Sunday, June 2, 2024
Breaking News

नोएडा डिपो बस में डंपर ने मारी टक्कर

हाथरस। मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली मार्ग पर आज सुबह हाथरस से नोएडा जा रही एक रोड़वेज बस में डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। मौके पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई और दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर एक तरफ खड़ा कराया। अन्य यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। मौके पर अन्य लोगों की भी भीड़ लग गई।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह हाथरस रोडवेज बस स्टैंड से एक रोडवेज बस नोएडा के लिए रवाना हुई। यह बस जब मुरसान में मथुरा रोड पर रेलवे स्टेशन से आगे यात्रियों को बैठाने के लिए रुकी थी, तभी सामने से आ रहे एक डंपर ने लापरवाही से उक्त बस में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस में बैठी सवारियों में भारी चीख पुकार मच गई और कई सवारी मामूली रूप से चोटिल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर अन्य लोगों की भी भीड़ लग गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक डंपर को छोड़कर मौके से भाग गया। दुर्घटना में रोड़वेज बस भी क्षतिग्रस्त हुई है।

Read More »

राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का हुआ आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली। शुक्रवार को शिवमंगल मौर्य इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जयसिंह, आयोजक डॉ. आरपी मौर्य एवं बौद्धभिक्षु भंते शीलरत्न ने सामूहिक रूप से तथागत बुद्ध के चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर और पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्धम् शरणम् गच्छामि, धम्मम् शरणम् गच्छामि का उद्घोष किया। इससे पूरा पंडाल व विद्यालय प्रांगण बौद्ध मय हो उठा। महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जयसिंह मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, मैत्री व मानवता का संदेश दिया है। ढाई हजार साल बाद भी आज बुद्ध के विचार प्रासंगिक हैं। मुख्य वक्ता डॉ. सच्चिदानंद मौर्य ने कहा कि बैसाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इसे त्रिगुणी तिथि कहा गया है। क्योंकि इसी तिथि को गौतम बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में, ज्ञान बौद्ध गया में तथा इसी तिथि को कुशीनगर में बुद्ध ने निर्वाण प्राप्त किया था। केपी राहुल ने बताया कि चीन, कोरिया, जापान समेत कई देशों ने उनके मार्ग को अपनाकर विश्व में अपना परचम लहराया है।

Read More »

देश में नौकरशाही के सर्वाेच्च पद के तीन दावेदारों पर नजरें टिकीं..

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। अगस्त में रिटायर हो रहे कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा के उत्तराधिकारी को लेकर राजधानी के सत्ता के गलियारों, खासकर नार्थ व साउथ ब्लाक में बैठे नौकरशाही के बीच खासे कानाफूसी देखी जा सकती है। भावी कैबिनेट सेक्रेटरी के नामों को लेकर अनेक कयास लगाये जा रहे हैं। इस पद की दौड़ में तीन सीनियर आईएएस अधिकारी शामिल हैं।
मौजूदा कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा अगस्त में अपना कार्यकाल समाप्त होने पर पद छोड़ेंगे तो इतिहास रचेंगे। 1982 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी तब भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले कैबिनेट सचिव होंगे। वह अपने पूर्ववर्ती पीके सिन्हा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जो चार साल से कुछ अधिक समय तक इस पद पर रहे थे।

Read More »

NTPC : स्वच्छता पखवाड़े में दिलाई शपथ, निकाली प्रभात फेरी और जन जागरूकता के हुए कार्यक्रम

ऊंचाहार, रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन को अपने अभियान से जोड़ते हुए एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पखवाड़े के पहले सप्ताह में ही जन जागरूकता का ऐसा वातावरण बन रहा है कि स्वच्छता पखवाड़े ने जन आंदोलन का रूप ले लिया है। पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में ना केवल एनटीपीसी कर्मचारी व उनके परिवारजन भी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। साथ ही साथ परियोजना के स्कूलों, सीआईएसएफ के जवानों, परियोजना परिसर के दुकानदारों, संविदा श्रमिकों, आसपास के ग्रामीणों के अलावा आवासीय परिसर के आसपास के आम नागरिक भी स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर अपने घर व कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखने का संकल्प ले रहे हैं। पखवाड़े की शुरुआत एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा प्रभात फेरी एवं सभी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलवाने के साथ की गई। परियोजना आवासीय परिसर के शॉपिंग कॉम्पलेक्स, ऊंचाहार रेलवे स्टेशन, बहेरवा मार्किट व उमरन गांव में साफ-सफाई के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों के आयोजन किए गए। साथ ही इन स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर डस्टबिन का वितरण करके इन क्षेत्रों की साफ-सफाई भी करवाई गई। स्वच्छता पखवाड़े के विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में सफाई कर्मियों व संविदा कर्मियों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कर उन्हें स्वच्छता किट का भी वितरण किया गया। इसके अलावा परिसर की नालियों की भी सफाई करवाई गई। परियोजना परिसर को एकल प्रयोग प्लास्टिक से पूर्ण रूप से मुक्त करने का जज्बा लिए हुए जन जागरूकता के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

Read More »

प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, आग से मची अफरा-तफरी

कानपुर। रायपुरवा थाना क्षेत्र के कोपरगंज इलाके में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों को देख पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। जहां मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड के जवानों ने समय रहते आग पर कुछ घंटों में काबू कर लिया। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
कोपरगंज इलाके के एक प्लास्टिक गोदाम में भोर सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। प्लास्टिक में आग लगने से आग कुछ ही देर में विकराल हो गई। आग की लपटे बाहर की तरफ़ निकलने लगी। आग की लपटों को देख आस पास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। आस पास की बिल्डिंगो में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जहां सूचना मिलते ही लाटूश रोड, कर्नल गंज, फजल गंज, किदवई नगर, व मीरपुर की दमकल गाडियां मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि 8 फायर टेंडरों की मदद से आग बुझाने का कार्य किया गया।

Read More »

तेज रफ़्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति गिरे नीचे, महिला को रौंदते हुए निकला वाहन महिला की मौत

कानपुरः अनूप पाण्डेय। पनकी थाना क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे पति घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख परिजना बिलख पड़े। वहीं पुलिस को सूचना होने पर पनकी थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिय जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी राजकुमार शर्मा अपने निजी कार्य से आज अपने निवास से पत्नी के साथ जा रहें थे। तभी पनकी रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे। कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पत्नी मृतका शांति शर्मा (51) वाहन के पहिये के नीचे आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार शर्मा भी चोटिल हो गए। और बाइक छतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद जाम लग गया। वहीं अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घर पर सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटना स्थल आ गए। वहीं हंगामा करने लगे। पुलिस को सूचना होते ही मौके पर पहुंची। जहां परिजनों को शांत करा बॉडी को मोर्चरी भेज दिया गया है और यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।

Read More »

प्रभात फेरी निकालकर मनाई बुद्ध पूर्णिमा

सासनी। दुनिया मेें सुख समृद्धि एवं शांति का रास्ता भगवान बुद्ध के धम्म से ही संभव है। जो मान लेने की इजाजत तब देता है जब किसी बात को बुद्धि और विवेक की कसौटी कसने के पश्चात खरा उतारता है। इस वर्ष गौतम बुद्ध की 2586वीं जयंती है। गुरूवार को यह विचार नगला जहां में स्थित अम्बेडकर बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा के के पावन पर्व पर बुद्ध प्रेमियों द्वारा निकाली गई। प्रभात फेरी का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए बाबा नारायण दास एवं खेमचंद्र बौद्ध ने संयुक्त रूप से प्रकट किए। उन्होंने कहा कि हम भगवान बुद्ध के पंचशील पाठ को अंतरूकरण में धारण कर लें तो जीवन में आने वाले हर दुःख का निवारण स्वतः हो जाएगा। इसके लिए किसी अन्य क्रिया की आवश्यकता नहीं है। प्रभात फेरी में दर्जनों बच्चे हाथों में ध्वज लिए हुए कतारबद्ध तरीके से चल रहे थे। बच्चों के पीछे सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं कतार में चल रहे थे। इस मौके पर बुद्ध अनुयाइयों का अनुशासन देखते ही बन रहा था।

Read More »

पूर्व पीएम भारत रत्न चौ. चरण सिंह की जयंती 29 को

हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कमेटी एवं सभी प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारियों से कहा गया है कि किसानों, दलितों, कामगारों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की 37 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पार्क दाऊजी तिराहा सादाबाद में सुबह 7 बजे हवन यज्ञ कर वैदिक मंत्रों के साथ जिला अध्यक्ष केशवदेव चौधरी के नेतृत्व में मनायी जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जिला महासचिव/जिला प्रवक्ता सूरजपाल सिंह नेताजी ने कहा है कि सभी पदाधिकारीगणों एवं कार्यकर्ताओं, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यगणों, भारत रत्न चौ. चरण सिंह के अनुयाइयों आदि से अपील है कि 29 मई को सुबह 7 बजे भारत रत्न चौ. चरण सिंह की प्रतिमा स्थित पार्क दाऊजी तिराहा सादाबाद पर सुबह 7 बजे पहुंचकर अपने भाव व विचार व्यक्त कर चौधरी साहब को श्रद्धांजलि दें।

Read More »

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा तटों पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का उमड़ा सैलाब

रायबरेली। गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा पर क्षेत्र के सभी गंगा तटों पर प्रातःकाल से स्नान दान पूजन का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर बाद तक चलता रहा। गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा थी। धार्मिक मान्यता के अनुसार वैशाख पूर्णिमा भगवान बुद्ध के जीवन की तीन अहम बातें – बुद्ध का जन्म, बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति और बुद्ध का निर्वाण के कारण भी विशेष तिथि मानी जाती है। इस पुनीत अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। एक दिन पूर्व बुधवार की शाम को क्षेत्र के गोकना गंगा घाट पर गंगा महाआरती, दीपदान किया गया। साथ ही मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में गंगा तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Read More »

मध्य प्रदेश से बलदेव पुलिस कस्टडी में ला रही थी प्रेमी प्रेमिका को, प्रेमी की संदिग्ध मौत

मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव बंदी से दो दिन पहले घर से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने दतिया ग्वालियर से बरामद कर लिया। निजी वाहन से बलदेव लाते समय रास्ते में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने उसे ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार रात मौत हो गई। बुधवार शाम जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा। तो परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांव बंदी के बाहर बलदेव-राया मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। अधिकारियों ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब परिजन माने और देर रात शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव बंदी निवासी युवक मोनू (18) पुत्र भीमसेन जादौन का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 20 मई को वह युवती को लेकर भाग गया। इस मामले में लड़की पक्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोनू के भाई सोमू उर्फ पंकज ने बलदेव पुलिस को बताया कि दतिया ग्वालियर में मौसी रहती हैं। उन्हीं के पास मोनू रहता था। इसलिए वह वहीं गया होगा। इस पर थाने से एक दरोगा, एक महिला सिपाही और कांस्टेबल, सोमू और लड़की के पिता को साथ लेकर निजी वाहन से दतिया पहुंचे, जहां दोनों पुलिस को मिल गए। बताते हैं कि पुलिस दोनों को लेकर मंगलवार की रात बलदेव आ रही थी, करीब साढ़े तीन बजे रास्ते में मोनू ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जैसे ही पुलिस को पता चला तो खलबली मच गई और उसे ग्वालियर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More »