हाथरस। लीगेसी वेस्ट बायो माइनिंग के अंतर्गत जलेसर रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में एकत्र कूड़े के चल रहे प्रबंधन कार्य का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था प्रभारी को कार्य में तेजी लाते हुए कूड़ा प्रबंधन का कार्य शीघ्र से शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जलेसर रोड स्थित नगर पालिका परिषद की पुरानी गार्वेज डम्पिंग साइट में एकत्र लीगेसी वेस्ट के निस्तारण सम्बन्धी कार्य के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था सी. एण्ड डी.एस., एनवायरमेंटल टेक्नो प्रभारी को फिल्टर किये जा रहे कूड़े को सीधे गाड़ियों में लोड कराने के निर्देश दिए। जिससे कि प्रबंधन युक्त कूड़ा इधर-उधर न फैले।
JAN SAAMNA DESK 2
आईपीएल सट्टा खाईबाड़ी में 3 गिरफ्तार
हाथरस। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार जुए, सट्टे की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आईपीएल मैच पर सट्टे की खाईबाडी करने वाले 3 शातिरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
Read More »विद्युत विभाग की छापेमारी,10 जगह पकड़ी बिजली चोरी
हाथरस। इस समय पर पड़ रही भीषण गर्मी एवं चिलचिलाती धूप में राहत पाने के लिए लोगों को इस समय बिजली का ही भरोसा है। लेकिन निर्बाध विद्युत सप्लाई में बिजली चोरी करने वाले समस्या उत्पन्न कर रहे हैं और विद्युत उपकेंद्र पर अत्यधिक भार पड़ रहा है। विद्युत सप्लाई निर्बाध रूप से नहीं मिल पा रही है और आज विद्युत विभाग की टीम द्वारा मॉर्निंग रेड अभियान के तहत शहर के कई इलाकों में छापेमारी कर बिजली चोरी को पकड़ा गया है और विद्युत छापेमारी की कार्यवाही से बिजली चोरी करने वालों में भारी खलबली मच गई है।
Read More »कालेज में छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित
योगी सरकार छात्राओं को स्वावलंबी बनाने का कर रही कार्य-गुड्डू
हाथरस। आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रांगण में आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अध्ययनरत छात्र छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार निशुल्क मोबाइल टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सांसद प्रतिनिधि ठा. राजेश सिंह गुड्डू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भाग लिया।कार्यक्रम व्यवस्थापक जिला उद्योग अधिकारी, जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन दुष्यंत कुमार, तहसीलदार सदर आशुतोष कुमार एवं महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद थे। जिसमें छात्र-छात्राओं को 600 से अधिक स्मार्टफोन का वितरण किया गया।
गांव हाजीपुर में अमृत सरोवर निर्माण का विधिवत शुभारंभ
जल ही जीवन है, सभी जल स्रोतों को रखना होगा सुरक्षित-अंजुला माहौर
हाथरस। जल ही जीवन है। इसलिए मानव जीवन को सुरक्षित रखना है तो सभी जल स्रोतों को भी सुरक्षित रखना होगा। मौजूदा समय की इस मांग को देखते हुए ही प्रदेश एवं देश की सरकार ने अमृत सरोवर योजना का प्रदेश में संचालन किया है।यह विचार आज सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने विकास खंड हाथरस की ग्राम पंचायत हाजीपुर में अमृत सरोवर का विधिवत रूप से पूजन अर्चन कर नारियल तोडकर कार्य शुरू करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने गांव की जनता को इस कार्य में किसी भी प्रकार के धन का अभाव न आने देने का भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर सरोवर की खुदाई का शुभारंभ फावडा चलाकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, प्रमोद मदनावत ने संयुक्त रूप से किया।
राजस्व वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष लाये प्रगति: जिलाधिकारी
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मई को ज्यादा से ज्यादा लंबित वादों का करायें निस्तारण: जिलाधिकारी
कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कर करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से आयोजित की गई। समीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने की हिदायत संबंधित विभागों को दी।जिलाधिकारी ने बैठक में कर करेत्तर एवं राजस्व संग्रह, भू-राजस्व, वाणिज्य, परिवहन, विद्युत देय, स्टाम्प देय, व्यापार कर आदि की समीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पायी गई। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने का निर्देश दिया।
मनराजपुर की घटना सहित विभिन्न मुद्दों पर सौंपे पत्रक,निकाले जुलूस
चकिया,चन्दौली। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस)तथा अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन(एपवा) के संयुक्त आह्वान पर उप जिलाधिकारी कार्यालय चकिया के समक्ष पहुंच कर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को सम्बोधित एक मांग पत्र कार्यालय को कार्यकर्ताओं ने सौंपा।भाकपा माले के जिला सचिव अनिल पासवान ने मांग पत्र के अनुसार कहा कि चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर में कन्हैया यादव की दोनों पुत्रियों के साथ सैयदराजा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में घर में घुस कर पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट की गई जिसमें बड़ी बेटी निशा यादव की मौत हो गई,जिसमे एसएचओ उदय प्रताप सिंह सहित सभी दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
एसआई सोनू कुमार राजौरा ने पॉस्को के मामले में वांछित को भेजा जेल
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पंत चौराहे से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने एवं पॉस्को के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।एसआई सोनू कुमार राजौरा ने सूचना पर दबिश देकर आरोपी धर्मेंद्र पुत्र सुरेश निवासी ईदगाह रोड थाना सिकंदराराऊ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी एक किशोरी को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था। जिसके विरुद्ध कोतवाली में किशोरी के परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
कस्बा इंचार्ज सोनू कुमार राजौरा ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर रोडबेज बस स्टेण्ड के पास से न्यायालय से हत्या के मामले में वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।कस्बा इंचार्ज सोनू कुमार राजौरा गश्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक वारंटी कही जाने की फिराक में खड़ा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर वारंटी गब्बर उर्फ सर्वेश यादव पुत्र नाथूराम यादव निवासी मोहल्ला गौसगंज थाना सिकंदरा राऊ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गंगा सप्तमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
हाथरस। वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव की जटाओं से धरती पर अवतरित हुई थीं। गंगा को समस्त नदियों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस बार गंगा सप्तमी का पर्व रविवार को पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोहट बाजार दिल्ली वाला चौक स्थित गंगा माता के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए आने लगे। मंदिर में प्रातः से भजन कीर्तन चलने लगे। दोपहर में गंगा माता की पूजा अर्चना के बाद उनका भोग लगाया गया। मंदिर में श्रद्धालु हर हर गंगे का जयकारा लगा रहे थे। शाम को मंदिर में छप्पन भोग लगाया गया। गंगा महारानी मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक चंदन सिंह ने श्रद्धालुओं को गंगा सप्तमी के पावन पर्व की महत्वता बताइ। इस अवसर पर मोहन सिंह, ट्रस्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार अखईपुर वाले, प्रमोद कुमार, दिनेश चंद वर्मा डॉलर साहब आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Jansaamna