कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। छात्रवृत्ति/शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में जनपद स्थिति मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आॅनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन) संस्थाये) एवं मास्टर डाटाबेस में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना आदि समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजना हेतु 1 जून 2018 से 15 जुलाई 2018 तक तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत 1 जून 2018 से 30 जुलाई 2018 तक संबंधित बेवसाइट www.scholarship.up.nic.in पर आॅनलाइन आवेदन एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड कर सकते है। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने दी है।
Read More »
Jansaamna
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के सभाकक्ष में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने डीसी मनरेगा प्रदीप नारायन दीक्षित को गैर जनपद स्थानान्तरण गाजियाबाद होने पर उन्हें माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी गयी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि श्री प्रदीप नारायन दीक्षित उपायुक्त श्रम रोजगार-महात्मा गाॅधी नरेगा का कार्यकाल सकुशल व प्रशंसनीय रहा है। समय समय पर बताये निर्देशों का पालन किया तथा कर्मचारियों के प्रेरणाश्रोत भी रहे है। अधीनस्थ कर्मचारियों की किसी भी प्रकार की दिक्कत का निराकरण डीसी मनरेगा प्रदीन नारायन दीक्षित ने प्राथमिकता के साथ कर संवेदनशीलता का परिचय देते दिया। विदाई समारोह में मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, डीडीओ अभिराम त्रिवेदी, पीडी शिव कुमार पाण्डेय आदि अन्य अधिकारियों द्वारा भी स्थानान्तरित डीसी मनरेगा को भावभीनी विदाई दी।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती हिम्मत से लड़ने वालों की कभी हार नहीं होती कुछ यही सोच यही जज्बा कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के व्यापारियों में देखने को मिला। जानकारी देते हुए अध्यक्ष संजय टंडन बताया कि कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन व उनके पदाधिकारियों द्वारा डिवाइडर पर लगने वाली बाजार को हटवाकर दोनों तरफ फुटपाथ पर व्यवस्थित ढंग से लगवाई गई। जिससे कि यातायात सुचारु रुप से चल सके। इसमें संस्था के पदाधिकारी पुष्पेंद्र जायसवाल, रवि जायसवाल, सरबजीत सिंह, करमजीत सिंह बाबा, प्रदीप रामचंदानी, अजीत सिंह, रोमी अरोड़ा, इंद्रपाल सिंह, सुमित मल्होत्रा, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। तत्पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल विधायक अरुण पाठक की अगुवाई में कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सौम्या अग्रवाल से मिला। जिसमे गुमटी में पार्किंग की व्यवस्था को देखते हुए। भूमिगत पार्किंग का सुझाव सेंट्रल पार्क में दिया गया। जिसे केडीए वीसी सौम्या अग्रवाल ने स्वीकार कर लिया। और भूमिगत पार्किंग की सेंट्रल पार्क में बनाए जाने का आश्वासन दिया गया है। जिसमें विधायक अरुण पाठक, संजय शुक्ला, राजे गुप्ता, पुष्पेंद्र जसवाल, राजू चावला, हरजीत सिंह, रोमी करमजीत सिंह बॉबी आदि लोग मौजूद रहे।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आंगनबाड़ी सहायिका संघ कानपुर के तत्वाधान में अध्यक्ष मिथिलेश पांडे की अध्यक्षता में जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया आरोप लगाते हुए मिथिलेश पांडे ने कहा कि महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 6 महीने से मानदेय नहीं दिया गया है। उसी प्रकार नगर निगम द्वारा पिछले 3 वर्षों पूर्व 2015 16 में कार्यरत आधार जनगणना के कार्य का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। इस कार्य को भी 3 वर्ष हो गए हैं। जिसके लिए जिला अधिकारी कार्यालय पर आज ज्ञापन भी दिया गया है। ज्ञापन में आंगनबाड़ी की महिलाएं बीएलओ कार्य करने में असमर्थ हैं वर्करों को 6 महीने से मानदेय ना मिलने 6 महीने से मानदेय ना मिलने के कारण आर्थिक स्थिति चरमरा गई है
अमर शहीद गंगू बाबा स्मारक समिति की ओर से दी गई श्रद्धांजलि
रेडियम संकेत न लगने से डिवाइडर आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है।