शासन को भेजी जाने वाली रिपोर्ट समय से व शुद्ध भेजी जाये: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोविड-19 कोरोना वायरस से सम्बन्धित शिकायतों हेतु स्थिापित कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलास्तरीय कन्ट्रोल रूम का जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कन्ट्रोल रूम प्रथम पाली में सोशल डिस्टेसिंग का पालन न होने पर कडी नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि कन्ट्रोल रूम का कार्य दूसरे जनपदों से हमारे जनपद का कार्य अच्छा चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली शिकायतों का संबंधित विभाग को अवगत कराते हुए शिकायत निस्तारण करायेंगे तथा जो व्यक्ति द्वारा भूख के लिए शिकायत आती है तो उसका तत्काल उसको खाने की व्यवस्था करानी सुनिश्चित किया जाये तथा संबंधित अधिकारी को भी अवगत कराया जाये।
रबी विपणन वर्ष हेतु जनपद का गेंहू खरीद क्रय लक्ष्य 60,000 मी0टन निर्धारित: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। रबी विपणन वर्ष 2020-21 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत जनपद हेतु निर्धारित 60,000 मी0टन गेंहू क्रय लक्ष्य को क्रय संस्थावार आवन्टित किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने क्रय संस्थावार आवंटित गेंहू क्रय केन्द्र एजेन्सियोंवार लक्ष्य की जानकारी दी जिसके क्रम में खाद्य विभाग 12000 मी0टन गेंहू खरीद का लक्ष्य तथा इसी प्रकार पीसीएफ 20000, यूपीएग्रो 1000, कर्मचारी कल्याण निगम 1500, एनसीसीएफ 4000, नेफैड 4000, यूपीपीसीयू 12000, यूपीएफएस 4000, भ0खानि0 1500 निर्धारित है। उन्होंने उपरोक्त क्रय एजेन्सी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह अपनी अपनी संस्था हेतु निर्धारित गेंहू खरीद के लक्ष्य को केन्द्रवार तत्काल आवन्टित करते हुए शासन द्वारा घोषित क्रय नीति के आलोक में निर्धारित क्रय लक्ष्य की प्राप्ति करना सुनिश्चित करे।
लॉकडाउन में करीब हुये रिश्ते
कानपुर, अर्पण कश्यप। जहाॅ एक ओर पूरा देश कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। लाखों लोगों की मौत हो चुकी हैं लाखों लोग अभी भी संक्रमित हैं।
सरकार ने सभी के घर से निकलने पर पाॅबंदी लगा रखी है। उसके बावजूद पुराने चेहेरो पर थोड़ी सी मुस्कान देखने को मिल रही है। कारण सुन कर थोड़ा दुख तो थोड़ी सी राहत मिली।
एक बुजुर्ग ने बताया कि वर्षों बाद आज परिवार साथ हैं। साथ खाना खाते हैं साथ बैठते हैं बात करते हैं आज वर्षाें बाद हम साथ हैं दो बेटे है दोनो बाहर काम करते है सालो में कभी कभार घर को आते हैं। वो भी कुछ दिनो के लिये।
बहुत दिनो बाद परिवार साथ हैं तो अच्छा लग रहा हैं। भला हो कोरोना का जिसने आज हमारे बिखरे परिवार को समेट दिया। सालो बाद बच्चो के शोर गुल से घर में रौनक सी हैं।
नीत कुमार नितिन ने गरीब असहाय जरुरतमंद 120 परिवारों को भोजन पहुंचाया
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। वरिष्ठ समाजसेवक नीत कुमार नितिन ने जरुरतमंद 120 परिवारों को कच्चा राशन, दाल, चावल, आटा, तेल, चीनी आदि का वितरण किया व उसके साथ ही गरीबो की रसोई जो नीत कुमार नितिन एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन के सहयोग से जब से लॉक डाउन हुआ है तब से चलाई जा रही है, रसोई की यहां मुहिम से लगभग हर रोज 1200 लंच पैकेट गरीबो को वितरण किये जा रहे है। इसके अलावा सर्वधर्म सेवा समिति अन्य संस्थाओं से जानकारी होने पर गरीब असहाय मिल जाने पर उन संस्थाए के बताये हुए गरीब बस्तियों में भी लंच पैकेट वितरण किये जा रहे है। वितरण छावनी, बाबू पुरवा, बगही, बगही भटटा काकोरी, ओमपुरवा, फेथफुलगंज, श्यामनगर, रेलबाजार, सर्किट हाउस, सरवेन्ट क्वार्टर, गोलाघाट, नई बस्ती जयपुरिया क्रासिंग, झोपड़ पट्टी, पुराना गंगा पुल झोपड़ पट्टी वितरण किया जा रहा है। मुख्य रूप से सहयोग कर रहे प्रवेश सिंह चौहान, पवन तिवारी, रवि सोनकर, सर्वेश गुप्ता, श्याम सिंह समस्त टीम।
KANPUR: राशन कार्डों में फर्जीवाड़ा कर हजम किया जा रहा है राशन
कानपुर नगरः जन सामना ब्यूरो। राशनिंग प्रणाली में अनियमितता व भ्रष्टाचार के मामले समय समय पर आते रहे हैं। शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से जाँच की और कार्यवाही भी की। राशन में घोटाला ना किया जा सके इस लिये डिजिटाइजेशन किया गया लेकिन राशनिंग प्रणाली में भ्रष्टाचार खत्म नहीं किया जा सका। नतीजन कोटेदार अपनी कोई ना कोई जुगाड़ निकाल कर राशन को हजम करने में सफल होते दिख रहे हैं। हालांकि सभी कोटेदार ऐसा नहीं कर रहे हैं बल्कि शातिर दिमागी कुछ ऐसे कोटेदारों ने राशन को हजम करने का एक ऐसा रास्ता अपनाया है जिसका खुलासा तब होता है जब कोई व्यक्ति अपना राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन करता है।
सामाजिक योद्धाओं ने की मदद, जरूरतमंदों को बांटा राशन
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कोरोना वायरस की महामारी से पूरे देश मे लॉक डाउन है इस दौरान जरूरतमंदों की रोजी रोटी पूरी तरह प्रभावित जो गई है। जिसको लेकर सामाजिक संस्थाएं जरूरत मन्दो के लिए जगह जगह राशन वितरण कर रहे है इसी क्रम में शनिवार को रेल बाजार क्षेत्र में समाज सेवक विजय कुमार जायसवाल ने जरूरत मन्दो को राशन सामग्री वितरण की। विजय कुमार ने बताया कि जब से लॉक डाउन चल रहा है तब से हमारे द्वारा जरूरत मन्दो को हर दिन राशन की सामग्री वितरण की जा रही है जिसमे आटा, चावल, दाल,नमक आदि राशन की सामग्री वितरण की जा रही है।कोरोना से न हो भयभीत, सिर्फ जानकारी रखें सटीक
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोरोना वायरस को लेकर रोज नये किस्से कहानी सामने आ रहे हैं। तमाम फेक न्यूज आ रहीं हैं। इसी को लेकर हम आपको विशेष जानकारी एम्स के सुप्रसिद्ध चिकित्सक के माध्यम से दें रहे हैं। कोरोना वायरस है क्या और ये शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है-Read More »
कोरोना के इलाज के लिए निकाल सकेंगे एनपीएस खाते से धनराशि
समाज सेवी संस्था ने जनपद को सेनेटाइज करने का उठाया बीड़ा
एंटी करप्शन फाउंडेश ऑफ इंडिया मास्क, लंच वितरण व सेनेटाइजर का छिड़काव कर कोराना जंग में सहभागिता निभा रही हैं।
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। एंटी करप्शन फाउंडेश ऑफ इंडिया कानपुर नगर की टीम विभिन्न इलाकों में सेनेटाइजर का छिड़काव कर मानवता की मिसाल कायम कर रही है।
जीतेगा भारत, हारेगा कोराना, गो कोराना, गो कोराना आदि नारे के साथ संस्थान की टीमें मोबाइल फोन पर सूचना मिलने पर लोगों के घर घर जाकर सेनेटाइजर करने का काम कर रही है। जाजमऊ, सुभाष रोड़, परदेवनपुरवा के इलाके में सेनेटाइजर का छिड़काव किया।
इस बाबत एंटी करप्शन फाउंडेश ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि कोराना वायरस की घातक बीमारी जब तक कानपुर नगर में समाप्त नही हो जाती है, तब तक संस्था सेनेटाइजर से छिड़काव करती रहेगी, अब तक परदेवनपुरवा, लाल बंगला, शिवकटरा, चन्द्र नगर, भाभा नगर, विमान नगर आदि इलाकों पर सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा चुका है।
कांग्रेस कमेटी की नई पहल समाचार पत्र हॉकर, सफाई कर्मियों का करेंगे सम्मान
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा शहर कांग्रेस कमेटी की पहल पर समाचार पत्र हॉकर व् सफाई कर्मियों के सम्मान की शुरुआत आज जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव ने अपने अशोक नगर स्थित निवास पर प्रातः समाचार पत्र देने वाले हॉकर सुभाष चन्द्र भारती और आसपास सफाई करने वाले कर्मी नीरज बाल्मीकि को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान करने के साथ मास्क, डिटॉल साबुन और राहत सामग्री प्रदान की। इससे पूर्व इनके हाथ भी सेनेटाइजर से साफ कराये गये। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं वार्ड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि नगर पालिका परिषद इटावा के सभी 40 वार्ड क्षेत्रों में रहने वाले कांग्रेसजन अपने समाचार पत्र हॉकर व् घर के आसपास सफाई करने वाले सफाई कर्मी का सम्मान कर राहत सामग्री प्रदान करें। अगर कोई व्यक्ति कहीं भी किसी भी रूप में भूखा प्यासा या अन्य कोई दिक्कतों का सामना कर रहा है, तो आप सभी उन व्यक्तियों का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, सही जानकारी शहर अध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9027132643 पर अवगत कराएं। पार्टी के द्वारा उन सभी व्यक्तियों की मदद की जायेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव संजय दोहरे, वाचस्पति दुबे, राजेश यादव, विश्राम सिंह, ईशान यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Jansaamna