ने शिकायतें दर्ज करवाई। जिसमें राजस्व की सर्वाधिक 37 पुलिस की 14 खण्ड विकास की 16 आपूर्ति की 10 जिला दिव्यांग अधिकारी की 01 शिकायत आई। 6 शिकायतकर्ताओं ने समस्या का निदान न होने पर दोबारा शिकायतें दर्ज करवाई। 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आये हुए अधिकारियों की उपस्थिति जांची। प्रभारी सीडीपीओ सुमन लता द्वारा अपने मातहत को बिना उच्चाधिकारियों से अनुमति लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस में भेजने पर नाराजगी जताई व उन्हें अनुपस्थिति किया।

Read More »

पत्रकार की हत्या के विरोध में प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

मैथा, कानपुर देहात। पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन (रजि) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतेश कुमार अग्निहोत्री की अगुवाई में पत्रकारों व अधिवक्ताओं ने तहसीलदार/नायब तहसीलदार मनोज रावत के माध्यम से प्रधान मंत्री भारत सरकार को ज्ञापन भेजते हुए बिहार में पत्रकार विमल यादव की जघन्य हत्या की ‌उच्चस्तरीय जांच कराये जाने ‌व मृतक परिवार के परिजनों को पचास लाख रुपए दिलाये जाने की मांग की। बिहार में अपने भाई की हत्या में गवाही देने पर अपराधियों ने पत्रकार की हत्या कर दी।

Read More »

मध्य प्रदेश में कांग्रेस कर्नाटक कार्ड खेलेगी

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। कर्नाटक में अपनी चुनावी सफलता के बाद, कांग्रेस मध्य प्रदेश में भी उसी फॉर्मूले का उपयोग करने की कोशिश कर रही है, चाहें वह सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को मुफ्त देने की पेशकश हो। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी मध्य प्रदेश में वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के नए हमले का जवाब देने के लिए बीजेपी ने भी अपनी रणनीति बदल दी है। 12 जून को जबलपुर में रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था, आज, मैं कुछ गारंटी दे रही हूं कि हम इसे 100 प्रतिशत पूरा करेंगे। हमने कर्नाटक के लोगों से यह वादा किया था। वहां की सरकार ने सत्ता में आते ही विधेयक पारित किया। महिलाओं को हर महीने 1500रू दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर 500रू में मिलेगा और 100 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। 200 यूनिट की लागत आधी हो जाएगी।

Read More »

कल्पतरु ट्रस्ट महिला मण्डल ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

शिकोहाबाद। नगर की समाज सेवी संस्था कल्पतरू ट्रस्ट महिला मण्डल ने नेहा अतिथि ग्रह में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कल्पतरू ट्रस्ट महिला मण्डल द्वारा हरियाली तीज पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाआंें ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें हरियाली तीज क्वीन पियूषी अग्रवाल को चुना गया।

Read More »

प्रसव के दौरान महिला की मौत

⇒परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
फिरोजाबाद। गर्भवती महिला की मेडिकल कॉलेज के सौ सैया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को भी जन्म दिया है। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी निवासी रामू ने अपनी गर्भवती पत्नी सुनीता को दो दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर 16 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। डॉक्टर के मुताबिक महिला में खून की कमी थी। साथ ही अन्य बीमारी से स्थिति खराब होने पर परिवारीजनों को भी अवगत कराया गया था। महिला को आईसीयू में भी भर्ती कराया गया। इसी बीच महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को भी जन्म दिया और उसके बाद महिला में खून की कमी होने की वजह से उसकी मौत हो गई।

Read More »

डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने कलैक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस को सदभावना दिवस के रूप में शपथ दिलाईं। उन्होने शपथ दिलाते हुए कहा कि जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करूंगा। मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के भेदभाव, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा।

Read More »