Saturday, April 19, 2025
Breaking News

ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना एका क्षेत्र स्वेता पेट्रोल पम्प के समीप ईटों से भरा ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि उसके दो साथी बाल-बाल बच गये। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव नगला भार निवासी 20 वर्षीय शिवा पुत्र भरत सिंह अपने दो साथियों के साथ एका क्षेत्र में भट्टा से ईट भरकर ट्रैक्टर पर सवार होकर एका की ओर जा रहा था। उसी दौरान स्वेता पेट्रोल पम्प से पूर्व ही अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से शिवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उसके साथी बाल-बाल बच गये। जिन्होने कूद कर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

महिला ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

मायका पक्ष ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना एका क्षेत्र के गांव पुलखेरा में फांसी लगाकर एक विवाहिता ने आत्म हत्या कर ली। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना एका के गांव पुलखेरा निवासी राहुल कुमार की 25 वर्षीय पत्नी शिल्पी ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते स्वयं को फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया, महिला की मौत के बाद मायका पक्ष के लोगो को घटना की जानकारी दी गयी। जनपद मैनपुरी से आये मायका पक्ष के लोगो ने पति सहित ससुराल के कई लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मृतका के मायका पक्ष के लोगो ने पुलिस को बताया कि महिला की शादी की लगभग ढ़ाई वर्ष हुआ है। ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की माॅग भी करते थे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की बात कही है।

Read More »

लेंटर गिरने से दबकर तीन बच्चे घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर में लेंटर का कुछ हिस्सा गिरने तीन बच्चे दबकर घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर हाॅस्पीटल वाली गली निवासी 17 वर्षीय सचिन पुत्र सर्वेश कुमार, 20 वर्षीय सूरज पुत्र तारबाबू, 17 वर्षीय पवन कुमार पुत्र कालीचरन पडोस में ही चूडी पर नग लगाने का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान मकान से लेंटर का कुछ हिस्सा गिर गया। जिससे उसका मलवा नीचे काम कर रहे बच्चो के ऊपर गिर गया। जिससे वह घायल हो गये, घायलों को सतीश चन्द्र नामक व्यक्ति उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहाॅ घायलों का उपचार किया गया।

Read More »

कुंडी काटकर चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर में इस समय चोरों के हौसले बुलंद है। थाना से चंद कदमों की दूरी पर चोरी कि घटना को अंजाम दे दिया। तहसील के सामने से समाचार पत्र विक्रेता का हजारों का सामान कमरे की कुंडी काटकर चोरी हो गया। सुबह जब उक्त युवक अपना सामान निकालने कमरे में पहुंचा तो उसे चोरी होने की जानकारी का पता लगा। बाद में विक्रेता युवक ने चोरी की घटना की तहरीर थाने में दी है। थाने के निकट से ही हुई चोरी की वारदात से लोग भी हतप्रद है। पास में ही लोहे का ब्लेड भी पड़ा हुआ था। वहीं दो दिन पूर्व भी नगर पालिका के निकट से एक चाय विक्रेता के खोखे से भी चोरी की वारदात हो चुकी है।

Read More »

यूथ फॉर इंडिया की कमेटी का हुआ गठन

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नवोउजज्जव फाउन्डेशन मथुरा द्वारा संचालित यूथ फॉर इंडिया की फिरोजाबाद जिले की एक बैठक शिकोहाबाद में आयोजित की गई। जिसमें प्रो. रविंद्र यादव को फिरोजाबाद जिले का जिला संयोजक घोषित किया गया। इसके बाद रविंद्र यादव द्वारा ठाकुर तापस जादौन को शिकोहाबाद नगर का संयोजक घोषित किया। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और युवाओं ने अधिक से अधिक यूथ फॉर इंडिया के इस अभियान से जुड़ने के लिए और जोड़ने के लिए संकल्प लिया। नए सदस्यों को भी संस्था में जोड़ा गया, जिनमें आदर्श यादव, सचिन यादव, देवेश यादव, सौरभ चंद्र सम्मिलित हुए। बैठक में अंकित गोस्वामी, सुमित तिवारी, नवीन मिश्रा, डॉक्टर एपी सर, राकेश यादव, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

पौधरोपण कर मनाया गया जन्मदिन

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। डॉक्टर गुरमीत राम रहीम इंसा के जन्मदिवस के मौके पर शिकोहाबाद ब्लॉक की साध संगत द्वारा नवोदय विद्यालय गोरैया में पौधा रोपण किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य एवं 25 मेंबर अशोक यादव आदि ने पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर राजवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह इंसा, विनोद इंसा, संतोष कुमार, विपिन, कृष्णा, विमल कुमार, भागीरथ इंसा, रोहन इंसा, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

न्याय में देरी न्याय से वंचित होना है -प्रियंका सौरभ

आज के दिन सुप्रीम कोर्ट में 60,450 मामले लंबित है। उच्च न्यायालयों में 45,12,800 मामले लंबित हैं, जिनमें से 85% मामले पिछले 1 साल से लंबित हैं। 2,89,96000 से अधिक मामले, देश के विभिन्न अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित हैं।
सुप्रीम कोर्ट से लेकर निचली अदालतों तक मामलों की पेंडेंसी बढ़ने से उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने चिंता व्यक्त की है। उपराष्ट्रपति नायडू ने सरकार और न्यायपालिका से तेज न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। नायडू ने न्याय की गति तेज और सस्ती व्यवस्था करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। लंबे समय तक मामलों के स्थगन का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि न्याय महंगा हो रहा है “न्याय में देरी न्याय से वंचित होना है” उपराष्ट्रपति ने टिप्पणी की कि पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशंस व्यक्तिगत, आर्थिक और राजनीतिक हितों के लिए निजी हित याचिका नहीं बननी चाहिए।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लंबित मामलों को लेकर पिछले काफी समय से बहस जारी है।
आज के दिन सुप्रीम कोर्ट में 60,450 मामले लंबित है। उच्च न्यायालयों में 45,12,800 मामले लंबित हैं, जिनमें से 85% मामले पिछले 1 साल से लंबित हैं। 2,89,96000 से अधिक मामले, देश के विभिन्न अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित हैं। इनमे सिविल मामलों की तुलना में आपराधिक मामले अधिक हैं। जो अपने आप में एक बड़ी चिंता है

Read More »

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वारः मदन यादव। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की द्वितीय पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धेय अटल को पुष्पांजलि अर्पित की।
डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी व्यक्ति नहीं एक विचार पुंज थे। मातृजीवन नहीं संस्कारों का पुंज थे अपनी बहु आयामी प्रतिभा के बल पर जहां काव्य जगत के मूर्धन्य कवियों की श्रेणी में थे ।वही राजनीति के युगपुरुष एवं असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत भी थे राष्ट्र सेवा , अद्भुत वाणी , जनसेवा के माध्यम से आमजन में एक विशिष्ट स्थान रखते थे। भारतीय राजनीति में जहां वह एक आजाद शत्रु के रूप में जाने जाते थे जहां एक और अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की प्रशंसा करने से भी नहीं चूकते थे वही राष्ट्रहित के मुद्दों पर अपने समर्थकों को भी आड़े हाथों लेने में गुरेज नहीं करते थे। राजनीति में जिस तरह से उन्होंने शुचिता को बढ़ावा दिया वह अपने आप में एक मिसाल के रूप में कायम है जिसका जीता जागता उदाहरण लोकसभा में एक सांसद की संख्या की दृष्टि से कम होने के कारण खरीद-फरोख्त की राजनीति को बढ़ावा ना देकर सरकार का ना बनाना स्वीकार किया।

Read More »

सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने 74 वाॅ स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कर देश के शहीदों का नमन किया।
शनिवार को सुदिति ग्लोबल अकादमी में 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के डारेक्टर कुसुमवीर सिंह, प्राचार्य डा. निधि कुलश्रेष्ठ एवं डा. कमल कौशिक ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रबंधक किताब सिंह ने महापुरूषों के आदर्श पर चलने की बात कही। उप प्राचार्य ने महात्मा गांधी एवं क्रांतिकारियों के बारे में अवगत कराते हुए उनके महान आदर्श एवं समर्पण की भावना के विषय में बताया। प्राचार्य ने शिक्षकों को कोरोना से बचाव हेतु जानकारी दी गई। इस अवसर पर ई.राफेल, प्रकाश, सुयश, अंकित, विशाल, रोशनी, श्रुति, सेजल, आरती, गीता आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही। किड्स काॅर्नर सी.सैं. स्कूल में 74 वाॅ स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण डा. केसी श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। वहीं राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई। प्राचार्या रूपाली भटनागर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभमानाऐं दी। प्रशासक डा. मयंक भटनागर ने शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में प्रबंधक मुकुल सरन भटनागर, कुसुम भटनागर सीईओ विख्यात भटनागर आदि मौजूद रहे। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए एकता व शान्ति का प्रतिक ध्वजारोहण किया। उच्च-शिक्षा निदेशालय से प्रेषित सन्देश पाठ समाजशास्त्र की अध्यक्षा डा. प्रेमलता द्वारा पढ़ा गया। हिन्दी विभाग की प्रवक्ता डा. अंजू गोयल ने वीर जवानों को श्रृद्धांजली देते हुए स्वरचित काव्य पाठ किया। इस दौरान डा. रूमा चटर्जी, डा. स्नेहलता शर्मा, ऋषि कुमार, डा. माधवी सिंह आदि शिक्षिकाऐं मौजूद रही। वहीं राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ-प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदूवादी पंडित हृदेश शर्मा के आवास कार्यालय पर ध्वजारोहण कर शहीद हुए वीर सैनिकों को नमन किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अनूप कृष्ण राजोरिया, प्रदेश सचिव विपिन शर्मा, नगर महासचिव दीपक गर्ग, आकाश सिंह, राहुल, अतुल, अनिल, हर्ष आदि मौजूद रहे। जन कल्याण विकास समिति द्वारा सुहाग नगर में ध्वजारोपण कर अमर शहीदों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पवन चक्रवर्ती, जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, बहादुर सिंह चक रोहित यादव, गौरव वर्मा, वरुण यादव, द्वारका प्रसाद, मोहम्मद सोहेल, राजू जाट, विनोद कुमार, अनुभव कुमार आदि मौजूद रहे। भारतीय जैन मंच (हिन्द ग्रुप) व राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच (छात्र संगठन) द्वारा संयुक्त रूप से भारत का 74वां स्वतन्त्रता दिवस चन्दप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी मंच के महानगर अध्यक्ष अनिकेत जैन, दीपक कुशवाहा, अर्पित जैन, अनुराग शर्मा, विपिन कुमार, योगेंद्र सिंह, राहुल शंखवार, सौरभ राठौर, विशाल, सौरभ जैन, प्रधुम्न जैन, आशी जैन, श्रष्टि जैन, कंचन गुप्ता, पारस जैन, अंकुश जैन, मंजू जैन, हिमांशी जैन, विनय जैन, राजीव जैन(कुक्कू), दीपक जैन आदि मौजूद रहे। फिरोजाबाद टहल कमेटी के द्वारा रैपुरा रोड फूलन वाली बगिया के सामने अमरनाथ बैंिगल्स वालों की बगीची में स्वतंत्रता दिवस 74 वीं वर्षगाँठ पर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। ध्वजारोहण टहल कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा, प्रह्लाद कुमार अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, अशोक बंसल, योगेश बंसल, अशोक अग्रवल उर्फ पत्थर, जुगनू अग्रवाल(सर्राफ), राकेश अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, आदेश जैन, सुरेश कुमार, अरविंद जिंदल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय जैन ने की। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर पर स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर आजादी के योद्धाओं को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बच्चों ने देश प्रेम से ओतप्रोत मधुर संगीत पर नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेंटर की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि युवा जागृति ही भारत में जन जागृति लाएगी। खुशी बहन ने कहा कि युवा ही धरती पर स्वर्ग ला सकता है।

Read More »

मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रगति विहार पार्क केशव पुरम में झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया और कोरोना संकटकाल में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए संस्था के द्वारा जो ऑनलाइन पेंटिंग और कुकिंग प्रतियोगिता कराई गई थी। उन सभी विनर बच्चों को प्रतीक चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। हमारे मुख्य अतिथि डॉ सुधांशु राय और डॉक्टर मंजू जैन, कंचन सिंह जी द्वारा झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित हुआ, शेफ सुनिता श्रीवास्तव ने सभी विनर बच्चों को गिफ्ट हैंपर दिए, संस्था के अध्यक्ष पूजा गुप्ता जी ने सभी को 74 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि अभी कोरोना महामारी का संकट कम नहीं हुआ है। इसलिए आप सभी जागरूक रहें। सभी सरकारी नियमों का पालन करें और बेवजह घर से बाहर मत जाए, कोषाअध्यक्ष ममता श्रीवास्तव और संजीव श्रीवास्तव ने सभी का आभार अंग वस्त्र और बैच लगाकर प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी पल्लवी बजाज, कविता दीक्षित, आरएन शर्मा, एसपी यादव, राजेश गुप्ता, अनिल जैन और गोपाल तुलसियान रहे।

Read More »