पडरिया तुला, लखीमपुर खीरी। समाज और अपने कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहकर गरीबों,किसानों आदि के साथ खडे रहकर न्याय दिलाने के लिए क्षेत्र मे कार्यकर्ता व ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या निवारण के लिए नई क्रांति पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशी तिवारी ने आज दिनांक 3 जून को बिजुआ क्षेत्र में दौरा किया। अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नया जोश भरा साथ में उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशी तिवारी ने भ्रमण के दौरान गरीबों व मजबूरों के साथ महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए। उनमें उत्साह भरते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है। प्रदेश में जब संगठन मजबूत होगा। तब पार्टी को मजबूती प्राप्त होगी। जब पार्टी आगे बढेगी तब आप सभी मजबूत होंगे पार्टी का उद्देश्य जनसेवा है। धन की लोभलुपता के चलते पदोन्नत करना। जिस दिन पार्टी सत्ता में आएगी, भ्रष्टाचार का विनाश होगा।
भोजनालयों की समय सीमा बढ़ाने की मांग
फिरोजाबाद। उद्योग व्यापर मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने ढाबा एवं भोजनालयों की समस्याओं को लेकर एक पत्र नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस उपाधीक्षक के नाम भेजा है। जिसमें उन्होने सरकार के द्वारा कोविड-19 के अनलाॅकडाउन मे ढाबों एवं भोजनालयों का समय सुबह 12 बजे से रात्री दस बजे तक होम डिलीवरी करने की सुविधा देने की मांग की है। मांग करने वालों में शीलमणि शर्मा, अनुपम शर्मा, शुभम राजपूत, आसिम खान, भरत तिवारी, राजेश अग्रवाल, दुष्यन्त यादव, देश दीपक यादव, राकेश गुप्ता, शिवांशु शर्मा, सुधीर वाष्र्णेय, सुनील जैन, राजकुमार यादव, अमित, शिवम् गुप्ता आदि रहे।
Read More »सेवा कार्य को लेकर मुकेश विद्यार्थी का किया सम्मान
फिरोजाबाद। देवदूत शिक्षण संस्थान जरूरतमंदों की सेवा को हर समय तैयार देखी जा रही है। संस्थान द्वारा लाॅकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। वहीं गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। मुकेश विद्यार्थी व उनके सहयोगियों द्वारा देवदूत शिक्षण संस्थान करके एक संस्था चलाई जा रही है। जिसमें हर जरूरतमंद का ख्याल रखा जा रहा है। वह हर किसी जरूरतमंद के सहयोग को आगे आते देखे जा रहे है। ऐसा ही नजारा लाॅकडाउन में देखने को मिला।
Read More »पुलिस ने 20 हजार के इनामी आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल
शिकोहाबाद। एसपी ग्रामीण के निर्देशन में नगर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मैनपुरी चौराहे से सिरसागंज को जाने वाले सर्विस रोड से एक 20 हजार के इनामिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा 32 वोर और दो कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने इनामिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। इसके साथ ही लूटकांड के सभी 6 लुटेरे गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। नई दिल्ली के आसलरोड मंदिर निवासी रणवीर सिंह पुत्र श्रीपाल को डेढ़ माह पूर्व एक अर्टिका कार में बैठा कर उससे हजारों रुपये की नकदी और आभूषण लूट लिये थे।
Read More »जैन समाज के लोगों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के जैन समाज के प्रबुद्ध लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल तहसीलदार से उनके कार्यालय पर मिला। प्रतिनिधि मंडल ने अनोप मंडल संगठन द्वारा जैन धर्म एवं जैन साधुओं के विरुद्ध किये जा रहे दुष्प्रचार पर रोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग की। अनोप मंडल संगठन द्वारा जैन समाज और जैन साधु संतो के बारे में दुष्प्रचार करने पर जैन समाज में रोष व्याप्त है।
Read More »दबंगों ने एक परिवार को पीटा, पुलिस पर कार्यवाही न करने का लगाया आरोप
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरख में दो दिन पूर्व गांव के दबंगों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि दबंग उसे गांव से भगाने पर आमादा हैं। पीड़ित ने थाना पुलिस पर भी कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।मामला नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरख में जहीर के परिवार के साथ रहता है। जहीर ने बताया कि वह अपनी जमीन पर कमरा बनाने के लिए नींव की खुदाई कर रहा था|
Read More »अवैध रूप से ईंट भट्ठों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश
फिरोजाबाद। जिला मजिस्ट्रेट, कलेक्टर चंद्रविजय सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हो रहे ईट भट्टों से फैल रहे वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने बताया कि अवैध ईट भट्टों के संचालन को निषिद्ध किए जाने हेतु प्रभावी कार्यवाई किए जाने एवं ईट भट्ठा संचालनार्थ अनुज्ञप्ति, अनापत्ति लाइसेंस जारी करने वाले विभागों तथा जिला पंचायत, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा वाणिज्य कर के जिला स्तरीय कार्यालयों से परीक्षणोपरांत ही अनुज्ञप्ति, अनापत्ति, लाइसेंस निर्गत किए जाने तथा बंदी की कार्यवाही सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
Read More »डीएम ने शकीला नईम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण काल के उपरांत अनलॉक-1 में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह द्वारा गुरूवार को दीदामई स्थित शकीला नईम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियों को ही जिला अस्पताल रेफर किये जाने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने हसमत नगर स्थित उचित दर दुकान का जायजा लिया। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों के उपचार का बेहतर प्रबन्ध किया जाए। किसी भी मरीज को बाहर की दवाएं न लिखी जाए उन्हें दवाएं स्वास्थ्य केंद्र से ही उपलब्ध कराई जाए। केवल गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों को ही जिला अस्पताल रेफर किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट से स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सभी दवाओं की उपलब्धता के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त की।
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पत्नी पर हत्या की आशंका
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र के गांव गोरेया में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। परिजनों ने पत्नी पर हत्या की आशंका जाहिर की है। जबकि बच्चा भी घायल बताया गया है। सिरसागंज क्षेत्र के गांव गुरिया निवासी 33 वर्षीय नरेन्द्र उर्फ सचिन पुत्र रामप्रकाश विगत रात्रि अपनी पत्नी बच्चों के साथ कमरें में सो रहा था।
Read More »सड़क हादसें में बाइक सवार की मौत, पत्नी व बच्चा घायल
फिरोजाबाद। जसराना क्षेत्र के राधा स्वामी के समीप बाइक सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसमें पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि पत्नी व बच्चा घायल हो गये। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जसराना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी 30 वर्षीय रिक्कू पुत्र मोनसिंह अपनी पत्नी बच्चे सहित बाइक द्वारा कही जा रहा था।
Read More »