घर पहुंच प्रेमिका ने सुनाई अपनी प्रेम कहानी
रसूलाबाद कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रेमिका ने अपनी प्रेम कहानी सुनाने के दौरान ही उसके घर वाले आशिक के घर जा पहुंचे और लड़की से घर चलने जी जिद करने लगे। लड़की ने घर चलने से साफ साफ मना कर दिया कि वह कही नहीं जाएगी सिर्फ अपने आशिक के घर ही रहेगी। मानो देखने वालों का कहना था कि रियल फिल्म जैसा प्रतीत हो रहा। जी हाँ आपको बता दे कि मामला रसूलाबाद कानपुर देहात के कहिंजरी बस स्टॉप पर बनी चौकी में एक जोड़े की शादी बड़े धूमधाम से की गई। जहां पर भूरा उर्फ रामचंद्र शंखवार की पुत्री सुबह होते ही अपने आशिक मोहित यादव के घर पर धावा बोला लेकिन मोहित घर पर नहीं था। लेकिन वहीं पर मोहित के पिता बुजुर्ग, मां, बहने मिली जहां पर प्रेमिका ने अपने आशिक के बारे में जानकारी दी। उसी समय प्रेमिका सपना के माता-पिता, बहन-भाई उसको ढूंढते हुए मोहित के घर तक जा पहुंचे। 100 नंबर डायल को सूचना भी किया गया। वहीं मामला कहिंजरी चौकी में भी पहुंचा जहां पर कंहजरी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार पिप्पल के समक्ष पूछताछ करने पर सपना ने अपने माता पिता कि कोई भी बात सुनने से इंकार कर दिया और उसने बताया कि अब मै बालिग हो चुकी हूँ। हम दोनों लोग अच्छा बुरा सब समझते हैं और मोहित यादव के साथ ही शादी करके खुश रहूंगी तभी भूरा उर्फ रामचंद्र ने कहा तू जहां जाना चाहती हो चली जाओ लेकिन मेरे घर कभी मत आना लिखित प्रार्थना पत्र दे रहा हूँ, तुमसे मुझसे हमारा अब कोई लेना देना नहीं रहेगा।
Read More »
Jansaamna
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सुपर मार्केट को बनवाये जाने के समय काफी कस्बे वाले खुश नजर आ रहे है लेकिन कस्बों वासियो पर अब पानी फिर गया। सुपर मार्केट इस समय जर्जर हो चुकी है। किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। जर्जर सुपर मार्केट इस समय मौत को दावत दे रही है, जल्द ही इसे न हटवाया गया तो कभी भी बढ़ा हादसा हो सकता है। कस्बा वासी बहुत ही परेशान है कि किस दर पर जाए कि उनकी मदद हो सके। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है यह डर कस्बा वासियों को सता रहा है। किसी बड़े हादसे को दावत देती नजर आ रही है शिवली सब्जी मंडी में बनवाई गई सुपर मार्केट। कस्बा शिवली बाजार में एक दशक पूर्व बनवाई गई सुपर मार्केट बिना प्रयोग के ही जर्जर होकर जुआरियों व शराबियों का अड्डा बन चुकी है। कस्बा वासियों द्वारा दो माह पूर्व जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी मैथा से लिखित शिकायत कर सुपर मार्केट को गिरवाये जाने की मांग किये जाने के बावजूद कोई कार्यवाही न होने पर मार्केट के आस पास रहने वाले लोगों के बीच मायूसी छा गई है। कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले के सभासद दोष मोहम्मद एवं आजाद नगर मोहल्ले के सभासद प्रतिनिधि उमाकान्त उर्फ साहुल दीक्षित ने उपजिलाधिकारी मैथा से पुनः लिखित शिकायत कर उक्त खस्ताहाल सुपर मार्केट को गिरवाये जाने की मांग कर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर सरकारी धन का बन्दर बांट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वही कस्बा वासियों ने शिवली बस स्टॉप पर जबरदस्त तरीके से व्याप्त अतिक्रमण को भी हटवाए जाने की मांग की है।
डाक निदेशक केके यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को किया सम्मानित