फिरोजाबाद। रंगभरी एकादशी के अवसर पर सोमवार को राष्ट्र सेविका समिति चंद्रनगर महानगर की बहनों ने होली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। जिसमें बहनों ने गुलाल और फूलों के साथ एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाया। इस दौरान बच्चों ने भी राधा-कृष्ण के रुप में नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं बहनों द्वारा राधा-कृष्ण के भजनों पर जमकर नृत्य किया।महानगर कार्यवाहिका विभूति वर्मा ने कहा कि आज ठाकुर जी के साथ होली खेलने का दिन है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. लक्ष्मी लहरी ने की। कार्यक्रम में सीमा गुप्ता, एड. रजनी सिंह, पूनम गुप्ता, सुषमा सिंह, नीरु गुप्ता, सुमन तैंगुरिया, ममता अग्रवाल, रजनी, पोरवाल, सोनम पोरवाल, विजय गर्ग, सुषमा झिंदल, स्नेहलता गर्ग, सरिता गर्ग, कमलेश अग्रवाल, रेनू, ज्योति अग्रवाल, मीरा, सुमन गुड्डी, सुनीता वर्मा, राखी झिंदल, अनन्या पोरवाल, रिंकी, नीलम, सुधा अग्रवाल, रीना अग्रवाल आदि रही। कार्यक्रम में मंदिर महंत पंडित रामौतार शर्मा और सोरभ शर्मा का विशेष योगदान रहा।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें दिन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं लक्ष्य गीत के साथ किया गया।स्वयं सेविकाओं ने बच्चों की शिक्षा पर बल देते हुए विद्यालय में अध्ययनरत नन्हें-मुन्नें को खेल-खेल में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ ग्रामीण परिसर एवं कस्बों में हो रहे बाल मजदूरी एवं नशा मुक्ति के प्रति भी संचेत किया। आज के समय में सबसे ज्यादा युवा नशा के आगोश में आ रहे हैं। यदि बच्चों को अभी से नशा से होने वाले दुष्प्रभाव से परिचित कराया जाएगा तभी वे देश की बागडोर को संभालने में कामयाब हो पाएंगे।
फिरोजाबाद। नारायण दिव्यांग सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार एवं समिति के सभी पदाधिकारियों ने सदर विधायक मनीष असीजा तीसरी बार जीत पर बधाई दी। साथ ही विधायक की अनुपस्थिति में उनके बेटे ऋषि असीजा को फूल माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इस दौरानप प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश आर्य, प्रदेश महासचिव श्रीलाल शर्मा, प्रदेश सचिव दिनेश चंद्र राठौर, मनीष कुमार वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नवीन विद्यार्थी, जिलाध्यक्ष रवि कांत, कमलेश, बाल किशन आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। डीएम-एसएसपी की अध्यक्षता में नगर निगम के पॉलीवाल हॉल में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें होली एवं शब-ए-रात का त्यौहार प्रेम, सौहाद्र एवं भाईचारें के साथ मनाने की अपील की। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने जनपद के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि दोनों समुदाय के त्यौहार एक साथ पढ़ रहे। इससे पूर्व भी ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर जनपद के सभी लोगों ने अपनी समझदारी एवं भाईचारे से कभी भी पुलिस एवं प्रशासन के लिए असहज स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी है। उन्होने सभी संभ्रांत नागरिक गणों से अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक सद्भाव की मिसाल कायम करते हुए लोगों के बीच प्रेम व अमन का पैगाम देने का अवाह्न किया।
कानपुर देहात।जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी दिनों में होने वाले होली के त्यौहार एवं शबे बरात को शान्तिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में इन त्यौहारों को शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने विभिन्न आदेश निर्गत किये।सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने सभाकक्ष में उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस के समस्त अधिकारियों को विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्वक, निष्पक्ष, त्रुटि रहित कराने के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाऐं दिया।