Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 267)

वरिष्ठ पत्रकार को पितृ शोक

ऊंचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। वरिष्ठ पत्रकार राजाराम मौर्य के पिता सालिकराम मौर्य का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। क्षेत्र के गांव पूरे मोहन मजरे बाबूगंज निवासी दिवंगत श्री मौर्य को सोमवार को ही लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Read More »

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

ऊंचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर अरखा प्लाई फैक्ट्री के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी राहुल 22 वर्ष पुत्र राजाराम मंगलवार की सुबह किसी आवश्यक कार्य से ऊंचाहार कस्बा जा रहा था। तभी अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

Read More »

एंटीजन किट के माध्यम से कोरोना की जांच में 110 लोग पाए गए संक्रमित

ऊंचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 110 लोगों की एंटीजन किट के माध्यम से कोरोना की जांच की गई। जिसमें एसबीआई के शाखा प्रबंधक समेत दस लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 110 लोगों की एंटीजन किट के जरिए कोरोना की जांच की गई।

Read More »

डाक विभाग की बालिकाओं के लिए पहल, वाराणसी परिक्षेत्र में 520 गाँव बने सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम

डाक विभाग ने मनाया ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’, सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाकर किया सम्मानित

वाराणसी। देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हमारे देश में बालिकाओं का स्थान महत्वपूर्ण है। बालिकाएं आने वाले कल का भविष्य हैं। ऐसे में बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने की जरूरत है। इसमें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत आरंभ ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उक्त उद्गार ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ पर वाराणसी कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल  कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किये। उन्होंने विभिन्न बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।  यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक 2.32 लाख बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं, वहीं 520 गाँवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया जा चुका है।

Read More »

गांजे के साथ पुलिस ने दो को पकड़ भेंजा जेल

चंदौली। जिले की शहाबगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान करनौल चौराहे के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 1050 ग्राम गांजा बरामद किया है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए दिए गए आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शहाबगंज मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता पाई है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के नाम शिवचंद्र विश्वकर्मा निवासी बडगांवा थाना शहाबगंज तथा सुशील निवासी लटांव थाना शहाबगंज बताया है।दोनों व्यक्तियों के यहां से क्रमशः 500 तथा 550 ग्राम गांजे की बरामदगी हुई है।पुलिस ने इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 18/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मुकदमा अपराध संख्या 19/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग पंजीकृत किए हैं।

Read More »

 सीएचसी में इलाज के साथ,नर्स का दुर्व्यवहार भी झेलती हैं गर्भवती महिलाएं

रुपए नहीं मिले तो जच्चा बच्चा जीवन के साथ खेल गई नर्स
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए लाई गई एक प्रसूता व उसके नवजात के साथ स्टाफ नर्स ने रुपए के लिए ऐसी हरकत कर दी जिससे मानवता तार-तार हो गई हैै। पीड़ित ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार लगाई है। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे जगत सिंह मजरे खरौली का है। गांव की प्रसूता सीमा पत्नी राहुल को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। प्रसूता के देवर अर्जुन पाल का आरोप है कि उस समय प्रसव ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने उससे रुपए की मांग की। जब उसने रुपए देने से इंकार कर दिया तो नर्स ने प्रसूता को भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। उसके बाद अधिकारियों से शिकायत की गई। तत्पश्चात प्रसूता को भर्ती किया गया। लेकिन स्टाफ नर्स उसके पास नहीं गई। आरोप है कि दाई ने किसी तरह प्रसव कराया उसके बाद जब स्टाफ नर्स को जानकारी हुई तो उसने दाई के साथ भी दुर्व्यवहार किया और प्रसूता के गुप्तांग के साथ छेड़छाड़ की। यही नहीं उसने नवजात को भी ध्यान नहीं दिया और जबरन जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि नर्स द्वारा की गई गलत हरकत के कारण जच्चा बच्चा दोनों की हालत गंभीर हो गई है और उसे

Read More »

मार्ग दुर्घटना में घायल हुई बुजुर्ग महिलाएं

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो बुजुर्ग महिलाएं घायल हो गई। जिसमे गंभीर रूप से घायल एक महिला को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर नगर के चौराहे की है जहां सोमवार की दोपहर मैजिक लोडर की टक्कर से सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला रामवती 62 पत्नी रामस्वरूप निवासी पूरे डींगुर मजरे सवैयाधनी घायल हो गई।

Read More »

सामाजिक समरसता सह भोज कार्यक्रम में पहुंचे अभिलाष कौशल ने ब्यक्त किए अपने विचार

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जब तक समाज में समानता नहीं आयेगी तब तक समाज का उत्थान नहीं हो सकता है। इसलिए समाज के हर व्यक्ति में परस्पर प्रेम और समानता का भाव पैदा हो। इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा समाज के हर व्यक्ति को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही है। यह विचार भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल ने सोमवार को आयोजित समरसता भोज में व्यक्त किए। ऊंचाहार के बीर बाबा मंदिर के पास आयोजित खिचड़ी सहभोज में भाजपा नेता ने कहा कि जब तक समाज के हर व्यक्ति को समान भाव,bसमान स्थान और समान अधिकार नहीं मिल जाता। तब तक आदर्श समाज की कल्पना करना व्यर्थ है।

Read More »

फिर, एक नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनपद के कोतवाली ऊंचाहार क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने बताया कि बच्ची शौच के लिए घर से दूर गई थी और उसके घर लौटते वक्त गांव के ही एक कामांध युवक ने बच्ची का हांथ जबरन पकड़कर उसे सफेदा के पेड़ लगे खेत के बीच ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

Read More »

“यूँहीं नहीं मिली आज़ादी”

बेशक गांधीवाद, चरखा और सत्याग्रह का भारत को आज़ादी दिलाने में अहम् योगदान रहा। पर आज स्वतंत्र भारत की जिस भूमि पर हम आज़ादी की साँसें ले रहे उस आज़ादी को पाने के लिए कई स्वतंत्र सेनानीओं ने अपना बलिदान दिया है। उनमें ना केवल पुरुषों का योगदान रहा बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन में भारतीय महिलाओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर खुमारी से अपनी वीरता, साहस और क्षमता का परिचय दिया। देश के एक-एक नागरीक ने ख़ुमारी से हर आंदोलन और हर गतिविधि में हिस्सा लेकर देशप्रेम का परचम लहराया तब जाकर भारत ब्रिटिस शासकों के हाथों से आज़ाद हुआ।
महिलाओं की भूमिका हर जंग में अहम रही। शास्त्रों में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। इसलिए कहा जाता है कि जिस समाज में नारी बढ़ चढ़कर विभिन्न क्षेत्र से सम्बन्धित कार्यों में हिस्सा लेती है वहां प्रगति की संभावनाएं बढ़ जाती है।
इतिहास गवाह है ब्रिटिश शासकों को धूल चटवाकर लड़ते हुए जान दे दी उनमें प्रमुख नाम है झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और रानी चेनम्मा जैसी विरांगनाओं का। अंग्रेजों से लड़ते हुए जिन्होंने अपनी जान दे दी। मात्र तेइस साल की आयु में लक्ष्मी बाई ने ब्रिटिश सेना के सामने मोर्चा लिया और लड़ते-लड़ते रणमैदान में वीरगति प्राप्त की पर अंग्रेजों को झांसी की भूमि पर कब्ज़ा नहीं करने दिया।
तो सरोजिनी नायडू ने एक कुशल सेनापति की भाँति अपनी प्रतिभा का परिचय हर क्षेत्र में दिया सत्याग्रह हो या संगठन की बात उन्होंने अनेक राष्ट्रीय आंदोलनों का नेतृत्व किया और जेल भी गयीं। संकटों से न घबराते हुए वे एक धीर वीरांगना की भाँति गाँव-गाँव घूमकर ये देश-प्रेम की भावना जगाती रहीं। तो दूसरी ओर लक्ष्मी सहगल जी जैसी देशप्रेमी महिलाओं ने आज़ादी के बाद अपना तन-मन देश को समर्पित किया।

Read More »