Saturday, March 15, 2025
Breaking News

मुख्य विकास अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० ने विकासखंड अकबरपुर के ग्राम पंचायत ज्योतिष के मजरे पालनगर और कजनार बगिया में बन रहे आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य में मानक का पालन नहीं किया गया है और निर्माण में प्रयुक्त सामग्री भी गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतर रही है।
मुख्य विकास अधिकारी ने इस संदर्भ में ग्राम प्रधान दीपक यादव, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद गौतम और अवर अभियंता आलोक यादव को मौके पर बुलाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि यह निर्माण कार्य मनरेगा के तहत कराया जा रहा था, लेकिन संबंधित सचिव, ग्राम प्रधान और अवर अभियंता द्वारा मास्टर रोल (MR) जारी नहीं किया गया है।

Read More »

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में तीन नये कानून की मिल रही जानकारी

महाकुम्भ नगर, प्रयागराज। डर नहीं, न्याय पर आधारित है, आज़ाद भारत के अपने तीन नये कानून, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता जो 1 जुलाई, 2024 से लागू हैं स इन तीन नये कानूनों की विस्तृत जानकारी सरल भाषा में महाकुम्भ प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की आकर्षक डिजिटल प्रदर्शनी में श्रद्धालु जनों को मिल रही है।
एनामॉर्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन, एलईडी वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ सरकार की नयी नीतियों, कानूनों और भारतीय संविधान की भी जानकारी प्रदर्शनी के दर्शकों को मिल रही है। दृश्य-श्रव्य माध्यम से बताया जा रहा है कि नये कानून के तीन आधार न्याय, निष्पक्षता और सामान्य व्यवहार हैं, कानून के हाथ तकनीक के साथ हैं जिसमें न्याय और नागरिक सुरक्षा को महत्व दिया गया है।

Read More »

सोमवार को आठ घंटे रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद

हाथरस। विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड हाथरस सासनी में 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र, सासनी प्रथम से निर्गत टाउन प्रथम और टाउन द्वितीय, तथा साउथ ईस्ठ एवं सभी औद्यौगिक फीडरों पर सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। रविवार को यह जानकारी देते हुए एसडीओ आशीष रत्न ने बताया कि दिनांक बीस जनवरी दिन सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक आरडीएसएस, विद्युत उपकेन्द्र पर विद्युत सुरक्षा सम्बन्धि उपकरण लगाने एवं अनुरक्षण मरम्मत हेतु कार्य किया जायेगा। जिसके कारण सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह इस बीच में विद्युत सम्बन्धी कोई कार्य स्वयं न करें परीक्षण हेतु विद्युत कभी भी आ जा सकती है। जिससे कोई नुकसान भी हो सकता है। दिन में विद्युत संबंधी कार्यों को सुबह समय से निपटा लें।

Read More »

ब्राह्मण महासभा की बैठक में अनुशासन समिति, वित्त समिति एवं कार्यक्रम समिति का हुआ गठन

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की एक बैठक परशुराम शिविर रामलीला मैदान में संपन्न हुई। रविवार को परशुराम शिविर पर अनुशासन समिति, वित्त समिति एवं कार्यक्रम समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रभास्कर राय को अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उग्रसेन पांडे, मनीष द्विवेदी, ओमप्रकाश शर्मा, अशोक कुमार शुक्ला को अनुशासन समिति का सदस्य बनाया गया। वित्त समिति में रविंद्र लाल तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया। संदीप तिवारी, विनयकांत भारद्वाज, पवन उपाध्याय तथा उमेश चंद्र शर्मा को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम समिति में धर्मेंद्र शर्मा धर्मा को अध्यक्ष, विकास दुबे, सतीश शास्त्री, मुकेश गॉड, लक्ष्मण तिवारी, दिनेश वशिष्ठ, सुधाकर शर्मा को सदस्य बनाया गया।

Read More »

मानवाधिकार संस्था गरीब, मजदूर को करायेगी अधिवक्ता उपलब्ध

फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मानवाधिकार हमेशा मानवाधिकारों के रहे हो हनन को रोकने के तत्पर्य रहती हैं। इसी के अंतर्गत गरीब, मजदूर, असहाय लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अधिवक्ताओं का एक ग्रुप संस्था में अपना निःशुल्क योगदान देने के लिए आगे आया है। अगर किसी की सजा पूरी हो चुकी है और वह किन्हीं कारण वश बाहर नहीं निकल पा रहे है। ऐसे लोगों को मानवाधिकार संस्था निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराकर उनकी पैरवी करायेंगी। साथ ही हर संभव मद्द करेंगी। इसके अलावा संस्था के लोग जेल अधीक्षक से मुलाकत करेंगे

Read More »

ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति डिजिटल रूप से दर्ज करने के लिए नया ऑनलाइन ऐप लांच

कानपुर देहात। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में और मुख्य विकास अधिकारी की विशेष पहल से जिला प्रशासन ने एक नया ऑनलाइन ऐप तैयार किया है, जो ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति को डिजिटल रूप से ट्रैक करेगा। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन. ने इस ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह ऐप ग्राम पंचायतों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस ऐप के माध्यम से अब पंचायत सचिव अपनी उपस्थिति केवल पंचायत कार्यालय, विकास खंड कार्यालय, या किसी निर्धारित ग्राम पंचायत में ही दर्ज कर सकेंगे। यदि सचिव किसी अन्य स्थान से अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं, तो ऐप इसे स्वीकार नहीं करेगा। इस ऐप में कई नई विशेषताएँ जोड़ी गई हैं, जिनमें फेस वेरिफिकेशन, लेट अटेंडेंस और फेक लोकेशन को ट्रैक करना जैसी तकनीकें शामिल हैं, ताकि कोई सचिव अपनी उपस्थिति गलत तरीके से दर्ज न कर सके।

Read More »

भारतीय संस्कृति कला मंच ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। भारतीय संस्कृति कला मंच द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन एमजी कॉलेज के सभागार में किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा देश भक्ति गीतो पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिससे देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वीर शहीद की पत्नी संगीता ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर छतरपुर सैनिकों को हेमंत अग्रवाल बल्लू द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। वीर शहीद की पत्नी संगीता को वीर नारी की उपाधि से महिला शक्ति के अध्यक्ष प्राची अग्रवाल, नंदनी यादव, कल्पना राजोरिया, आशा भट्ट, फरहानाज ने सम्मानित किया। पूर्व कप्तान कमांडर और पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को वीर सैनिक की उपाधि से डीसी गुप्ता, प्रतीक बंसल, डॉ नवनीत जैन को समिति अध्यक्ष विजय कुमार जैन कोषाध्यक्ष सचिन जैन ने सम्मानित किया।

Read More »

एडिप योजना के अंतर्गत 897 सहायक उपकरणों का हुआ वितरण

फिरोजाबाद। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अतुल प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। अतिथियों द्वारा एडिप योजना के अंतर्गत कुल 402 दिव्यांगजनों तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत कुल 32 वरिष्ठजनों को चिन्हित कर लगभग 67 लाख 76 हजार के 897 सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन सिरसागंज रंजना सिंह, उप जिलाधिकारी सिरसागंज, दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी, एलिम्को के प्रतिनिधि सहायक प्रबंधक संदीप कुमार, विपणन अधिकारी हिमांशू शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

बडागांव में बैंड बाजे के साथ रथ पर सवार होकर निकली ब्रह्मचारिणी दीदी

खेकड़ा, बागपत। धर्मनगरी बड़ागांव के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में जनेश्वरी दीक्षा अनुष्ठान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई। रविवार को तीन ब्रह्मचारिणी दीदी की रथ यात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई। सोमवार को दीक्षा अनुष्ठान होगा।
धर्मनगरी बड़ागांव पारस प्रभु का अतिशय क्षेत्र हैं। 1922 में वहां टीले से पारस प्रभु की चमत्कारी प्रतिमा मिली थी। वह प्रतिमा आज भी वहां प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान हैं। आचार्य सन्मति सागर जी महाराज और आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज का इस अतिशय क्षेत्र से बड़ा जुड़ाव रहा हैं। दोनों संतो की देखरेख में वहां विश्व की अनूठी कृति त्रिलोक तीर्थ धाम भी बना हैं। अब उन्ही की तीन शिष्या बाल ब्रह्मचारी ललिता दीदी, अनीता दीदी और चक्रेश दीदी वहां जनेश्वरी दीक्षा ले रही हैं। रविवार को तीनों दीदी की रथ यात्रा बैंड बाजे के साथ निकली। मंदिर परिसर से चलकर साधुवृति आश्रम, त्रिलोक तीर्थ क्षेत्र होते हुए वापिस मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। यात्रा में जयकारे बोलते सैकड़ों धर्मावलम्बी शामिल रहे।

Read More »

किसानों के हित में लम्बी लडाई को तैयार भाकियू अजगर

गोठरा में आयोजित बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
खेकड़ा, बागपत। गोठरा गांव मे भारतीय किसान यूनियन अजगर की एक बैठक में किसानों के हित में लम्बी लडाई लडने का निर्णय लिया। गांव में एक स्वागत जुलूस भी निकाला गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की।
गोठरा गांव रविवार को भारतीय किसान यूनियन अजगर की बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा ने कहा कि संगठन को किसानों के हित में संघर्षरत है। किसानों को हक दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर लम्बी लडाई लडनी होगी। उन्होंने संगठन की आगामी योजनाओं और उद्देश्यों को भी साझा किया।

Read More »