Tuesday, April 22, 2025
Breaking News

आपसी सुलह समझौते के आधार पर 07 पारिवारिकवादों का किया गया निस्तारण

कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय यादव द्वारा माघमेला क्षेत्र सेक्टर 2 पर स्थापित न्याय संपर्क कैंप कार्यालय शिविर का किया गया निरीक्षण
प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र सेक्टर 2 पर स्थापित न्याय संपर्क कैंप कार्यालय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय इलाहाबादके शिविर का निरीक्षण कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय यादव द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान आपसी सुलह समझौते के आधार पर 07 पारिवारिक वादों का निस्तारण कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय यादव, जिला जज इलाहाबाद अमरजीत त्रिपाठी, प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश सुनील कुमार, सदस्य सचिव यूपीएसएलएसए अशोक कुमार द्वारा करा कर उन्हें साथ साथ रहने हेतु राजी कराया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण केसदस्य सचिव अशोक कुमार, जिला जज इलाहाबाद अमरजीत त्रिपाठी, प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश सुनील कुमार के साथ – साथ आशीष वर्मा न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय निशा झा नोडल अधिकारी लोक अदालत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद चंद्र मणि सीजीएम इलाहाबाद नीरज कुशवाहा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के ओएसडी  भागीरथ वर्मा व सचिव सुबोध भारती के अतिरिक्त शेष आनंद तिवारी, नितिन श्रीवास्तव, संजय मुखर्जी, शिशिर कुमार सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया नफीस, विधि छात्र निष्कर्ष श्रीवास्तव एवं अमबरेश्वर पांडे, आशुतोष छात्राएं सौम्या यादव व प्रियंका मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।

Read More »

जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में भारत स्काउट एवं गाइड परिषद उ0प्र0 की प्रादेशिक बैठक सम्पन्न

भारत स्काउट एवं गाइड संस्था को आगे बढ़ाने, वित्तीय समस्याओं, जनपद स्तर पर संस्थान को मजबूती प्रदान करने पर किया गया विचार-विमर्श
मंत्री जी ने संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण करने का दिया आश्वासन
स्काउट एवं गाइड हमें प्रकृति के प्रति प्रेम, दूसरों के लिए जीना, पशुओं से प्यार, संस्कार व आचरण की देता है शिक्षा- मंत्री, जल शक्ति
प्रयागराज। मंत्री, जल शक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने राज्य शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान(सीमेट) में भारत स्काउट एवं गाइड परिषद की प्रादेशिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत स्काउट एवं गाइड संस्था को आगे बढ़ाने एवं वित्तीय समस्याओं को दूर करने, जनपद स्तर पर संस्थान को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री जी ने इस अवसर पर कई जनपदों से आये हुए संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं को सुना व उनके निराकरण के लिए आश्वस्त किया।

Read More »

सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का हुआ समापन

प्रयागराज। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), तृतीय दल सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम शम्भूनाथ इन्जीनियरिंग कालेज एण्ड इन्स्टीटयूट, झलवा, प्रयागराज में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केशरी देवी पटेल, सांसद सदस्य, फूलपुर द्वारा की गयी। समापन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में के0पी0सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज उपस्थित थे। समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित करके प्रारम्भ किया गया। के0 के0 तिवारी, सचिव, शम्भूनाथ इंजीनियरिंग कालेज एंण्ड इंस्टीटयूट, झलवा, प्रयागराज द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महानुभावों तथा विभागीय अधिकारियों का स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशरी देवी पटेल  द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज में आयोजित किये गये कार्यक्रमों की सराहना की गयी तथा कार्यक्रम में उपस्थित जन मानस तथा कालेज के विद्यार्थियों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

Read More »

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव से विशेष बातचीत का प्रसारण करेगा दूरदर्शन उत्तर प्रदेश

प्रशासन के साथ-साथ साहित्य व ब्लॉगिंग में भी चर्चित नाम हैं कृष्ण कुमार यादव
लखनऊ। प्रख्यात साहित्यकार एवं ब्लॉगर कृष्ण कुमार यादव से विशेष बातचीत का प्रसारण कल 21 फरवरी, रविवार को दोपहर 12 बजे दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन देश दीपक सिंह व निर्देशन मयंक श्रीवास्तव ने किया है। प्रशासन के साथ-साथ साहित्यिक क्षेत्र में भी चर्चित कृष्ण कुमार यादव संप्रति वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल पद पर कार्यरत हैं।

Read More »

फरवरी 1911 में प्रयागराज में आरम्भ हुई थी दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा – पोस्टमास्टर जनरल

एयरमेल सेवा ने पूरा किया 110 सालों का सफरनामा, उ.प्र. में प्रयागराज से हुई थी शुरुआत
वाराणसी। डाक सेवाओं ने पूरी दुनिया में एक लम्बा सफर तय किया है। डाक सेवाओं के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का स्थान प्रमुख है। उ.प्र. के प्रयागराज शहर को यह सौभाग्य प्राप्त है कि दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा यहीं से आरम्भ हुई। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह ऐतिहासिक घटना 110 वर्ष पूर्व 18 फरवरी 1911 को प्रयागराज में हुई थी। संयोग से उस साल कुंभ का मेला भी लगा था। उस दिन दिन फ्रेंच पायलट मोनसियर हेनरी पिक्वेट ने एक नया इतिहास रचा था। वे अपने विमान में प्रयागराज से नैनी के लिए 6500 पत्रों को अपने साथ लेकर उड़े। विमान था हैवीलैंड एयरक्राफ्ट और इसने दुनिया की पहली सरकारी डाक ढोने का एक नया दौर शुरू किया।

Read More »

निराश्रित गौवंशों को पालने पर सरकार दे रही अनुदान-जिलाधिकारी

फिरोजाबाद,जन सामना।  निराश्रित, बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड शिकोहाबाद के ग्राम नावली स्थित अस्थाई गौ-आश्रय स्थल पर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने निराश्रित गौवंशों को संरक्षित करने के लिए जन सामान्य की सहभागिता बढ़ाने के लिए स्वंय अपने हाथों से गायों का तिलक कर एवं गुड़ खिलाकर उन्हे मुख्य पशु चिकितसाधिकारी द्वारा चिन्हित पात्र व्यक्तियों व्यक्तियों को सौंपा। उन्होने उपस्थित जन समूह को प्रेरित करते हुए कहा कि निराश्रित गौवंश का संरक्षण प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक है। प्रदेश सरकार निराश्रित गौवंशों के सरक्षण व भरण-पोषण के लिए स्थाई, अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल, गौ-संरक्षण केंद्र, पशु आश्रय गृह संचालित कर रही है, किंतु स्थाई व अस्थाई गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंशों की अधिक संख्या होने से उनके रख-रखाव में असुविधा हो रही है तथा उनका स्वास्थ्य भी ठीक नही रह पा रहा है। उन्होने कहा कि बिना जन-जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता के बिना इस योजना में अपेक्षित प्रगति नही की ज सकती है, इस योजना का लाभ उठाकर किसान व पशुपालक आर्थिक रूप से स्वावलम्बी भी बना सकेंगे।

Read More »

मनचलों के खिलाफ एंटी रोमियों स्काॅट लगाने की मांग

फिरोजाबाद,जन सामना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री अतुल राठौर के नेतृत्व में स्टेशन रोड पर स्थित कोचिंग सेन्टरों में पढ़ने वाली छात्राएं एसपी सिटी से मिलने उनके कार्यलय पहुंची। छात्राओं की सुरक्षा की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र को सौपा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महामंत्री ने बताया है कि स्टेशन रोड पर कई कोचिंग सेंटरों संचालित किये जा रहे है। उन कोचिग सेंटरों में पडने वाली छात्राओं के साथ कोचिग सेंटरों के बाहर खडे आराजक तत्व के लडको के द्वारा अभद्र टिप्पड़ी की जाती है। जिससे वहा पड़ने वाली छात्राओं में डर का महौल बना हुआ है। जिस के विरोध में गुरूवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं कोचिग सेन्टरों मे पड़ने वाली छात्र-छात्रायें एसपी सिटी से मिले|

Read More »

पुलिस प्रशासन की मुस्तेदी के चलते किसान नही पहुँचे स्टेशन

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद,जन सामना।  किसानों को रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। पुलिसकर्मियों ने  सुबह से ही रेलवे स्टेशन को छावनी बना दिया। किसानो के रेल रोको आन्दोलन की चेतावनी को लेकर सुबह से ही कई थानो के फोर्स ने रेलवे स्टेशन को छावनी मे तब्दील कर दिया। स्टेशन के चारो तरफ पुलिस के जवान ही नजर आ रहे थे। स्टेशन पर पुलिस प्रशासन की मुस्तेदी को देखते हुये रेल रोकना तो बहुत दूर स्टेशन के पास तक कोई किसान नजर नही आ रहा था। किसानों को प्रशासन की मुस्तेदी की खबर पहले ही लग गयी थी इसके चलते कोई किसान रेल रोकने स्टेशन नही पहुंचा। पुलिस प्रशासन मे प्रमुख रूप से शिकोहाबाद थाना प्रभारी सुनील कुमार, एसएसआई अंजीश कुमार, नसीपुर थाना प्रभारी प्रवेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहे।

Read More »

परिनिर्माण दिवस पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

फिरोजाबाद,जन सामना। ऑल इण्डिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिऐशन के तत्वाधान मे जननायक कर्पूरी ठाकुर की परिनिर्माण दिवस महर्षि सविता पुस्तकालय, सैनिक नगर टापा कला में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल उपाध्यक्ष रमाशंकर नंद गुरू ने की। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सुशील कुमार नंद ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूार ठाकुर के जीवन चरित्र को समाजवादी नेता अपना आदर्श मानते है। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने आजाद भारत मे बिहार जैसे अति सामंतवादी राज्य मे पिछडो का वर्गीकरण करते हुऐ आरक्षण लागू किया। जो आज समस्त भारत मे कर्पूरी फाॅर्मूला के नाम से विख्यात है। सभी ने एक मत होकर कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि पूरे भारत मे कर्पूरी ठाकुर फाॅर्मूला लागू हो। ऑल इण्डिया एम.सी.ई.ए. की जिला कमेटी भारत सरकार से माँग करती है कि जननायक को भारत रत्न से सम्मानित किया जाये। यही हमारी सच्ची श्रंदांजली होगी।

Read More »

उ.प्र. व्यापार प्रतिनिधि मंडल अतिक्रमण हटाने में  करेगी सहयोग 

फिरोजाबाद,जन सामना। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल ने महापौर से उनके कार्यालय में भेंट कर शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी नगर निगम पहुंचे। उन्होंने महापौर नूतन राठौर से वार्ता करते हुिए कहा कि जनपद हमारा अतिक्रमण मुक्त होना चाहता है। सदर बाजार में फुटपाथ का कार्य हो रहा है वह जनमानस व शहर के व्यापारियों के लिए लाभकारी होगा। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष वीएस गुप्ता ने कहा कि हमारा संगठन शासन प्रशासन का सहयोग करता है और जहां भी प्रशासन को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की आवश्यकता होगी। इस कार्य के लिए व्यापार मंडल उपस्थित रहेगा। इस दौरान महामंत्री रितेश अग्रवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष विजय टाइगर, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, प्रशांत माहेश्वरी, महेंद्र सिंह, अनुभव माहेश्वरी, आलोक मित्तल, पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, चंचल गोयल, मनोज हैदराबादी, आशीष अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।

Read More »