Wednesday, September 18, 2024
Breaking News

झमाझम माँ वैष्णो होटल में मिली गंदगी, पंजीयन निरस्त

कानपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार बारा देवी चौराहा, हमीरपुर रोड, किदवई नगर स्थित झमाझम माँ वैष्णो भोजनालय पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी0 पी0 सिंह, अजय मौर्या, संजय वर्मा, सोमनाथ कुशवाहा, रजनीश कुमार ने छापा मारकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर में बहुत गंदगी फैली हुई थी, गोदाम में सीवर का पानी कच्चे खाद्य पदार्थों पर गिर रहा था, गोदाम में सीवर का पानी भरा था जिसमें आटा चावल दाल की बोरियां भीग रही थी। बर्तन धोने की कोई जगह नहीं थी, विनिर्माण परिसर में ही बर्तन की धुलाई हो रही थी, जिससे निर्माण परिसर में भी पानी फैल रहा था और गंदगी थी। कटी हुई सब्जियां कूड़े पर ही रखी हुई थीं, डस्टबिन का प्रयोग नहीं हो रहा था।

Read More »

मेला प्रांगण में तैयार हुई सीसी इंटरलॉकिंग सड़क का पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

हाथरस। ब्रज के लक्खी मेला श्री दाऊ जी महाराज की तैयारियों के क्रम में हाथरस नगर पालिका द्वारा मेला प्रांगण में राज्य वित्त से गौशाला से मंदिर की ओर सीसी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य कराया गया हैं, जिसकी लंबाई लगभग 48 मीटर एवं लागत लगभग 2,91,000 है तैयार हुई सड़क का पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने फीता काटकर तथा विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मेले में नगर पालिका द्वारा चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया एवं संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों से की वार्ता कर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया, पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा नगर पालिका शहर के विकास के लिए समर्पित हैं साथ ही दाऊ जी मेले को भव्य बनाने हेतु सभी बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा हैं सभी तैयारियां लगभग पूर्ण होने की स्थिति में हैं।

Read More »

अध्यात्म पुस्तकालय गोकर्ण तीर्थ गोकना घाट हेतु पुस्तक संग्रहण का कार्य प्रारंभ

ऊंचाहार, रायबरेली। विश्व दान दिवस एवं शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति द्वारा प्रस्तावित अध्यात्म पुस्तकालय गोकर्ण तीर्थ गोकना घाट हेतु पुस्तक संग्रहण का कार्य प्रारंभ हुआ। इसी क्रम में बृजेश कुमार मिश्रा पुत्र स्व, श्री राम सजीवन मिश्रा उर्फ टाटा मिश्रा, मिश्रा भवन ऊंचाहार द्वारा बाल्मीकि रामायण के प्रथम एवं द्वितीय खंड की पुस्तक को गोकर्ण तीर्थ के वरिष्ठ पुरोहित व संस्था के सचिव पण्डित जितेन्द्र द्विवेदी को दान स्वरूप भेंट किया। उक्त अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य व संस्था के संरक्षक सदस्य श्री शिवकरन तिवारी ने कहा क्षेत्र में कोई आध्यात्मिक पुस्तकालय नहीं है, गोकना घाट पर अध्यात्म पुस्तकालय खुलने से लोगों को विशेष ज्ञान के साथ मन में अच्छे विचार आएंगे, लोग अधर्म करने से बचेंगे, नशा आदि दुर्गुणों से भी बचेंगे, लोगों को सामाजिक ज्ञान प्राप्त होगा।

Read More »

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालयों में आयोजित हुए कार्यक्रम

सलोन, रायबरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या सलोन, बिजवलिया, प्राथमिक विद्यालय राजापुर चकबीबी औनानीस तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरई में अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. कासिम हुनर ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है, जिस प्रकार पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने एक शिक्षक होते हुए समाज सेवा की भावना से कार्य करते हुए ऊंचे शिखर पर अपना स्थान बनाया। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए सीख लेनी चाहिए। सभी विद्यालयों में विशेष रूप से सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माईल खान ने अपनी सहभागिता दिखाई।

Read More »

एसपी ने पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था नियंत्रण व अपराध पर अंकुश लगाये जाने के साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्याे की प्रशंसा करते हुए पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। इस मामले में थाना मुगलसराय अतंर्गत पीआरवी (5556) पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला द्वारा आत्महत्या के प्रयास किये जाने की सूचना पर मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला की जान बचायी गयी व कांउसिलिंग कर सकुशल परिवारजनों को सुपुर्द किया गया। वहीं थाना बलुआ अन्तर्गत एक महिला द्वारा गंगा नदी के रेलिंग से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किये जाने की सूचना पर पीआरवी (3129) पर नियुक्त पुलिसकर्मी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला की जान बचायी गयी व कांउसिलिंग कर सकुशल परिवारजनों को सुपुर्द किया गया।

Read More »

धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के न्यू एक्सेल कम्प्यूटर कोचिंग में बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रबंधक प्रवीण मिश्रा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य पैसा कमाना न होकर एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज की स्थापना करना होना चाहिए। हमारे देश में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। साल 1962 में जब डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला तो छात्र 5 सितंबर को एक विशेष दिन के रूप में मनाने की अनुमति मांगने के लिए उनके पास पहुंचे, तब डॉ. राधाकृष्णन ने ही इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की बात कही थी। तभी से हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, वही दूसरी ओर कार्यक्रम का संचालन संस्थान के संरक्षक अभय पांडेय के द्वारा किया गया। जिसमें पाण्डेय जी ने कहा कि शिक्षक रोल मॉडल होते हैं, जिनमें दुनिया को बदलने की शक्ति होती है।

Read More »

बंद मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, मकान हुआ धराशाही

फिरोजाबाद। मकान का ताला लगाकर पूरा परिवार बाहर गया हुआ था। तभी आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान धराशाही हो गया। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ मकान में ताला लगा हुआ था। मकान गिरने से अंदर रखा हुआ सारा सामान मलबे में दब गया।
शहर के वार्ड नंबर 66 अशरफगंज रोड गली नंबर सात नैनी गिलास के पास रहने वाले अब्दुल गफ्फार चूड़ी जुड़ाई का काम करते थे। उनका पूरा परिवार चूड़ी के काम में लगा रहता था। वह मकान में ताला लगाकर तीन दिन पहले परिवार सहित कहीं बाहर गए हुए हैं। शहर में हुई देर रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली उनके मकान पर गिर गई। जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

Read More »

प्रदेश में 1334 अवर अभियंताओ की हुई नियुक्ति

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक, फोरमेनो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इसी क्रम में जनपद में भी इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलैक्ट्रेट सभाकक्ष में देखा गया। मक्खनपुर निवासी सौरभ बघेल का चयन अवर अभियंता के पद पर हुआ है, जो ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अंतर्गत आता है। सौरभ बघेल को विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर ने नियुक्त पत्र प्रदान कर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित अभ्यर्थियों की संख्या इस बात को बता रही है, कि प्रदेश की भर्तियों में पारदर्शिता, सुचिता, ईमानदारी का निर्वहन किया जा रहा है। युवाओं की प्रतिभा एवं ऊर्जा से प्रदेश नए आयाम पर पहुंचेगा।

Read More »

देश की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ना गर्व की बातः अजीत पाल

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे देशव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने मोबाइल फोन से नंबर डायल कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ना अपने आप में गर्व की बात है।
होटल शिवम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने मिस्ड कॉल कर इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक सीमित नहीं है। भाजपा एक व्यवस्था है। विचार है, संगठन और आंदोलन है। मंत्री ने कहा हमारा देश में 10 करोड़, प्रदेश में 3 करोड़ व जिले में 3 लाख सदस्य बनाने हैं। उन सदस्यों के संपर्क में पार्टी हमेशा रहेगी। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने नगर व क्षेत्र के आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता लेने की अपील की।

Read More »

हरियाणा के चुनावी मैदान में भिड़ेंगे पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया हरियाणा विधानसभा का अगला चुनाव लड़ेंगे। 30 वर्षीय विनेश फोगट जुलाना सीट से जननायक जनता पार्टी के अमरजीत ढांडा को चुनौती दे सकती हैं। जबकि बजरंग पुनिया कांग्रेस की बादली सीट से चुनाव लड़ा सकते हैं। दोनों ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की।
यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को राहुल गांधी ने विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए कहा है। इन्हीं चर्चाओं के बीच वह राहुल गांधी से मिलने पहुंची हैं। माना जाता है कि बजरंग पुनिया ने कांग्रेस से बादली सीट से लड़ने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन वहां कांग्रेस का पहले से ही विधायक है, इसलिए बजरंग को बहादुरगढ़ और भिवानी का विकल्प दिया गया है। बादली सीट से कुलदीप वत्स मौजूदा कांग्रेस विधायक हैं। कांग्रेस इस ब्राह्मण बहुल क्षेत्र में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती, इसलिए ब्राह्मण नेता कुलदीप वत्स को फिर से टिकट दिया गया है।

Read More »