Tuesday, April 22, 2025
Breaking News

कैबिनेट मंत्री ने प्रकाश कुंज रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर,किया रवाना

कानपुर,जन सामना। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य आदित्य पोद्दार के नेतृत्व में आज साई काम्प्लेक्स, डबल रोड़ डिफेंस कालोनी से प्रकाश कुंज रथयात्रा निकाली गई। जिसे कानपुर नगर की महापौरप्रमिला पाण्डेय व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के संरक्षक सतीश महाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम संयोजक आदित्य पोद्दार व कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे अन्नू मिश्रा ने नारियल फोड़ कर पूजा अर्चना किया। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि भाजपा के द्वारा किये गये कार्य को आम जनता तक पहुंचाना यात्रा का मकसद है।
महापौर ने कहा कि भाजपा के विकास कार्यों की पुस्तिकाएं जनता को भेट किया जा रहा है। भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है। कानपुर नगर में मेट्रो से काफी हद तक प्रदूषण पर काबू पाया जा सकता है।कार्यक्रम संयोजक आदित्य पोद्दार ने कहा प्रकाश पुंज रथ यात्रा बीजेपी की अंतोदय उत्थान को समर्पित यात्रा निकाली जा रही है।अध्यक्ष अन्नु मिश्रा ने कहा कि प्रकाश पुंज का अर्थ है जीवन को प्रकाशित करना है।

Read More »

समाजवादी व्यापार सभा की महानगर इकाई की कार्यकारिणी गठित

कानपुर,जन सामना। समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर इकाई की कार्यकारिणी घोषणा व स्वागत समारोह में मौजूद व्यापारियों ने 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने की हुंकार भरी।समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने आज नगर कार्यकारिणीं की घोषणा नवीन मार्किट स्थित पार्टी के नगर कार्यालय में प्रदेश महासचिव व्यापार सभा अभिमन्यु गुप्ता व कानपुर सपा अध्यक्ष डॉ इमरान की मौजूदगी में की।इस मौके पर प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा की व्यापरियों को नफरत की राजनीति से ज़्यादा अब काम की राजनीति पसंद है। व्यापारी भाजपा सरकार से तंग हो चुके हैं और अब 2022 में अखिलेश सरकार बनवाएंगे।किसी भी दशा में व्यापारियों का सरकार व अधिकारियों के द्वारा उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा।सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने कहा की व्यापारियों की समस्याओं के लिए समाजवादी व्यापार सभा निरन्तर संघर्ष कर रही है। छोटे मध्यमवर्गीय व्यापारी सपा को ही विकल्प के रूप में देखने लगे हैं।

Read More »

प्रसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शहर अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

कानपुर,जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया सीसामऊ विधानसभा के आचार्य नगर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की असली ताकत युवा वर्ग ही है, सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने आज सब का सत्यानाश कर दिया है, ना किसानों की आय दुगनी हुई ना ही दो करोड़ लोगों को नौकरी मिली। अगर कुछ मिला तो सिर्फ और सिर्फ कमरतोड़ महंगाई जहां एक तरफ करोना काल से हुए लॉकडाउन से देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहीं सरकार ने गैस पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ाकर आम जनमानस के जीवन को अस्त.व्यस्त कर दिया है। महीनों से किसान अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, और सरकार मौन धारण कर दर्शक दीर्घा में बैठकर तमाशा देख रही। महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि मौजूदा सरकार राष्ट्रहित के नाम पर राष्ट्रद्रोह कर रही है। जिसे जनता अब सब जान चुकी है, आने वाले 2022 के चुनाव में बिना प्रसपा के बिना शिवपाल सिंह यादव के किसी की भी सरकार बनने वाली नहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरवन गौतम ने व संचालन पंचानन यादव ने किया। वही सम्मेलन में ही महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने सरवन गौतम को सीसामऊ विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया!

Read More »

पत्रकार की रहस्यमयी मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच कराए सरकार:- शास्त्री

भदोही के वरिष्ठ पत्रकार की गूढ निधन का जल्द खुलासा करने के लिए एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के लिए सरकार से मांग
प्रयागराज। ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री ने जनपद भदोही, उ.प्र. के पत्रकार जयशंकर दुबे (संजय) की कथित सड़क हादसे से हुई शाजिशन हत्या कि जल्द से जल्द स्थानीय प्रशासन द्वारा जांच कर दूध का दूध पानी का पानी करने का निर्देश देने एवं पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी की सरकार से मांग करते हुए कहा है कि जिस प्रकार से पत्रकार की कथित सड़क हादसे का रूप देकर निर्मम हत्या की गई है, वह बहुत ही दुखद है एवं चौथे स्तंभ को दबाने की कुत्सित प्रयास है, जो बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Read More »

किसान खेती की समस्या अपने मोबाइल पर प्राप्त करें समाधान

कानपुर देहात, जन सामना। हमेशा मौसम में परिवर्तन होने के कारण जनपद में बोई जाने वाली समस्त फसलों में विभिन्न कीट-रोगों के प्रकोप का धनत्व बढ़ जाता है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला रक्षा अधिकारी विकास सेठ ने बताया कि जिसके निवारण हेतु कृषि विभाग द्वारा संचालित सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली योजना के अन्तर्गत कृषक भाई अपनी फसलों में लगने वाले कीटध्रोग एवं अन्य समस्या को अपने मोबाइल नम्बर 9452247111 – 9452257111 पर एसएमएस अथवा वाट्शएप द्वारा मोबाइल भेजकर निःशुल्क फसल की समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

Read More »

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर चकिया में निकाला गया मार्च,दिया ज्ञापन

चकिया/चन्दौली, जन सामना। किसान विरोधी तीनों काला कानून रद्द करो,न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी किसानों की उपज के सरकारी खरीद की गारंटी का कानून बनाओ।बिजली बिल 2020 रद्द करो, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करो,किसानों तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं।दिल्ली किसान आंदोलन जिंदाबाद, दिल्ली किसान आंदोलन के नेताओं का दमन बंद करो,किसान नेताओं पर लादे गए फर्जी मुकदमे वापस लो। तानाशाहीमोदी सरकार मुर्दाबाद सहित तमाम नारों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीयआह्वान अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसान नेताओं के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने चकिया में मार्च कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी चकिया को सौंपने के बाद स्थानीय गांधी पार्क में हुई। सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि मोदी शाह की सरकार किसानों के आंदोलन को बदनाम करने तथा इसे तोड़ने की लगातार कोशिश कर रही है। किंतु जिस तरीके से पूरे देश से दिल्ली के किसानों व उनके आंदोलन को समर्थन मिल रहा है। नए.नए समुदाय के लोग आंदोलन में बड़ी संख्या में भागीदारी कर रहे हैं।

Read More »

छात्र-छात्राओं के लिए आकस्मिक चिकित्सा कार्यशाला

कानपुर,जन सामना। रिलीफ मेडिकेयर चेरिटबल ट्रस्ट के द्वारा कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रीसर्च कानपुर में छात्र/छात्राओं के लिए आकस्मिक चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें किस तरह से आकस्मिक चिकित्सा को करना है व क्या.क्या सावधानियाँ होनी चाहिए व बहुत सी ऐसी बातें जो एक नर्स को ध्यान में रखनी चाहिए। ये सब बताया गया है, लगभग 300 छात्रों ने कार्यशाला में भाग लिया। रिलीफ मेडिकेर चेरिटबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर अमरजीत ने ट्रस्ट के आगामी लक्ष्य के बारे में विस्तार पुर्वक बताया।डॉक्टर संदीप मित्रा व डॉक्टर शुभंगी जो कि आकस्मिक चिकित्सा के विशेषज्ञ है दो दिवसीय कार्यशाला में बतौर छात्रध्छात्रओं को बहुत सी चीजों से अवगत कराया।इसके साथ ही सी॰पी॰आर और इंटुबेसन का सजीव प्रायोगिक शिक्षण किया गया। कार्यशाला में छात्र/छात्राओं के साथ ही शिक्षकों ने भी बहुत सी नई तकनीकी के बारे में जाना संस्थान की प्रधानाचार्या मिसज गिरजा ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला में छात्/छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व भविष्य में इस तरह के अन्य प्रयोगशालाओं के आयोजन कराने के लिए भी कहा है वही पर मौजूद रेजिस्टार ऑफ कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन अमित वालिया ने भी छात्र/छात्राओं को मोटिवेट किया इस मौके पर कालेज का स्टाप व आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करेगी सपा

कानपुर,जन सामना। समाजवादी पार्टी नगर पदाधिकारियों सदस्यों फ्रंटल अध्यक्षों विधानसभा अध्यक्षों की प्रथम मासिक बैठक सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में सपा कार्यालय नवीन मार्केट में संपन्न हुई बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने किया|बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान मीटिंग के दौरान तेवर में नजर आए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से गद्दारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी व कार्यकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता सक्रिय नहीं है। उनसे किस तरह से काम लेना है यह मुझे आता है! इसलिए अभी समय है संभल जाओ पार्टी का साथ दें वरना जो लोग पार्टी का साथ नहीं दे रहे हैं, वे लोग अपने हाथों से अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम कर रहे हैं! नगर संगठन सभी पदाधिकारी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस कर तैयार रहें क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा का चुनाव है। डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं फ्रंटल के पदाधिकारी एवं विधान सभा के पदाधिकारी वार्ड स्तर एवं बूथ स्तर पर टोलियां बनाकर घर घर जाकर जनता से संपर्क करके समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में जाकर बताएंगे एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच जाकर उजागर करेंगे।

Read More »

किसानों के चक्‍का जाम के समर्थन में संयुक्त विपक्षी मोर्चा का धरना

कानपुर,जन सामना। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी एवं सहयोग विपक्षी मोर्चा के तत्वाधान में संगठनों के आवाहन पर देशव्यापी चक्का जाम समर्थन में कामरेड राम आसरे पार्क चौराहे पर धरने का आयोजन किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में सभी विपक्षीकारी सहित कानपुर जिला कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व कारी साथियों ने अपना संबोधन किया! पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा सरकार पूरी तरह निरंकुशता की तरफ धीरे.धीरे अग्रसर हो रही है। किसानों को काम करने के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं सरकार अपने पैसों और अपनी संवैधानिक ताकत का दुरुपयोग कर किसानों के अंदर भय पैदा करने का प्रयास कर रही है। मुकदमे बात.बात पर किसान नेताओं पर किसानों के पक्ष पर बोलने वालों के ऊपर लादे जा रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर कटीले तार लोहे की किले, सीमेंटेड ब्लॉक लगवाए जा रहे हैं। इतनी तो सुरक्षा चीन और पाकिस्तान की सीमाओं में सरकार आज तक सरकार न कर सकी! यह व्यवहार देश के नागरिकों के साथ इस सरकार के पतन का कारण बनेगा! धरने में अशोक तिवारी, गोविंद नारायण, सीमा कटियार, मोहम्मद रफी, उमाकांत टेकचंद, अमित केसरवानी, चमन खन्ना, संयुक्त विपक्षी मोर्चा के संयोजक सुरेश गुप्ता, प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे!

Read More »

पेट्रोल डीजल की वृद्धि को लेकर सपाइयों ने चार पहिया वाहन को घोड़े से खींच कर प्रदर्शन

कानपुर,जन सामना। निरंतर डीजल पेट्रोल की वृद्धि को लेकर समाजवादी युवा सिख मोर्चा के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह मानू के नेतृत्व में संगीता टॉकीज चौराहे पर चार पहिया वाहन को घोड़े से खींच कर अनोखा प्रदर्शन किया! कवलजीत सिंह मानू ने कहा कि मोदी सरकार ने लगातार डीजल पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि कर रही हैं। जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है, बढ़ती जा रही कीमतों में व्यापार चौपट कर दिया, भाड़ा और महंगा हो गया है। टेंपो, बस, मोटरसाइकिल, कार चलाना दूबर हो गया है। डीजल पेट्रोल की कीमतों पर सरकार जनता पर बोझ डाल रही है अभी कुछ दिन पहले एलपीजी गैस के मूल्य में वृद्धि से जनता उबर नहीं पाई थी। अब डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने मार दिया है। रोज कमाने खाने वालों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है, समाजवादी पार्टी युवा सिख मोर्चा के माग करती है, जल्द से जल्द बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए! सपा युवा सिख मोर्चा अध्यक्ष कवलजीत सिंह मानूं,गौरव नारंग, उपेश कुमार, लक्ष्मण दास, प्रमोद सिंह, चरणजीत सिंह, मोहम्मद यूनुस, अखलाक अहमद, विशाल आदि लोग उपस्थित हुए!

Read More »