Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 1065)

Jan Saamna Office

यातायात नियमों के लिए किया गया जागरूक छात्राओं को दिलाई शपथ

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। एसएन सेन बालिका पीजी कॉलेज के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार के निर्देश पर छात्राओं को यातायात नियमों के लिए जागरुक किया गया और एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया छात्राओं को संगोष्ठी में संबोधित करते हुए टीएसआई शिव सिंह छोकर ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी यातायात संकेतों का ज्ञान कराया और बताया कि ट्रैफिक सिग्नल का अर्थ क्या होता है और वह कैसे चलते हैं कार्यक्रम के उपरांत सभी छात्राओं को यातायात नियमों के लिए शपथ दिलाई की सभी छात्राएं यातायात नियमों का पालन करेंगे कभी भी यातायात नियमों को नहीं तोड़ेगी।



और दूसरों को भी यातायात नियमों के लिए जागरूक करेंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित टीएसआई शिव सिंह छोकर, डॉ प्रीति पांडे, ममता आदि लोग मौजूद रहे। छायाकार: नीरज राजपूत

Read More »

सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर व्यापारियों ने किया अभिमन्यु गुप्ता का स्वागत

पेट्रोल डीजल जीएसटी में लाने की मांग उठी
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पूर्व प्रवक्ता और उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर आज व्यापारियों ने एक बैठक का आयोजन कर कलक्टरगंज में भव्य स्वागत किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने अभिमन्यु गुप्ता को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी। उप्र उद्योग व्यापार संगठन कानपुर नगर से जुड़े व्यापारियों ने कलक्टरगंज में 51 किलो की माला और सिरोपा के साथ अभिमन्यु गुप्ता का स्वागत किया और अभिमन्यु गुप्ता के साथ व्यापारी समाज में संघर्ष का प्रण लिया। 

Read More »

आप कार्यकर्ताओं ने बीएचयू में छात्राओं पर हुए जुल्म को लेकर प्रदर्शन किया

कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। बड़े चैराहे पर आज आप कार्यकर्ताओं ने बीएचयू में बर्बरतापूर्ण तरह से छात्राओं पर हुए जुल्म को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। बीएचयू में इस तरह की दर्दनाक घटना के बाद आप कार्यकर्ताओं ने सर मुड़वा कर विरोध प्रदर्शन किया वही मोदी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना भी साधा। आप के कार्यकर्ता सोम पाल ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली मोदी सरकार अब देश की बेटियों की सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है। पूरा देश नवरात्री के पर्व में डूबा हुआ है जहां एक तरफ बेटियों की घर घर में पूजा की जा रही है। जबकी मोदी सरकार बीएचयू में बेटियों पर लाठीचार्ज का मुकदमा दर्ज करवाकर मातृ शक्ति का घोर अपमान किया है। 



Read More »

पं.दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बंटे पुरस्कार

कानपुर, जन सामना संवाददाता। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दीवर्ष के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी, कानपुर दक्षिण ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जिसमें 13500 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमे से 9575 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। कॉपिया जांचने के बाद प्रथम दिवतीय और तृतीय श्रेणी में आये विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके लिए गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे कानपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश तिवारी, जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, भाजपा जिलामंत्री संजय कटियार, प्रतियोगिता के जिला संयोजक प्रबोध मिश्र प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।




झूंठा इतिहास पेश किया :प्रकाश शर्मा

Read More »

बीमा एजेंट दे रहा जान से मारने की धमकी

स्वास्थ्य बीमा के नाम पर धोखा 
कम्पनी के अधिकारी विपिन दुबे व शाखा प्रबंधक के कहने पर एजेंट ने 10000 रूपये अस्पताल में अपने निजी कार्ड से जमा कराये और 40000 रूपये की चेक अस्पताल को दी जो कि बाउंस हो चुकी है।
अकबरपुर, कानपुर देहात, पंकज कुमार सिंह। यदि आप अपना स्वास्थ्य बीमा कराते हैं और बीमा अवधि खत्म होने पर पुनः रिन्यू कराते हैं तो इसके लिए सतर्कता बरतते हुए आपको निगरानी रखनी होगी। बीमा सेवा देने वाले एजेण्टस् के बीच में कुछ धोखेबाज बीमा एजेण्टों की छवि खराब करने पर तुले हुए हैं। ऐसे में आप हजारों रूपयों का नुकसान उठा सकते हैं। वाकया कानपुर देहात निवासी सन्नी गुप्ता का है। जिन्होंने अपने बेटे अक्षत का स्वस्थ्य बीमा संजय नगर अकबरपुर निवासी बीमा एजेण्ट सर्वेश कुमार दीक्षित की मार्फत कराया था। अपोलो मुनिक हेल्थ इंश्योरेंस कम्पनी का यह स्वास्थ्य बीमा अवधि गत एक सितम्बर को समाप्त होने वाली थी। 



Read More »

दबंग भाजपा नेता ने दलित युवती को तेजाब से नहला देने की धमकी दी

शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। छेड़ छाड़ मारपीट व दलित उत्पीड़न के मामले में समझौता करने की बात न मानने पर झुल्लाये दबंग भाजपा नेता ने दलित युवती(काल्पनिक नाम सीता) के साथ गाली गलौज के साथ जाति सूचक अभद्र भाषा का प्रयोग कर तेजाब से नहला देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। युवती ने दो लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न जान से मारने गाली गलौज की रिपार्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिवली कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को बताया कि शिवली कस्बे में कोचिंग आते जाते समय चौबेपुर थाना क्षेत्र के मनोह निवासी अजय उर्फ शैलू पण्डित परेशान करता था।



 

Read More »

शराब ठेके के सेल्समैन से लाखों की लूट

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के मथुरा रोड पर बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देकर शराब ठेके के सेल्समैन से लाखों रूपये लूटकर ले गए। सेल्समैन कल रात की शराब बिक्री की रकम सादाबाद जमा करने आ रहा था तभी रस्ते में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दे दिया है। हाथरस में शायद लुटेरों और अपराधियों के दिल में पुलिस का खौफ नहीं है तभी तो हाथरस में अपराध का ग्राफ कम नही हो रहा है और आये दिन लूट आदि की घटनाओं को बदमाश अंजाम दे रहे है शायद ही कोई हफ्ता बाकी जाता है जब हाथरस में लूट की घटना ना हो। ताजा मामला सादाबाद कोतवाली के मनस्या बम्बे का है। 



Read More »

मार्बल व्यापारी उत्सव में वन विभाग शुल्क से मुक्ति मिली

कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। किदवई नगर मार्बल मार्केट व्यापारी खास उत्सव में दिखाई पड़े कारण संघर्ष के बाद उन्हें वन विभाग शुल्क से मुक्ति मिली है। समिति द्वारा मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया। अध्यक्ष विजय गुप्ता और हिमांशु पाल द्वारा राहगीरों को रोक रोककर मिठाई खिलाई गई और आतिशबाजी भी की गई प्रमुख रूप से शैलेन्द्र दीक्षित, आशुतोष शुक्ला, सुरेश गुप्ता, ओम प्रकाश राठौर, अशोक केसरवानी, मनोज गुप्ता, हर्षित ओमर, हाजी अफजाल, सोनू गुप्ता और मुकेश गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।



छायाकार: नीरज राजपूत

Read More »

महिला ने लगाई फांसी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस के थाना गेट इलाके श्रीनगर चक्की वाली गली में देर रात एक महिला ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के आत्महत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात पुलिस ने मृतका का पंचनामा भर कर बॉडी परिजनों के हवाले कर दी। वही परिजनों की माने तो तीन साल पहले मृतका का बेटा खत्म हो गया था तभी से महिला कुछ डिप्रेशन में रहती थी शायद इसी कारण वस इसने आत्म हत्या कर ली है।https://www.youtube.com/watch?v=bkfgxx_cZPk&feature=youtu.be

Read More »

नशा एवं तंबाकू उन्मूलन के लिए निकाली जागरुकता रैली

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज के तत्वाधान में महाविद्यालय की रेंजर प्रकोष्ठ की एक रैली नशा एवं तम्बाकू उन्मूलन पर निकाली गई यह रैली महाविद्यालय से एलआईसी बिल्डिंग माल रोड से आरंभ होकर फूलबाग, नानाराव पार्क, पनचक्की चैराहा, नरौना चैराहा होती हुई कॉलेज परिसर में वापस आई छात्राओं ने स्थान स्थान पर लगी गुमाटियों, दुकानों जिनमें तम्बाकू, सिगरेट, पान मसाला एवं गुटखे के पैकेट बिक रहे थे उन दुकानदारों एवं व्यक्तियों जो खरीदकर गुटखा खा रहे थे। उन्हें तम्बाकू खाने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी देश को बचाना है नशा मुक्त बनाना है स्लोगन के साथ छात्राओं की गूंज ने लोगों को आकर्षित किया जागरुकता रैली का नेतृत्व रेंजर प्रभारी डा प्रीति पांडे द्वारा किया गया।



एसएन सेन बालिका विद्यालय परिसर में भी छात्राओं ने सभी शिक्षकों कर्मचारियों को भी नशा उन्मूलन की जानकारी दी प्राचार्य डॉक्टर पूर्णिमा त्रिपाठी के सहयोग एवं आदेश से ही यह रैली सफल हुई।

Read More »