बच्चे होते हैं देश का भविष्य-चेतना सिंह
हाथरस। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष मृदुला कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने मातृ छाया साधना केन्द्र गुरूकुल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। उन्होने मातृ छाया केन्द्र का निरीक्षण भी किया।विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में सचिव चेतना सिंह ने बच्चों को उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू है। सभी बच्चों को अपनी पढाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आप सभी बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होने पोक्सो अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड, बाल श्रम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
Read More »
Jansaamna
सिकंदराराऊ। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को डॉ0अजब सिंह, प्रोग्राम ऑफिसर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के अंतर्गत सड़क सुरक्षा पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी । जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। सड़क सुरक्षा पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कुआरती सेंगर बीकॉम प्रथम वर्ष , फिरदोस बीकॉम प्रथम वर्ष तथा दुष्यंत कुमार बीएप्रथम वर्ष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्राचार्या डॉ शेफाली सुमन ने छात्र छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं को रचनात्मकता की ओर सतत कोशिश जारी रखनी चाहिये। महाविद्यालय में निरंतर चलने वाली प्रतियोगितायें इस हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में राशन कार्ड को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा पात्र और अपात्र की दोहरी मानसिकता के खिलाफ आज तमाम कांग्रेसी जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर पहुंचे, जहां विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल एवं मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन को ओसी कलेक्ट्रेट ने लिया। जिसमें मांग की गई कि विभिन्न जनपदों में जिलाधिकारी एवं जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा राशन कार्ड वापस करना एवं गरीबों को दिए गए राशन की रिकवरी को लेकर लगातार आदेश जारी किए गए। यह आदेश खाद्य सुरक्षा कानून के खिलाफ है। इसको लेकर जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि इस प्रकार अच्छे दिनों का वादा एवं गरीबों की हितैषी बनने का दावा करने वाली योगी सरकार लगातार गरीबों का उपहास एवं अपमान कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर आज काम कर्तव्य सहयोग बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र मंत्री सतीश त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य मौजूद रहे और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र मंत्री सतीश त्यागी द्वारा कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि उक्त योजनाओं को जन जन तक घर-घर पहुंचाएं। जिससे आम जनता को उक्त योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के मंत्र को लेकर कार्य कर रही है।ं बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भीकमसिंह चौहान द्वारा की गई। संचालन जिला महामंत्री चौधरी भोला सिंह रावत द्वारा किया गया।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनपद न्यायालय रायबरेली के प्रथम जिला जज न्यायमूर्ति सैय्यद महमूद के जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम व विधिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद व जनपद से सभी न्यायिक अधिकारियों द्वारा न्यायमूर्ति सैय्यद महमूद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि दी गयी। न्यायमूर्ति सैय्यद महमूद की जयंती पर न्यायमूर्ति सैय्यद महमूद के विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर एक विधिक संगोष्ठी का आयोजन जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि न्यायमूर्ति सैय्यद महमूद विलक्षण प्रतिभा के व्यक्ति थे। मात्र 22 साल की उम्र में ही सैय्यद महमूद वर्ष 1872 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में बैरिस्टर के रूप में वकालत शुरू करने वाले पहले भारतीय थे। न्यायमूर्ति सैय्यद महमूद रायबरेली जनपद के प्रथम जनपद न्यायाधीश थे। इसके पश्चात मात्र 32 वर्ष की उम्र में ही न्यायमूर्ति सैय्यद महमूद इलाहाबाद उच्च न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश बने। वर्ष 1987 में सैय्यद महमूद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के स्थायी जज बने। सैय्यद महमूद का जन्म 24 मई 1850 को दिल्ली में हुआ था। सैय्यद महमूद द्वारा दिये गये निर्णय आज भी विधि के क्षेत्र में नजीर है। सैय्यद महमूद द्वारा डिप्टी कमिश्नर रायबरेली बनाम राजाराम, जानकी बनाम नंदराम, मातादीन बनाम काजिम हुसैन व अब्दुल कादिर बनाम सलीमा तथा अन्य कई ऐतिहासिक निर्णय दिये गये।