Friday, May 2, 2025
Breaking News

लॉकडाउन के बीच डेयरी आपूर्ति श्रृंखला को सामान्य बनाए रखने में मदर डेयरी का योगदान

मदर डेयरी विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में दुग्‍ध उत्‍पादकों से प्रतिदिन औसतन 2.55 लाख लीटर दूध खरीद रही है
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। कोविड -19 महामारी से जूझने के बीच लॉकडाउन के तहत देश में भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी जरूरी चीजों की उपलब्धता बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है। प्रतिबंधो के बीच एक ओर जहां उपभोक्ताओं के लिए आवश्‍यक चीजों की आपूर्ति बनी रहना जरुरी है तो वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए उनके उत्‍पाद बाजार तक पहुंचे सके इसके लिए आपूर्ति श्रृंखला का सामान्‍य बने रहना भी आवश्‍यक है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, मदर डेयरी ने पहल करते हुए, विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में लॉकडाउन के बीच डेयरी आपूर्ति श्रृंखला को सामान्‍य बनाए रखने में बड़ा योगदान दिया है।

Read More »

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में लाभान्वित हेतु करें आवेदन: चन्द्र भान सिंह

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु ’’विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’’ लागू की गयी है। योजनान्तर्गत पारम्परिक कारीगर जैसे कुम्हार, राजमिस्त्री, बढ़ई, नाई, लोहार, दर्जी, हलवाई एवं मोची के आजीविका के साधनों का सुदृढ़ीकरण करते हुये उनके जीवन स्तर को उन्नत किया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग चन्द्र भान सिंह ने बताया कि इस योजनान्तर्गत पारम्परिक कारीगरों को कौशल वृद्धि हेतु उन्हें उ0प्र0 कौशल मिशन के आर0पी0एल0 से जहां सम्भव हो सकेगा जोड़ा जायेगा तथा ऑन जाॅब ट्रेनिंग हेतु मास्टर क्राफ्ट्समैन द्वारा प्रशिक्षण दिलाया जायेगा साथ ही उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि हेतु 06 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूल किट्स भी प्रदान किया जायेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निःशुल्क एवं आवासीय होगा।

Read More »

खाद्य पदार्थो का घर बैठे फोन के माध्यम से प्राप्त करे प्रशिक्षण: नरेश कुमार सचान

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन कार्यरत राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र रनियां, कानपुर देहात द्वारा लॉकडाउन के चलते किसानों को उचित मूल्य न मिल पाने के कारण अब नव युवक/युवतियों को आनलाइन या फोन के माध्यम से घर बैठे निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त प्रारम्भ है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रभारी राजकीय फल संक्षरण केन्द्र नरेश कुमार सचान ने बताया कि वर्तमान समय में आम से बनने वाले खाद्य पदार्थ जैसे अचार, चटनी, गर्वत, स्क्वैभ तथा टमाटर से निर्मित पदार्थ सांस, प्यूरी, चटनी, आदि विभिन्न फल/सब्जियों से खाद्य पदार्थो का प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते है। उन्होंने बताया कि घर बैठे प्रशिक्षण लेने हेतु मोबाइल नम्बर 9919555515 पर कार्यालय अवधि में जानकारी ले सकते है।

Read More »

हुजूर को सहयोग के लिए मुख्यमंत्रियों का एहसान मंद होना चाहिए- संजय रोकड़े

भारत में कोरोना को हराने के लिए हर नागरिक ने वही किया जो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई दामोदर दास मोदी ने समय-समय पर सुझाया। हुजूर ने कहा ताली-थाली बजाओ, तो ताली-थाली बजाई गई। दीये जलाओ तो दीये जलाए गए। और तीसरे इवेंट में उनने आसमान से फुल बरसाने का प्लान दिया उसमें भी सबने पूरा सहयोग किया। हालाकि सब ये अच्छे से जानते थे कि यह पीएम की प्रतीकात्मक पहल है। मोदी का पीआर इवेंट है बावजूद इसके उनके इस इवेंट को सबके सब सफल बनाने में जुट गए। हुजूर की इन प्रतीकात्मक पहलों का किसी ने भी विरोध नही किया।
ऐसा नही है कि उनका विरोध नही किय जा सकता था, लेकिन सबने उनका साथ दिया। आज जनता से लेकर हर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दलगत राजनीति से उपर उठकर उनके हर पीआर इवेंट को सफल बनाया जबकि वे सब जानते थे कि एक समय के बाद मोदी इसका राजनीतिक लाभ उठाने में पीछे नही हटेगें बावजूद इसके सबने एकजुटता दिखाई। इस एकजुटजा और हर कहे को मान्य करने के लिए आखिर क्यूं नरेन्द्र मोदी को अपने मुख्यमंत्रियों का एहसान मंद होना चाहिए।

Read More »

भौंरा मधुमक्खियों के काटने से एक बुजुर्ग की मौत, चार लोग घायल

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र की मैथा ग्राम पंचायत तिलियानी गांव  के 5 लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला 1 बुजुर्ग की उपचार के दौरान हुई मौत। नहर पट्टी में बकरी चरा रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, जिसमें एक बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो  गया था। जिसको ग्रामीणों की मदद से मैथा में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उसको कानपुर रिफर कर दिया गया परिजन कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही जगदीश कुशवाहा पुत्र स्व0 घसीटे कुशवाहा की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मधुमक्खियों के हमले से घायल हुए लोगों में नितिन कुशवाहा पुत्र हरी किशन कुशवाहा, रामसिंह कुशवाहा पुत्र  स्व0 घसीटे कुशवाहा, ज्ञानवती पाल पुत्र स्व0 विक्रम पाल सहित एक मासूम बच्ची भी घायल हो गयी। मृतक के घर वाले घायल को कानपुर ले जाते समय रास्ते में जगदीश कुशवाहा की हो गई मौत परिवार में  कोहराम मचा हैं वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Read More »

विश्व दिव्यांग दिवस को “राष्ट्रीय पुरस्कार” प्रदान किए जायेंगे

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। विश्व दिव्यांग दिवस”03 दिसम्बर 2020 को “राष्ट्रीय पुरस्कार” प्रदान किये जाने हेतु प्रस्ताव का आमंत्रण अखिलेश बाजपेयी जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संगठनों/सेवायोजकों को प्रत्येक वर्ष “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रों में पुरस्कार दिए जाने हेतु प्रस्ताव अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में दिनांक 30.06.2020 की शाम 5.00 बजे तक आमंत्रित किये जाते है–
1- सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित 2-सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी 3-दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति या संस्था। 4-प्रेरणा स्रोत व्यक्ति। 5-दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नवप्रवर्तन/उत्पाद विकास। 6-दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए। 7-पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए। 8-उत्कृष्ट सृजनशील दिव्यांग बच्चे। 9-सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी। आदि।

Read More »

मामूली विवाद में फौजी व उसके भाई को जमकर पीटा

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। मामूली विवाद में बर्रा थाना क्षेत्र में दबंगो ने दूध लेने जा रहे फौजी व उसके भाई को जमकर पीटा। शोरगुल सुन कर क्षेत्रीय लोगों के दौड़ाने पर दबंग भाग निकले।
मामला बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा-8 एफ1 सेक्टर का हैं। जहाॅ के निवासी अर्जुन सिंह जो कि आर्मी से रिटायर्ड़ हैं व वर्तमान में सुरक्षा गार्ड़ का काम करते है। सोमवार देर शाम अर्जुन सिंह के दोनो बेटे रवि सिंह(28) व आशीष सिंह (25) घर के पास से ही चार पहिया वाहन से दूध लेने जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर गाड़ी मोड़ते वक्त अज्ञात वाहन से उनकी गाड़ी टकरा गयी मामूली विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। जिसमे अज्ञात कार सवार चार से पाॅच युवकों ने रवि व आशीष पर ईट व फावड़ें से हमला कर दिया। जिसमे दोनों भाईयों को सिर पर गंभीर चोटे आई हैं। वही मारपीट करने के बाद सभी युवकों ने आशीष की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया शोरगुल सुन कर क्षेत्रीय लोगों द्वारा हमलावरों को दौड़ाने पर वे भाग निकले। वही भीड़ द्वारा गाड़ी का नम्बर नोट कर लिया गया था। जिसके आधार पर आरापियों की पहचान कर शिकायत दर्ज की जायेगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया।

Read More »

न्यूज़ कार्यालय का शुभारंभ

घाटमपुर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। कस्बा चौराहा स्थित एबीसी न्यूज़ चैनल एवं रीडर्स मैसेंजर समाचार पत्र के संयुक्त कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम सोमवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी के साथ पहुंची महिला सिपाही शालू धामा व डाली द्वारा फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिराजी, वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा, आशीष पांडे, दीपू गुप्ता, ए सुफियान, रजत सिंह, शिवम गुप्ता, मधुसूदन यादव ने रीडर मैसेंजर के संवाददाता रोहित कुमार व एबीसी न्यूज़ चैनल के संवाददाता विवेक पाल को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।

Read More »

पर्यटन मंत्रालय ने “देखो अपना देश” शीर्षक से 20वें वेबिनार का आयोजन किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। वेबिनार श्रृंखला ‘देखोअपना देश’ के 20वें सत्र में 16 मई, 2020 को “उत्तराखंडएक स्वर्ग” शीर्षक से आयोजित वेबिनार में उत्तराखंड के 2 क्षेत्रों केदारखंड (गढ़वाल क्षेत्र) और मनु खंड (कुमाऊं क्षेत्र) में पर्यटन की संभावनाओंको उजागर किया गया। इसके साथ ही इसमें गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व विरासत स्थल फूलोंकी घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों को भी विशेष तौर पर दर्शाया गया।
इसवेबिनार सत्र को जाने-माने विद्वान, भोजन की उत्पत्ति के संबंध मेंऐतिहासिक जानकारी रखने वाले एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विशेषज्ञ डॉक्टरपुष्पेश पंत, एक प्रसिद्ध लेखक, जाने-माने फोटोग्राफर एवं उत्तराखंड केइतिहास पर पकड़ रखने वाले जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर श्री गणेश शैली औरप्रमाणित प्रशिक्षक, आस्पेन एडवेंचर्स के प्रबंध निदेशक शशांक पांडेने प्रस्तुत किया।

Read More »

डीएम को संक्रमण से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए दी गयी चेक

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोविड-19 कोरोना वायरस माहामारी के संक्रमण से बचाव एवं राहत कार्यो के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पूर्व संगठन मंत्री भाजपा रामकृपालन के पुत्र एडवोकेट अनुज प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष बीजेपी राम महेश वर्मा, मंडल महामंत्री मलखान सिंह गोर द्वारा पीएम केयर फंड चेक 22 धनराशि 85200, सीएम केयर फंड में 20 चेक रू0 53000 कुल 138200 रूपये का सहायता चेक दिया।
जिलाधिकारी ने इस योगदान के लिए सराहना की तथा लोगों से ऐसे कार्यों में बढ-चढ कर अपनी भागीदारी/योगदान देने की अपील भी की। इस मौके पर पूर्व संगठन मंत्री भाजपा द्वारा इस महामारी के चलते उन्होेने सब को सहर्ताथ करने हेतु धन्यवाद दिया है। इस मौके पर डीआईओएस अरविन्द कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Read More »