Monday, September 30, 2024

बाइकों से झपटमारी करने वाले तीन गिरफ्तार

कानपुरः अर्पण कश्यप। दक्षिण में ताबड़तोड़ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को नौबस्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया। शातिरों के पास से लूटी गई तीन चेन, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की हैं।
पकड़े गए लुटेरों ने पूछताछ में अपना नाम चमनगंज निवासी अमर बाल्मीकि, कर्नलगंज निवासी रानू व चमनगंज निवासी शिवम गुप्ता बताया है। पकड़े गए लुटेरों ने नौबस्ता हमीरपुर रोड में प्रापर्टी डीलर की पत्नी, बर्रा जरौली में मार्निगवाकर महिला, बर्रा कर्रही रोड पर रेडीमेड महिला दुकानदार संग चेन लूट समेत अन्य कई वारदातें कबूली हैं। पकड़े गए लुटेरों पर बाबूपुरवा, किदवई नगर, फजलगंज, चकेरी व नजीराबाद थाने में लूट, आम्र्स एक्ट समेत संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है।

Read More »

सपा बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारी सम्मानित

कानपुरः जन सामना संवाददाता। घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड स्थित सपा कार्यालय में नवनिर्वाचित सपा विधान सभा अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप उर्फ राजू वर्मा के स्वागत को लेकर एक कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई। जिसमें वक्ताओं ने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई दी और कहा कि एक सच्चे वह मेहनती कार्यकर्ता को पद दिए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी ।यह संगठन को ऊर्जा और शक्ति प्रदान करते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रुप से वरिष्ठ सपा नेता विजय सचान आर डी कुरील, विपिन सचान, विजय यादव पूर्व प्रमुख मीना संखवार, शिव करन पटेल, रामबाबू यादव, महेंद्र यादव, विनोद पटेल, रवि सचान, महेश मार्बल, राकेश सविता, शिव सिंह यादव, मनोज यादव, छन्नू प्रजापति, रामकरन निषाद आदि तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »

दबरई में दिखा आरएसएस का पथसंचलन योग

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। हिन्दू गर्जना कार्यक्रम के अन्तर्गत दबरई पर जिला शिकोहाबाद के स्वयं सेवकों द्वारा योग प्रर्दशन के साथ पथसंचलन कार्यक्रम किया। इस मौके पर सैकडों स्वयं सेवक सहित हिन्दू संगठन भाजपा ने लोगा भी मौजूद रहे।
आरएसएस की दृष्टी से शिकोहाबाद जिला के स्वयं सेवकों द्वारा एक विशाल हिन्दू गर्जना कार्यक्रम का आयोजन दबरई स्थित एक मैदान में किया। जहां जनपद के सैकडों स्वयं सेवक पूर्ण गणभेष में पथसंचलन करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुचे। जहां योग क्रियों के साथ सूर्य नमस्कार, योग चाप आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। उसके बाद वाक्ताओं द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए डा0 परम् पूज्य केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संघ के बारे में जानकारी दी गयी। वही केरल मिजोरम आदि प्रान्तों में संघ के स्वंयसेवको को काफी परेशानियों के बाद भी संघ कार्य किया जा रहा है।

Read More »

जंगली जानवर के हमले से किसान घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव लालई में एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जिससे किसान घायल हो गया, घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना खैरगढ क्षेत्र के गांव लालई निवासी 40 वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र अतर सिंह अपने खेत पर फसल काट रहा था। उसी दौरान खेत में आये जंगली सूअर ने किसान पर हमला बोल दिया। जिससे किसान बुरी तरह से जख्मी हो गया, किसान की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने जगली जानवर से उसको बचाते हुए घायल हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।

Read More »

शिक्षा देती है मानव जीवन को नया स्वरूप

डा. जगदीश चंद्र मोटवाणी की स्मृति के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन
पुरस्कृत किये गये मेधावी छात्र-छात्रायें
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को बच्चों का परीक्षाफल वितरित किया गया। जिसे पाकर छात्रों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। विद्यालय में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। वक्ताआंे ने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा का महत्व बताया।
नगर के इटावा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को छात्रों की वार्षिक परीक्षाओं का परीक्षाफल वितरित किया गया। अपने रिजल्ट को पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परमेश्वरी मोटवाणी ने डा. जगदीश चंद्र मोटवाणी की स्मृति में अपनी सामाजिक संस्था की ओर से पुरस्कार वितरित किये। बच्चांे को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य का जीवन भर साथ देती है। शिक्षा व्यक्ति का सामाजिक व वैयक्तिक विकास करती है। आज के जीवन में शिक्षा के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। विद्यार्थी जीवन श्रेष्ठ जीवन होता है क्योंकि इसमें बालक को सीखने को मिलता है। शिक्षा मनुष्य को बसल बनाती है और मुसीबत से निकलने की कला मानव को प्रदान करती है। विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को शील्ड व मैडेल देकर परमेश्वरी मोटवाणी ने अपनी संस्था की ओर से पुरूस्कृत किया और जीवन में यूं ही प्रदर्शन करते रहने की अपील भी की।

Read More »

प्रोजेक्ट दीदी ने लौटाई तीन परिवारों की खुशियां

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रोजेक्ट दीदी तीन जोडों को खुशियां लौटा दीं। सदस्यों द्वारा की गयी कवायद के बाद सभी दंपती खुशी खुशी अपने अपने घरों को लौट गए। सलामती के लिए दीदी के सदस्य समय-समय पर खैर खबर लेंगे। इसके साथ ही अन्य मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की है।
रविवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक डा0 मनोज कुमार के निर्देशन में 37 मामलों से संबंधित दोनों पक्षों को तलब किया था। 13 मामलों में एक पक्ष के लोग उपस्थित हुए, जबकि 7 मामलों से संबंधित दोनों पक्ष आए। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सदस्यों द्वारा दोनों पक्ष के सभी जोडों के मामलों की सुनवाई करने के बाद सात़ जोडों का सुलहनामा कराया गया।

Read More »

शिव पार्वती विवाह में 12 जोड़ों को बाॅधा गया पणिग्रहण संस्कार में

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर के छैल बिहारी गैस्ट हाउस में राज राजेश्वरी कैला देवी सेवा समिति द्वारा आयोजित शिव पार्वती विवाह समारोह के अन्र्तगत आज 12 जोडों को पाणिग्रहण संस्कार में बाॅधा गया। एक साथ 12 दूल्हो की बारात देख क्षेत्र में शादी की धूम रही वही लोगो ने बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया।
रविवार की दोपहर राज राजेश्वरी कैला देवी सेवा समिति द्वारा आयोजित शिव पार्वती विवाह उत्सव के चलते हिन्दू सर्व समाज की कन्याओं के सामूहिक विवाह किये गये जिसमें जनपद के साथ बाहर के 12 जोडो को वैवाहिक जीवन में उतारा गया। 12 दूल्हो की बारात रसूलपुर स्थल शर्मा ट्रान्सपोर्ट से प्रारम्भ होकर रसूलपुर, करतार नगर आर्दश नगर उर्वशी चैराहा, रेवती देवी मार्ग होते हुए छैल बिहारी गेस्ट हाउस पर सम्पन हुई जहाॅ बर-बधू का विवाह समारोह सम्पन्न कराया गया। समिति अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा पार्षद भाजपा ने बताया कि आज पहली बार समिति द्वारा 101 उपहार समुहिक विवाह में दिया गया है। सभी धनराशि समाज के लोगो के साथ-साथ समाज सेवियों के माध्यम से दिया गया।

Read More »

सूने मकान का ताला चटका कर लाखों की चोरी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर में एक सूने मकान में चोरो ने धाबा बोलते हुए उसके रखी लाखों की नगदी सामान चोरी कर ले गये। पीड़ित पक्ष ने थाने में घटना की जानकारी दी।
थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर सैक्टर 2/1141 निवासी देवांश अग्रवाल अपने परिजनों के साथ विगत दिन अलीगढ किसी शादी समारोह कार्यक्रम में गया हुआ था। रात्रि में घर पर ताला लगा देख अज्ञात चोरो ने धाबा बोलकर घर में प्रवेश करते हुए उसके रखी लाखों की नगदी सोने-चाॅदी के आभूषण घरेलू सामान चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी आज सुबह दरबाजे का ताला खुला देख पडोसियों ने घटना की जानकारी ग्रह स्वामी को दी। अलीगढ़ से आये परिजनों ने बताया कि उसके घर में रखा सारा सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने इलाका पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Read More »

जिले की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री से मिलीं मेयर नूतन राठौर

नगर निगम ग्रांट बढ़वाने और पार्षदों के जनसेवा भत्ता तय करने की समस्या बतायी
सीएम ने कहा मन से ऐसे ही करती रहो कार्य
बोले-समस्याओं को सुलझाने को नगर विकास मंत्री से करेंगे बात’
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिले में नगर निगम की ग्रांट कटौती जैसी समस्या और पार्षदों के लिए जनसेवा भत्ता तय करने आदि समस्याओ के निवारण को मेयर नूतन राठौर बीती रात को ही लखनऊ के लिए पिता मंगल सिंह राठौर संग रवाना हो गयीं।
वहाँ रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात हुयी। इस दौरान मेयर नूतन राठौर ने यहाँ की ज्वलन्त समस्याओ एवं ऊपर दी गयीं दोनों समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन दिया। साथ ही कहा ग्रांट कटौती के कारण विकास कार्य पूरी तरह नहीं हो पा रहे। वहीं करप्शन रोकने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने उन्हें कई बातें बतायीं , साथ ही कहा ऐसे ही निडरता से मन लगाकर कार्य करो। बाकी सभी समस्याओं को सुलझाने के लिए नगर विकास मंत्री से बात करेंगे। मेयर नूतन राठौर ने बताया जल्द ही यहाँ की नगर निगम की ग्रांट बढ़ने का आश्वासन् मिला है इसके अलावा पार्षदों की जनसेवा भत्ता समस्या पर भी मंथन होगा।

Read More »

नासिक में मना भव्य चित्रगुप्त प्रगटोत्सव

नासिक, जन सामना ब्यूरो। वाहिनी प्रमुख गुरूदेव पंकज भइया कायस्थ के संघर्ष परिणाम स्वरूप आज विश्व के 49 देशों सहित बीते शनिवार को भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रगट उत्सव नाशिक में ज्ञानेश वर्मा और युवा सचिव अक्षय श्रीवास्तव महाराष्ट्र युवा सचिव कायस्थवाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के खास योगदान व उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे खास उपस्थिति किरण शेंबेकर जिन्होंने नाना पाटेकर की फिल्म फांसी का फंदा मूवी में प्ले बैक सिंगर थे व पूरे देश में उन्हें दि वॉइस ऑफ किशोर कुमार जी’ के नाम से जानते है साथ में पुणे के म्यूजिक कम्पोजर व गायक विनोद सुर्वे और मुंबई की जानीमानी कलाकार प्रियांक मुखर्जी उपस्थित थी।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार थी।
1. भगवान चित्रगुप्त जी की आरती व पूजन।

Read More »