Saturday, September 7, 2024
Breaking News

टीएसआई विलास ने छात्र का खोया हुआ बैग खोज निकाला

2017.06.20 01 ravijansaamnaइलाहाबाद, रवि कुमार राठौर। इलाहाबाद के सिविल लाइंस रोडवेज चौराहे पर सोमवार की शाम 7 बजे एक छात्र मो0 सलीम का बैग ई रिक्शा में छूट गया। मो0 सलीम फाफामऊ, इलाहाबाद का रहने वाला है वह किसी काम से निकला था बैग ई रिक्शा में छूट जाने से वह काफी परेशान दुखी होकर रोने लगा वही रोडवेज चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस के टीएसआई विलास यादव को जैसे ही मो0 सलीम ने सूचना दी तुरंत ही उनकी तेजी रंग लाई, उन्होंने ई रिक्शा की खोजबीन करके उसको खोज निकाला, बैग के अंदर रखे 5000 रूपए और लैपटाप वापस मिलने पर छात्र मो0 सलीम की खुशी का कोई ठिकाना न रहा।

Read More »

ब्यूटी वल्र्ड : मेकअप करते समय न करें मिस्टेक

2017.06.20. 7 ssp BEAUTIआजकल के दौर में सुंदर दिखना आपका हक है। आपकी इस खूबसूरती पर हर किसी की नजर पड़े इसके लिए आप काफी उपाय भी करती होंगी। लेकिन आपके सौंदर्य को बढ़ाने में मेकअप सबसे बड़ी भूमिका अदा करता है, पर जाने-अनजाने छोटी- छोटी मिस्टेक्स यानी कि गल्तियां हो ही जाती हैं। मेकअप मिस्टेक्स किसी से भी हो सकती हैं। यहां तक कि आपकी पसंदीदा अभिनेत्रियों से भी कई बार मेकअप संबंधी छोटी गलतियां हो जाती हैं। यहां मिस्टेक बता रही हैं जन सामना की ब्यूटी एडवाइजर व सी डब्लू सी ब्यूटी एन मेकअप स्टूडियो की सेलिब्रिटी मेक ओवर एक्सपर्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता। और यह भी जानिए कि इन छोटी-छोटी गलतियों के स्मार्ट सलूशंस क्या हैं…?
डार्क आई मेकअपः रात की पार्टी के लिए स्मोकी आई लुक सबसे अधिक पसंद किया जाता है, लेकिन गहरा और गाढ़ा आई मेकअप आपकी आंखों को छोटा कर देता है। इससे आंखों के चारों ओर कालापन इतना होता है कि आंखों के भीतर का सफेद भाग दिखाई नहीं देता और आंखें छोटी लगने लगती हैं।
समाधान: स्मोकी आई लुक के लिए ब्लैक शैडो चुनना ही जरूरी नहीं है। इसकी जगह ग्रे, ब्ल्यू शेड पर शैडो वाला शैडो भी चुन सकती हैं। सबसे पहले अपनी निचली व ऊपरी बरौनियों पर ब्लैक लाइनर लगाएं। लेकिन लाइन एकदम पतली रखें। अब पलकों पर ग्रे शैडो लगाएं और एक पतले आइलाइनर ब्रश से बरौनियों पर फैलाएं। अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि धारी नजर न आए। अब भीतरी कोनों पर व्हाइट शिमरी शैडो फैलाएं।

Read More »

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में आवेदकों का साक्षात्कार 23 जून को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कानपुर देहात स्थान रनियां में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएमइजीपी (केवीआईबी) में ग्रामोद्योग स्थापित करने हेतु आनलाइन आवेदन प्राप्त किये थे उनका साक्षात्कार चयन कमेटी द्वारा 22 जून 2017 को प्रातः 11 बजे से जिला उद्योग केन्द्र रनियां में होगा। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में आवेदकों का साक्षात्कार 23 जून को प्रातः 12 बजे से जिला उद्योग केन्द्र रनियां कार्यालय में होगा। उक्त दोनो योजना के आवेदनकर्ता निश्चित समय स्थान पर पहुंच कर साक्षात्कार में उपस्थित हो अनुपस्थित होने पर उनका आवेदन पत्र निरस्त माना जायेगा। यह जानकारी प्रबन्धक ग्रामोद्योग/जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी शिवदान सिंह ने दी।

Read More »

वानिकी कार्य को एक जन आन्दोलन के रूप में चलाये जाने का लें संकल्पः अर्चना पाण्डेय

2017.06.19 13 ravijansaamnaराज्यमंत्री ने रामस्वरूप ग्रामोद्योग पीजी कालेज में फलदार, छायादार व शोभादार वृक्षों का किया रोपण
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश की राज्यमंत्री खनन, आबकारी, मद्यनिषेध अर्चना पाण्डेय ने पुखरायां में रास्वरूप ग्रामोद्योग पीजी कालेज में छायादार, फलदार, शोभादार आम के वृक्षों का वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान डीएफओ डा. राजीव मिश्रा, विधायक विनोद कटियार, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री व समाजसेवी राघव अग्निहोत्री, प्रबन्धक श्रीप्रकाश द्विवेदी, प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया, प्राचार्य डा. एससी मिश्रा सहित कई गणमान्यजनों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग किया। राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय ने कहा कि जीवन कितना प्यारा व सुन्दर शब्द है। 

Read More »

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य तरीके से मनाये जाने के लिए डीएम ने की बैठक

2017.06.19 12 ravijansaamnaएसडीएम, बीडीओ परस्पर आपस में सामाजस्य बनाकर योगस्थल का निरीक्षण कर भव्य रूप से जनपद, तहसील, ब्लाक मुख्यालय में करायें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने क्लेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी एसडीएम, खण्ड विकास अधिकारियों, एडीएम को बैठक में निर्देश दिये कि तहसील, विकास खंड तथा जनपद स्तर पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य तरीके से आयोजित करे। उन्होंने कहा कि एसडीएम व खंड विकास अधिकारी परस्पर आपस में सामाजन्य बना ले तथा आज ही अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस तहसील, ब्लाक, जिला मुख्यालय जहां योग होना हो देख लेे। योग को खुले मैदान में कराना है इस लिए गड्ढे, गड्ढा कही न हो इसके लिए साफ सुथरी जगह हो व बरसात आदि अचानक आने पर किसी बडे हाल की भी निकट व्यवस्था रखे जहा योग का कार्यक्रम भली भांति सम्पन्न हो। 

Read More »

उ0 प्र0 नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड में सदस्य पद हेतु करें आवेदन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड में सदस्य पद हेतु निर्धारित अर्हता के अनुसार सदस्य ऐसे व्यक्ति होेंगे, जिनके पास नगर पालिका प्रशासन, वित्त और लेखा, शहरी संपत्तियों का मूल्यांकन, नगर पालिका विधियों सहित राज्य विधियों या सिविल अभियंत्रण के क्षेत्र में अथवा राज्य सरकार द्वारा यथा अवधारित ज्ञान और अनुभव हो और सुसंगत क्षेत्र में कम से कम 25 वर्षो का अनुभव अवश्य हो और कम से कम राज्य सरकार में सचिव का अथवा उसके समकक्ष पर अवश्य धारित किया गया हो, अधिनियम की धारा -5(5) के अनुसार अपने पद ग्रहण के दिनांक से बोर्ड के सदस्य 05वर्ष की अवधि के लिए पद धारित करेंगें परन्तु यह कि 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने के पश्चात सदस्य कोई पद धारित नहीं करेंगे। 

Read More »

रामनाथ कोविंद का कनपुरिया लोग अपने को गर्वान्वित अनुभव करते हैं। सुरेन्द्र मैथानी

2017.06.19 10 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। भारत जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में रामनाथ कोविंद को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है। रामनाथ कोविंद मौजूदा समय में बिहार के राज्यपाल हैं, लेकिन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की होड़ में उनका नाम बहुत ज्यादा चर्चा में नहीं था। कानपुर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि रामनाथ कोविंद जिनकी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता कानपुर महानगर उत्तर जिले से थी। हम सब गौरवान्वित हैं कि कानपुर जिले से काम करते हुए कानपुर के कार्यकर्ता पहले अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राष्ट्रीय फिर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री फिर बिहार के राज्यपाल के बाद इतने बड़े व्यक्तित्व को हमारे जिले से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति तक पहुंचने का अवसर मिला। हम सब कार्यकर्ता उनकी कार्य पद्धति से प्रेरणा ले सकते हैं और ऐसा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में हो सकता है कि एक साधारण सा कार्यकर्ता के नाते काम करने वाला देश के सर्वोच्च पद तक पहले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी और उनके बाद एक कार्यकर्ता और देश के राष्ट्रपति पद तक रामनाथ कोविंद के रूप में पहुँचे। पूरे कानपुर में हर्ष की लहर है। हम सब उनके उज्जवल जीवन एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं, और कनपुरिया राष्ट्रपति होने के नाते से हम कनपुरिया लोग अपने को गर्वान्वित  

Read More »

फादर्स डे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को कराया गंगाजल से स्नान

2017.06.19 09 ravijansaamnaकानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाज सेवी संस्था पनाह के तत्वाधान में ’फादर्स डे’ के मौके पर फूलबाग स्थित ’राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी की प्रतिमा का गंगाजल से स्नान एवं माल्यार्पण किया गया। संस्था के प्रवक्ता अखिलेश्वर सहाय ने बताया कि जून माह के तीसरे रविवार को फादर्स डे पूरे विश्व में मनाया जाता है। महात्मा गांधी जी को पूरा देश राष्ट्रपिता के रूप में पहचानता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। फादर्स डे पर पनाह संस्था उन सभी पिताओं को भी नमन करती है जिनके बच्चे देश की सुरक्षा के लिये शहीद हो गए हैं। प्रमुख रूप से संस्था प्रबंधक निशांत मिश्रा, संस्था अध्यक्ष एड. समीर शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव, मिंटू, अजय शर्मा, ऋषभ दीक्षित, मधुर, ईशान तिवारी, सोनू पाण्डेय, प्रियांशू, मोहन बाजपेई, ऋषि आर्य, अनीता सक्सेना, पवन श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

Read More »

घाटमपुर रेलवे स्टेशन भगवान भरोसे

2017.06.19 08 ravijansaamnaकानपुर/घाटमपुर, शीराजी। भीषण गर्मी के कारण पैदा हुए पेयजल संकट से जहाॅं इन्सान, जानवर सभी हलकान है, वहीं घाटमपुर रेलवे स्टेशन में पेयजल की बर्बादी से यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है। स्टेशन के करीब रहने वाले ओमप्रकाश सचान की पत्नी सर्वेश सचान ने रविवार दोपहर स्टेशन पहुंच कर शिकायत करी कि पेयजल जल सप्लाई के लिये रखी दो सौ लीटर क्षमता की सिण्टेक्स टंकियों के भरने के बाद पानी सप्लाई बन्द नहीं की जाती है। जिससे पूरी रात पेयजल बहता रहता है। यह सरासर पानी संरक्षण का मजाक है। मौजूद रेलकर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहाॅं तैनात कार्य निरीक्षक वी0के0 श्रीवास्तव कभी झांकने भी नहीं आते हैं, सब भगवान भरोसे चल रहा है।

Read More »

राहुल गांधी के 47वें जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने उनकी दीर्घायु कामना की

2017.06.19 07 ravijansaamnaकानपुर, स्वप्निल तिवारी। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 47वें जन्मदिन पर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह रहा। 47वें जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने उनकी दीर्घायु की कामना की इस अवसर पर आज काशीराम हॉस्पिटल में छात्र संगठन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कनिष्ठ पांडे ने मरीजों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही बताया आज राहुल गांधी का जन्म दिन है। कांशीराम सागर, गौरव शुक्ला, मनोज त्रिवेदी, चंद्र मिश्रा, बृजेश कुमार, टिल्लू तिवारी, रामा पासवान, नीतू पाल, बृजेश सागर, शैलेंद्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »