कानपुर नगर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर हाईवे पर होमगार्ड सिपाही का लहूलुहान अवस्था मे शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरो ने सिपाही का शव पडा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नौबस्ता इंसपेक्टर सतीश सिंह व फोरेसिंक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाये। म्रतक के भतीजे शिवम की जानकारी के अनुसार बिधनू के दीनदयाल नगर निवासी म्रतक अनूप कुमार शुक्ला होमगार्ड मे सिपाही पद पर कार्ययत है। शिवम के अनुसार रात 10 बजे म्रतक अनूप की पत्नी नीलम शुक्ला से फोन पर बात हुई थी।बातचीत मे अनुप ने नीलम से चुनाव डियूटी पर जाने की बात भी की थी। जिसके बाद अनूप का फोन बंद हो गया।जिसके बाद सुबह पुलिस द्वारा जानकारी मिली की यशोदा नगर मे ठेके के बाहर अनूप का शव पडा हुआ है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारकों की सफाई, किया माल्यार्पण
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महानगर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद स्मारक व उनके परिवारीजनों के आवास पर जाकर परिवारीजनों को सम्मानित किया गया। महानगर व मंडल के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले शहीद कैप्टन देवेश कुलश्रेष्ठ की प्रतिमा की सफाई व माल्यार्पण किया। इसके बाद अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई व माल्यार्पण किया गया। भारतीय सेना के सेवानिवृत्त नायक देवेंद्र कुमार पाठक निवासी हिमायूंपुर, श्रीधर प्रसाद निवासी लेबर कॉलोनी व अन्य जवानों का सम्मान किया।
रामचरित मानस पर आधारित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
फिरोजाबाद। मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट के तत्वावधान में संस्कृति के संवर्धन हेतु ऑनलाइन रामचरित मानस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ पल्लवी ने रामचरित मानस पर सुंदर उद्बोधन दिया। वहीं गीता पांडे अपराजिता ने तुलसीदास के जीवन के विषय में सुंदर ज्ञान प्रदान किया। गायत्री ठाकुर, डा. रजनी शर्मा चंदा, चंद्रकला भागीरथी, रजनी शुक्ला, मीनू मिश्रा, अपर्णा त्रिपाठी, आराध्या दुबे, अर्चना, साधना मिश्रा लखनवी, गायत्री ठाकुर, भावना भारद्वाज, अनीता त्रिपाठी, रेनू मिश्र, अंजु गोयल, निधि गोयल, कल्पना आदि ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सभी का ज्ञान संवर्धन किया।
पर्यावरण संरक्षण पर दो दिवसीय सेमिनार
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका महाविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा विभिन्न पर्यावरणीय प्रदूषण के प्रभाव, कारण एवं संरक्षण विषय पर दो दिवसीय सेमिनार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओ को पर्यावरण के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान अलिजा गौतम अव्वल रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. निर्मला यादव ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। संचालन करते हुये डा. रीता दीक्षित एसोसिएट प्रोफेसर-रसायन विज्ञान ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या आज समाज के समक्ष सबसे गंभीर एवं ज्वलंत समस्याओ में से एक है। जिसने मानव जीवन के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह लगाना शुरू कर दिया है। औद्योगिक विकास की दौड़ में हम प्रकृति को ही भूल गये है। जिससे विभिन्न प्रकार की पर्यावरणीय समस्याये उत्पन्न हो रही है। इसे संरक्षित करने के लिये जनमानस की सहभागिता एवं सामाजिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने दिये कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कराये जाने के निर्देश
फिरोजाबाद। कोविड-19 को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि खुले में 100 एवं बंद हाॅल में 50 की संख्या से अधिक व्यक्ति इकट्ठा न हों। साथ ही फेस मास्क, सोशल डिस्टेंस, थर्मल स्कैनिंग, सेनीटाईजर व हैण्डवाश की उपलब्धता अनिवार्य रहेगी। यदि कोई कार्यक्रम आदि कराना हो तो उसके लिये जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उन्होने कहा कि कोविड-19 से बचाव हेतु जिले के सभी विभागों के समस्त स्तरों के कार्यालयों में यथा कलेक्ट्रेट, तहसील, विकास भवन, ब्लाक, पुलिस के समस्त कार्यालय, थाना आदि एवं औद्योगिक इकाईयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में सभी को आदेशित किया है कि जिन कार्यालयों में अभी तक कोविड हेल्प डेस्क स्थापित नहीं किये गये हैं।
Read More »चुनाव प्रशिक्षण में 200 कर्मचारी अनुपस्थित
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम एमजी इंटर कॉलेज में तीन पालियों में सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने अनुपस्थित कार्मिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए अगले प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। प्रभारी अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि सभी मतदान कर्मी पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। टीम भावना से कार्य कर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में निर्वाचन कार्य को सकुशल, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान अपनी सभी छोटी से छोटी शंकाओं का समाधान कर लें।
Read More »जिले में 56 और मिले संक्रमित, नौ डिस्चार्ज, सक्रिय केस-377
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर रोज नये रंग रूप में देखने को मिल रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद लोग बेपरवाह बने हुये है। कोई भी सरकार की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहा है। वहीं सोमवार को आई रिपोर्ट में 56 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। वही जिले में एक्टिव केस बढ़कर 408 हो गये है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को दो गज की दूरी व मास्क है जरूरी को लेकर जागरूक करने का काम किया जा रहा है। लेकिन लोग कोरोना महामारी को हल्के में लेते नजर आ रहे है।
Read More »सिटी मजिस्ट्रेट ने अग्रिम आदेश तक मंगल बाजार बंद करने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना हर रोज आउट ऑफ कंट्रोल देखा जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिससे लोग सुरक्षित रह सके। वहीं सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट ने बढ़ते प्रकोप को लेकर 13 अप्रैल से लेकर अग्रिम आदेश तक मंगल बाजार बंद करवाने के निर्देश जारी किए है। जनपद में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या हर दिन टेंशन देते दिख रही है। इसके बावजूद भी लोग है कि सावधानी बरतने में कोताही कर रहे है। वहीं ओवर ब्रिज के नीचे गोपाल आश्रम से लेकर कोटला चुंगी चैराहे तक मंगल बाजार लगाया जाता है। जिसमें लोगों की खरीददारी को लेकर काफी भीड़ लगती है। कभी-कभी तो भीड़ के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे लोगों का निकलना दुश्वार हो जाता है। स्कूली बच्चों से लेकर राह गुजरने वाले लोगों घंटों के हिसाब से फंसने को मजबूर हो जाते है।
Read More »चूड़ी सिट यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी
फिरोजाबाद। चूड़ी सिट यूनियन की बैठक सोमवार को रामगोपाल राठौर की अध्यक्षता में कैलाश नगर अखिलेश शर्मा के निवास पर संपनन्न हुई। जिसमें ठेकेदारों ने यूनियन के गठन का निर्णय लिया। इस दौरान समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
यूनियन नेता महेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है। लेकिन चूड़ी के काम पर लगातार रेट कम हो रही है। आज से करीब चार या पांच वर्ष पूर्व चूड़ी सिट वालों की ठेकेदारी रेट 250 रूपये कट्टा तथा कारीगर से तीन पैसे पीस के हिसाब से थी। लेकिन यूनियन न होने के चलते अब 1.50 से दो पैसे पीस के हिसाब से गोदाम मालिक हिसाब कर रहे है।
स्व. राजपाल सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी
फिरोजाबाद। बजरंग मार्केट कोटला चुंगी चैराहा पर पी.डी जैन मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष स्व. राजपाल सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान व्यापारियों ने उनको श्रद्वांजली अर्पित की। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि स्व. रामपाल यादव एक संघर्षशील जुझारू ईमानदार व्यापारी नेता थे। उन्होंने हमेशा ही व्यापारियों के हित में सशक्त व संघर्षशील कार्य किए। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष रविन्द्रलाल तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल ने अपना एक जुझारू संघर्षशील नेता को खो दिया है।
Read More »