Tuesday, October 1, 2024

ऋण माफी कार्यक्रम 27 सितंबर को

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। फसली ऋण योजना के प्रथम चरण में 83 हजार से अधिक किसानों का ऋण माफ कर 498- 866 करोड़ रूपये का ऋण माफ किया जा चुका है। द्वितीय चरण के अन्तर्गत ऋण माफी कार्यक्रम 27 सितंबर को विभिन्न कैंपो के माध्यम से किया जायेगा। कृषि बीजों की उपलब्धता मण्डल के जिलों में होनी चाहिये, इसी प्रकार जनपदवार कृषि रसायनों के लक्ष्य, उपलब्धता एवं उनके वितरण की स्थिति भी ठीक होनी चाहिये। वर्तमान वर्षा कृषकों के लिये लाभप्रद है तथा नहरों की कटिंग न होने पाये, यदि किसी भी जिले में यह समस्या हो तो नहर काटने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की जाये। खरीब फसल के अच्छे उत्पादन हेतु कृषकों को ऋण वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
उक्त निर्देश मण्डलायुक्त श्री पी० के० महान्ति ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित कृषि सेक्टरों के कार्यो की समीक्षा करते हुए दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि संरक्षण, सहकारिता, पशुपालन, उद्यान, नलकूप, सिचाई, भूमि सुधार निगम सभी विभागों का दायित्व है कि 2022 तक वह किसानों की आय को दुगुना करने के लिए कार्य करें, शासन की मंशा को उन्हें पूरा करना है। ऋण माफी योजना का लाभ तृतीय चरण में मण्डल के 138376 किसानों का प्रस्ताव बनाया गया है। मंडल में खरीफ फसल में इस वर्ष 5 लाख 32 हजार हैक्टेयर से अधिक फसल बोई गयी हैं जो लक्ष्य से काफी अधिक है। इसी प्रकार धान की नर्सरी में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।

Read More »

हिंदूवादियों ने पाक का पुतला दहन किया

⇒रोंहिग्या मुसलिम को लेकर किया रोष व्यक्त
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सासनी बस स्टेंड पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रोंहिग्या मुस्लिम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पाक पुतला दहन किया।
रोंहग्यिा मुस्लिम को लेकर विहिप एवं बजरंग दल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। इसे लेकर विहिप एवं बजरंग दल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रोंहिग्या के खिलाफ जमकर मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया और पाक पुतला लेकर जुलूस निकाला। यह जुलूस नगर कार्यालय से शुरू होकर बाजार के मुख्य मार्गो से निकलकर बस स्टैण्ड पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुतला पर जूतो की माला डालकर दहन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि जो रोहिंग्या मुस्लिमों का समर्थन करेगा उसके खिलाफ सरकार को देश द्रोह का अभियोग पंजीकृत कर उसे देश से निकाल देना चाहिए।

Read More »

बरसात के कारण जगह-जगह हुआ जलभराव

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रिमझिम बरसात के कारण बिजलीघर कालोनी में जलभराव होने से लोगों के सामने एक और समस्या खडी हो गई है। यहां कुछ घरों में गंदा पानी भर जाने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों को इस गंदे पानी से बीमारी फैलने का डर सता रहा है। लोगों ने जल निकासी के लिए ग्राम प्रधान से गुहार लगाई है।
इसके अलावा बिजलीघर परिसर में भी जलभराव हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। हालांकि मौसम ठंडा हो गया मगर मच्छरों को भगाने के लिए लोगों को पंखे की हवा नहीं मिल सकी। साथ ही पीने का पानी भी लोगों को नसीब नहीं हुआ। इसके अलावा घरेलू आम जिंदगी में काम आने वाली बिजली का भी प्रयोग नहीं कर सके। 

Read More »

चामुंडा मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ एवं भागवत का हुआ आयोजन 

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रमनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर पर आयोजित भागवत कथा में बाल भक्त धु्रव जी की कथा वालब्यास पं.राधारमण जी ने बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाई। महामृत्युंजय यज्ञ में भगवान शिव का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, बूरा में अभिषेक किया गया। महंत पाताल गिरि जी ने कहा कि महामृत्युंजय यज्ञ से मनुष्यों को दीर्घायु प्राप्त होती हैं और शरीर के अंदर कभी रोग नहीं रहता है। नागा बाबा संगम गिरि जी ने बताया कि यज्ञ से वर्षा होती है। वर्षा से अन्न पैदा होता है। अन्न से राष्ट्र समृद्धशाली बनता है। अच्छे राष्ट्र के निर्माण के लिए यज्ञ भागवत जैसे अनुष्ठान होते रहने चाहिए। यज्ञाचार्य पंकज शास्त्री ने बताया कि महामृत्युंजय का जाप अनुष्ठान से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। 

Read More »

करेंट से संविदाकर्मी झुलसा, हालत नाजुक

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सासनी में आगरा-अलीगढ राजमार्ग स्थित बिजलीघर परिसर में काम करते वक्त 33 हजार लाइन का करंट दौड गया, जिससे एक संविदाकर्मी बुरी तरह से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सासनी बिजलीघर में राजुद्दीन नामक एक कर्मचारी संविदा पर तैनात हैं। बरसात होने के कारण बिजलीघर में लाइन के नीचे पानी भर गया था। जिसे निकालने के लिए संविदा कर्मचारी लगे थे। इसी बीच लाइनों से निकल रहा 33 हजार का करंट जमीन में दौड गया। जिससे संविदाकर्मी राजुद्दीन करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Read More »

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक 27 को

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत जिन अभ्यर्थियों ने 22 सितंबर 2017 तक अपना आवेदन पत्र खादी एवं ग्रामोद्योग की बेसाइट केवीआईसीआॅनलाइनडाॅटजीओवीडाॅटइन पर आॅंनलाइन अपलोड कर दिये हैं, उन अभ्यर्थियों के चयन हेतु निर्धारित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन 27 सितंबर 2017 को दोपहर 12.00 वजे विकास भवन, हाथरस में किया जायेगा।

Read More »

कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु साक्षात्कार 26 को

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों को स्वरोजगारयुक्त (उनके कौशल /तकनीकी उन्नयन हेतु) सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद हाथरस के अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रथम बैच हेतु पुरूष अभ्यर्थियों के कम्प्यूटर ट्रेड में 4 माह का प्रशिक्षण हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रावत कालौनी, हाथरस में 22 सितंबर तक आवेदन मांगे गये थे।

Read More »

ब्यूटीशियन हेतु प्रशिक्षण के साक्षात्कार 25 को

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों को स्वरोजगारयुक्त (उनके कौशल/तकनीकी उन्नयन हेतु) सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद हाथरस के अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रथम बैच हेतु महिला अभ्यर्थियों (8वीं कक्षा उत्तीर्ण) के ब्यूटीशियन ट्रेड में 4 माह का प्रशिक्षण हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रावत कालौनी, हाथरस में 27 मई 2017 तक आवेदन मांगे गये थे एवं उनका साक्षात्कार 2 जून 2017 को हुआ था। इस संबंध में जानकारी दी गई है कि चयनित महिला अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 25 सितंबर 2017 से पुराना आर.टी.ओ. आफिस, गंगा नगर, मैण्डू रोड, हाथरस में प्रारम्भ हो रहा है।

Read More »

प्रारंभिक सहकारी समितियों के सामान्य निकाय के गठन हेतु प्रतिनिधियों का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अरविन्द कुमार दुबे ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार आयोग द्वारा सहकारिता विभाग की निर्वाचन योग्य समस्त प्रारम्भिक सहकारी समितियों (ब्लाक/यूनियन/सहकारी संघ एवं क्रय विक्रय सहकारी समितिओं को छोडकर) के सामान्य निकाय के गठन हेतु प्रतिनिधिओं के निर्वाचन हेतु 17 अक्टूबर 2017 प्रबंध कमेटी के सदस्यों हेतु 6 नवम्बर 2017 एवं सभापति, उपसभापति एवं अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु 7 नवम्बर 2017 की तिथिया निर्धारित की गयी है। जिसके तहत सामान्य निकाय के गठन हेतु प्रतिनिधिओं के निर्वाचन हेतु (यदि आवश्यक हो तो) अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 7 अक्टूबर को 11 बजे से 2 बजे तक किया जयेगा।
सामान्य निकाय के गठन हेतु प्रस्तावित कार्यक्रम अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 7 अक्टूबर 2017 को 11 बजे से 2 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करना 9 अक्टूबर को 10 बजे से 4 बजे तक, मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 10 अक्टूबर को 10 बजे से 4 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 11 अक्टूबर को 2 बजे से 5 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करना 12 अक्टूबर 2017 को 10 बजे से 4 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण 13 अक्टूबर को 10 बजे से 2 बजे तक, वैध नाम-निर्देशन का प्रदर्शन 13 अक्टूबर को 2 बजे से 5 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र वापस लिया जाना 14 अक्टूबर को 10 बजे से 2 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन 14 अक्टूबर को 2 बजे से 4 बजे तक, मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 17 अक्टूबर 2017 को 9 बजे से 3 बजे तक तथा मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 17 अक्टूबर 2017 को मतदान समाप्त होने के पश्चात घोषणा होने तक।
प्रबंध कमेटी के सदस्यों के निर्वाचन हेतु अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 23 अक्टूबर 2017 को 11 बजे से 2 बजे तक किया जायेगा। अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करना 25 अक्टूबर को 10 बजे से 4 बजे तक, मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 27 अक्टूबर को 10 बजे से 2 बजे तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 27 अक्टूबर को 2 बजे से 5 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करना 28 अक्टूबर 2017 को 10 बजे से 4 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्रों का परिनिरीक्षण 29 अक्टूबर को 10 बजे से 2 बजे तक, वैध नाम-निर्देशन का प्रदर्शन 29 अक्टूबर को 2 बजे से 5 बजे तक, नाम निर्देशन प्रपत्र वापस लिया जाना 30 अक्टूबर को 10 बजे से 2 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं अंतिम नाम निर्देशन का प्रदर्शन 30 अक्टूबर को 2 बजे से 4 बजे तक, मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 6 नवम्बर 2017 को 9 बजे से 3 बजे तक तथा मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 6 नवम्बर 2017 को मतदान समाप्त होने के पश्चात घोषणा होने तक।

Read More »

बागला इंटर कालेज में लगी अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी

⇒सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के अवसर पर उनके विचारों और उनके सपनों को साकार करने तथा प्रदेश सरकार के कार्यो को लोगों में प्रचार-प्रसार के उद्वेश्य से जनपद हाथरस में बागला इंटर कालेज में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का दूसरा दिन सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
इस प्रदर्शनी में सूचना विभाग के अतिरिक्त चिकित्सा, कृषि, मत्स्य, उद्यान, दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज, सिचाई एवं जल संसाधन विभाग, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग के द्वारा अपने विभागीय स्टाॅल लगाकर जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी दी। इस प्रदर्शनी में पशुपालन विभाग द्वारा उपस्थित जनता को गायों, भैसोे को होने वाले खुरपका, मुहपका रोगों के लक्षण तथा उपायों की जानकारी दी तथा उपाय के लिये पहले ही टीकाकरण पर जोर देने को कहा गया। उन्होने उपस्थित लोगो को बताया की आगामी महीनों में जानवरों को खुरपका तथा मुहपका रोग होने की सम्भावना अधिक रहती है। हमारे विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी गांव-गांव में जाकर टीकाकरण संपन्न करेंगे। कृषि विभाग के द्वारा मटर तथा अरहर की उन्नत खेती के साथ मृदा की उर्वरता बढाने के लिये मृदा परीक्षण के लिये प्रेरित किया। साथ ही कीटनाशक दवाइयांे के प्रयोग में सावधानी से लोगो को अवगत कराया। कृषि विभाग के कर्मचारियांे द्वारा उन्नत कृषि यंत्रों तथा सुरक्षित अन्य भण्डारण विधि के बारे में जानकारी दी गयी। कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा उन्नत कृषि यंत्र/मशीनरी, विभिन्न कृषि कार्यो को समय पर संपन्न करने में सहायक होने के साथ-साथ श्रम ऊर्जा तथा श्रमिको की बचत करते है और अन्य निवेशों बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन, सिचाई जल आदि का अधिकतम उपयोग करने में सहायता प्रदान करते है। सुरक्षित अन्य भण्डारण विधि के बारे में जानकारी दी गयी।

Read More »