कानपुर, जन सामना ब्यूरो। नमामि गंगे के अंतर्गत मिशन गंगे राफटिंग अभियान 05 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक गंगा नदी की सफाई के लिये जन-जागरूकता मुहीम माउण्ट एवरेस्ट फतेह करने वाली प्रथम महिला सुश्री बछेन्द्री पाल की अगुवाई में 40 सदस्यों की टीम गंगा सफाई एवं अपशिष्ठ प्रबन्धन में जागरूक करने के लिये जनपद कानपुर नगर में 14 से 18 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आज अपरान्ह 04ः30 बजे सुश्री बछेन्द्री पाल टीम के साथ बिठूर ब्रम्हावर्त घाट पर राफटिंग करते हुये पहुंची। वहां पर उनका स्वागत डी0एफ0ओ0 अरविन्द कुमार यादव, उप नगर आयुक्त अरविन्द लाल बिन्द, जिला अध्यक्ष, भाजपा सुरेन्द्र मैथानी, गंगा विचार मंच के अनिल सिंह बाबा, राघवेन्द्र सिंह एवं उमेश निगम, टाटा स्टील्स के अधिकारीगण द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके उपरान्त सुश्री बछेन्द्र पाल ने आम जनमानस को अभियान के बारे में अवगत कराया। तदपश्चात बिठूर से होटल ब्लिस हेतु प्रस्थान किया। होटल ब्लिस में सुश्री बछेन्द्री पाल का स्वागत अक्षय त्रिपाठी मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर द्वारा किया गया।
Read More »
Jansaamna
घण्टों बाद पहुंची विधायिका, लगा रहा घण्टों जाम यातायात बाधित
इटावा, राहुल तिवारी। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व उनके पुत्र व पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव ने आज अपना रोड शो निकाला। यह रोड शो इटावा के आईटीआई चौराहे से टूंडला तक निकाला जा रहा है। शिवपाल के इस रोड शो में मोर्चे के हजारों समर्थक अपने वाहनों के साथ मौजूद रहे।
इलाहाबाद, रवि कुमार राठौर। हिन्दी दैनिक गोमती आवाज अपनी दमदार खबरों के साथ अब इलाहाबाद और कौशाम्बी से सच की लड़ाई को आगे बढाने के लिए एक नये कलेवर में दिनो दिन आगे बढ रहा है।
पटियाला पंजाब, जन सामना ब्यूरो। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र (पीएमकेके) पटियाला का उद्घाटन किया, जहां 1000 छात्र प्रति वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे.हेयर स्टाइलिस्ट, मैनुअल आर्क बेल्डिंग, प्लम्बर, फील्ड टेकनीश्यन.में कौशल विकास का प्रशिक्षण लेंगे।