मायका पक्ष ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। थाना नगला सिंघी के गांव बनकट में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। मृतका के मायका पक्ष ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया है।
गांव बनकट निवासी मनोज कुमार की 21 वर्षीय पत्नी पवित्रता उर्फ रूसी की संदिग्ध परिस्थतियों में फांसी लगने से मौत हो गयी। उसकी मौत के बाद ससुरालीजन फरार हो गये। जानकारी होते ही मृतका के मायका पक्ष के लोग गांव बनकट पहुंच गये। मृतका के पिता ढोलपुरा निवासी कैलाश का कहना था कि उसकी पुत्री की शादी को दो साल होने जा रहे है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री का उत्पीड़न करते थे। उसका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण ससुरालियों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है।
अमीन ने काटा तहसील में हंगामा
फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। तहसील सदर में कार्यरत एक अमीन ने जमकर हंगामा काटा। एसडीएम के आदेश पर उसका डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
तहसील सदर में कार्यरत अमीन आशुतोष यादव ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उक्त अमीन ने बड़े बाबू से भी अभद्रता की। जव इसकी जानकारी एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा को हुई तो उन्होंने आरोपी अमीन का डाक्टरी परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शराब के नशे में युवती ने काटा हंगामा
फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। जिला अस्पताल परिसर के सामने दवा मार्केट में एक युवती ने सोमवार को शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा किया।
जिला अस्पताल के सामने दवा मार्केट के समीप उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। जव एक युवती ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। युवती शराब के नशे में थी। सूचना पुलिस का दी। सूचना पर आई पुलिस ने जव युवती से उसकी जानकारी ली तो पता चला कि वह सिरसागंज की रहने वाली है। उसने स्वयं बताया कि उसने शराब पी रखी है। आखिर युवती ने शराब क्यों पी उसके हंगामा काटने के पीछे क्या कारण रहा। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
सनातन धर्म रामलीला महोत्व समिति के वार्षिक चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी
फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। सनातन धर्म रामलीला महोत्व समिति के वार्षिक चुनाव 2020-21 के प्रबंधकीय निर्वाचन को सम्पन्न कराये जाने के कार्यक्रम की घोषण करते हुये चुनाव अधिकारी अजय अग्रवाल ने बताया कि 22 जुलाई को संस्था के सदस्यों की सूची को रामलीला परिसर में चस्पा किया जायेगा। 23 जुलाई को आपत्तियों व दावे अमंत्रित कर उनका निस्ताण किया जायेगा। 24 जुलाई को प्रातः दस बजे नामंकन पत्रों का विवरण व अंतिम मतदाता सूची को प्रकाशित किया जायेगा। 27 जुलाई को प्रातः नौ बजे से सांय तीन बजे तक सदस्यों के नामंकन प्राप्त किये जायेगे। उसी दिन शाम चार बजे से नामांकन पत्रों की जाॅच की जायेगी एवं 29 जुलाई को नामंकन वापसी का कार्य किया जायेगा। 31 जुलाई को प्रातः 9 बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 4 बजे मतगणना कर परिणमों की घोषित की जायेगी।
Read More »भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर होने वाले कार्यों पर की चर्चा
सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। प्रतिमाह की तहर इस माह भी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियेां की बूथ स्तर पर होने वाले कार्यों पर चर्चा हेतु एक आवश्यक बैठक सासनी-विजयगढ मार्ग स्थित कोतवाली चौराहा के निकट श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु मंदिर में की गई।
बैठक का शुभारंभ मां शारदा और भारत माता के छविचित्र पर मुख्य वक्ता तथा मंडलाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर किया। मुख्य वक्ता के रूप में मंडल प्रभारी कप्तान सिंह ठेनुआ (ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष किसान मोर्चा) तथा बैठक की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने की। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री प्रवीण वर्मा ने किया। मुख्य वक्ता ने पार्टी की रित निति पर प्रकाश डालते हुए संगठन द्वारा सेक्टर तथा बूथ स्तर पर होने वाले कार्यों पर चर्चा की तथा बूथ सत्यापन के साथ अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए फोन द्वारा लोगों का सरकार की नीतियों तथा लाभान्वित योजनाओंके बारे में जानकारी देने के लिए कहा। बैठक में मुख्य रूप से प्रेम सिंह, कुशवाह,सोमेश, सोलंकी, पवन रावत, चंचल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, आकाश, सुरेश सिंह तोमर, निहाल सिंह कुशवाहा, सुनील सेंगर, जोगेंद्र पाल सिंह, दिनेश पांडेय, मोर मुकुट पाराशर, कोमल उपाध्याय, कृष्णा शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का नेम सिंह सोलंकी प्रधान बरसे एवं बॉबी प्रधान बसगोई के नेतृत्व में किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थत जैन पेट्रोल पंप पर जोशीला स्वागत कियागया।
स्वागत समारोह के दौरान किसानों ने सोशल डिस्टेंस तथा लाॅक डाउन संबधित बातों का ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पहारों से लाद दिया और प्रतीक चिन्हं भेंटकर जोशीला स्वगात किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए वह उनकी आवाज सरकार तक पहुंचायेंगे। प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरे देश में किसानों की लड़ाई लड़ रहे इस लिए हमे उनका साथ देना चाहिए। स्वागत करने वालो मे बबलू प्रधान, सुखदेव पचौरी, अभिजीत चौधरी, एसके सिंह राणा, मानवेंद्र सिंह, जैकी ठाकुर, करन ठाकुर, भीमा राजा आदि मौजूद थे।
प्रज्ञा वार्ष्णेय ने किया रूद्राभिषेक
सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। सामाजिक सेवाओं में जुडी प्रज्ञा वार्ष्णेय इनरव्हील क्लब ऑफ सासनी की पूर्व अध्यक्षा प्रज्ञा वार्ष्णेय ने अपने पति निर्देश वार्ष्णेय के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक समाज और देश में शांति तथा कोरोना महामारी का अंत करने के लिए प्रार्थना के रूप में किया।
रूद्राभिषेक कराते हुए आचार्य खगेन्द्र शास्त्री ने बताया कि रुद्राभिषेक यूं तो कभी भी किया जा सकता है मगर सावन के महीने में यह बड़ा ही शुभ फलदायी माना गया है। इस माह में रूद्राभिषेक का महत्व कई गुणा अधिक होता है। सावन के महीने में रुद्राभिषेक करना विशेष फलदायी है। यह सनातन धर्म में सबसे प्रभावशाली पूजा मानी जाती है जिसका फल तत्काल प्राप्त होता है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों के सभी कष्टों का अंत करते हैं और सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं। कोरोना के चलते आप घर पर भी यह पवित्र अभिषेक कर सकते हैं।
बंकर वाहन से हुआ तीन घंटे राजमार्ग जाम
सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। आगरा अलीगढ राजमार्ग पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। जिसकी वजह से लोंगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। पुलिए एवं एनएचआई कर्मचारियों के सहयोग से राजमार्ग को सुचारू किया जा सका।
बता दें कि राजमार्ग पर एक काफी लंबा वाहन आकर सेंट्रल बैंक के सामने फंस गया। जो कही भी नहीं मुड सका। जिसकी वजह से एक तरफ का रास्ता बंद हो गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। लोगों को दूसरे मार्ग से निकलने के कारण दोनों ओर से एकही सडक पर आने वाले वाहनों की लंबी लंबी लाईन लग गई। जिसकी वजह से पुलिस को भारी मशक्कत करनी पडी। इसके अलावा जब राजमार्ग जाम होने की जानकारी एनएचआई कर्मचारियों को हुई तो वह भी बच्चा पार्क के सामने पहुंच गये और लंबे वाहन को निकलवाने में मदद करने लगे। बडी मुश्किल से वाहन आगे बढाया जा सका। तब जाकर राजमार्ग सुचारू हो सका।
उ.प्र. भारत स्काउट गाइड के बैनर तले विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कल
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में कल 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से बागला जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। जिसमें कोरोना महामारी के संकट के समय जरूरतमंदों के लिये रक्तदान महादान किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुये जिलाट्रेनिंग काउंसलर स्काउट डा. विकास कौशिक ने बताया कि उक्त रक्तदान शिविर जिला अध्यक्ष व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सुनील कुमार, जिला मुख्य आयुक्त/उप.शि. नि. डॉ. ऋचा गुप्ता, जिला आयुक्त स्काउट डॉ. दिलीप कुमार अमौरिया, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती ममता उपाध्याय, जिला सचिव डॉ. ओमवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रामबाबू सिंह के नेतृत्व में कल 21 जुलाई को बागला हॉस्पिटल में आयोजित होगा। जिसमें जिले के समस्त स्काउट-गाइड, रोवर- रेंजर, पदाधिकारीगण प्रतिभाग करेंगे तथा अन्य सहयोगियों से भी अनुरोध है कि रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करें तथा इसकी सूचना मोबाइल नंबर व नाम सहित अंकित कराने का कष्ट करें। क्योंकि जनहित में हम सभी का कर्तव्य है कि कोरोना वायरस की घड़ी में हम सभी एकजुट होकर रक्तदान महादान आयोजन को सार्थक बनाएं।
बिजली बिल एवं स्कूल फीस माफी की मांग को लेकर कल सौपेंगे कांग्रेसी ज्ञापन
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम के अनुसार कोरोना वायरस भीषण आपदा के तहत पूरे देश में लॉकडाउन रहा। व्यापार, कारोबार ठप हो गए। मध्यम वर्गीय व्यापारी बहुत परेशान हैं। लोगों की नौकरियां चली गईं उन सब लोगों की परेशानी को समझते हुए और आम जनमानस की मांग को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कल 21 जुलाई को प्रातः 11 बजे जनपद की चारों तहसीलों पर बिजली बिल एवं स्कूल फीस माफी की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सोपेंगे। यदि शासन प्रशासन नहीं सुनेगा तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
Read More »