चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। जनपद में लगातार हो रही ऑन लाइन ठगी की घटना के मद्देनजर पुलिस कप्तान हेमंत कुटियाल के द्वारा पर्दाफाश करने के लिए दिये गये निर्देश के क्रम में एसओजी चन्दौली,मुगलसराय कोतवाली पुलिस व सर्विंलास टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए तीन शातिर अर्न्तराज्यीय जालसाजों को गिरफ्तार किया है तथा इनके पास से अवैध असलहा सहित नगदी व विभिन्न उपकरण जैसे लैपटॉप, सिम, मोबाइल इत्यादि बरामद किया है।जानकारी के आनुसार पुलिस की संयुक्त टीमें घटनाओं को संज्ञान में लेकर सुरागरसी में मशगूल थी कि मुखबिर द्वारा जनपद में कुछ ऑनलाइन ठगों के बारे में उन्हे पता चला।जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एफसीआई मोड़ दुलहीपुर के पास से तीन व्यक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 97 एटीएम कार्ड, 853 सिम कार्ड, 22 मोबाइल, एक लैपटॉप, 37 हजार नगद व तीन तमंचा तथा पांच जिन्दा कारतूस व एक मारूति इग्निस कार बरामद हुई।
Read More »