Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 302)

एक मजबूत कदम लो

दूसरे को दु:खी करने वाले लोग हमेशा यह सोचते हैं कि तुमने उसे अकेला कर दिया पर ईश्वर उसे शानदार साथ उपलब्ध करवाते हैं। जो दूसरे के जीवन में हस्तक्षेप करता हैै। जो दूसरे को दुख देता है, वह भूल जाता है कि वह स्वयं अमर नहीं है। सद्विचार की पूँजी हमेशा सद्विचारों को आकर्षित करती है। यह नैतिक मूल गुण सदा शाश्वत है, आदि है सनातन है। यदि एक दुरात्मा अत्यन्त सक्षम, वेदपाठी रावण ही क्यों न हो, उसके अंत के लिए भगवान श्री राम आते हैं और हर युग में आते हैं, द्वापर में भगवान श्रीकृष्ण के रूप में आकर वह स्वंय कहते हैं कि जब-जब धर्म की हानि होती है, ”मैं प्रकट होता हूँ

Read More »

सहयोग का संकल्प

कहते है कि मन में यदि कुछ कर गुजरने की ललक हो तो छोटी सी शुरुआत भी एक बड़ा परिवर्तन ला सकती है। दुर्गा भी इसी कार्य में संलग्न थी। हुआ यूँ कि दुर्गा ने अपने आसपास एक नवजात बच्चे को कई दिव्यांगताओं से ग्रस्त देखा। उसका हृदय दु:ख से भर गया। बच्चे के प्रति नियति के न्याय से उसे मन ही मन गहरा आघात लगा। ऐसी दर्दनाक स्थिति से और बच्चे सामना न करें इसके लिए उसने लोगों को जागरूक करने का संकल्प किया। उसकी एक मित्र गाइनाकोलोगीस्ट थी।

Read More »

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 608 जोड़े सूत्र में बंधे,20 मुस्लिम जोड़े का भी हुआ निकाह

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आई.टी.आई. कैम्पस के स्टेडियम परिसर,रायबरेली में विभिन्न क्षेत्रों से विवाह हेतु पंजीकृत 608 जोड़ों का विवाह जिसमें 20 मुस्लिम समुदाय के भी जोड़ों का विवाह सदर विधायक अदिति सिंह,सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह,विधायक बछरावा राम नरेश रावत,नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव व उनके पति मुकेश श्रीवास्तव तथा जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों,कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों की उपस्थिति में विवाह के पवित्र बन्धन में विधि-विधान से विवाह सम्मान कराया गया।जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 608 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित कराकर वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए हार्दिक बधाई दी व उनके मंगलमय भविष्य की कामना भी की।

Read More »

महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,हालत बिगड़ी

ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।क्षेत्र के रोहनियां गाँव में अज्ञात कारणों से महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।रविवार की दोपहर गाँव निवासी रामेश्वर की पत्नी रामावती 25 वर्ष ने अज्ञात कारणों से घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।

Read More »

नल में पानी भरने को लेकर परिवारी जनों ने बुजुर्ग दंपति के साथ की मारपीट

ऊँचाहार/रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मजरे किशुनदासपुर गाँव में नल में पानी भरने को लेकर परिवारीजनों ने बुजुर्ग दम्पति को मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ितों ने कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गाँव निवासी बचई 63 वर्ष का आरोप है कि रविवार की सुबह उनकी पत्नी कृष्णा देवी पड़ोस में मौजूद नल में पानी भरने गयी थी,तभी परिवारीजनों ने पानी भरने से मना कर दिया।

Read More »

ईट भट्टे पर खेलते वक्त पानी से भरे गड्ढे में गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।कोतवाली क्षेत्र के पूरे किशुनी गाँव के निकट स्थित ईट भट्ठे पर खेलते वक्त एक डेढ़ वर्षीय बच्चा पानी भरे गड्ढे में डूब गया।परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

Read More »

बाल चित्रकार ने अपनी कला के माध्यम से देश के शहीदों के प्रति व्यक्त की अपनी संवेदना

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनरल बिपिन लक्ष्मण सिंह रावत उसी यूनिट में तैनात हुए,जिसमें पिता की नियुक्ति हुई थी।बुधवार दोपहर को पूरा देश एक दुर्घटना की खबर सुनकर सन्न रह गया।चंद घंटे बाद कुहासा साफ हुआ और जो हकीकत सामने आई उसके बाद देश की आंखें नम हो गईं।तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ।

Read More »

लोक अदालत मेें सुलह समझोंतों के साथ हुआ 20995 वादों का निस्तारण

फिरोजाबाद।  जनपद न्यायालय सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में सुलह समझतों के साथ 20995 वादों को निस्तारण किया गया।लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश संजीव फौजदार ने मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से वादों को निस्तारित कराया जाता है।

Read More »

लाखों की कीमत के गांजे सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद।  सिरसागंज पुलिस ने चौकिंग के दौरान लाखों की कीमत का नशीला पदार्थ सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। एसओजी/सर्विलांस व थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा उडीसा से अवैध तस्करी हेतु ट्रक में ले जाए जा रहे करीब पां कुंतल गाँजा (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रू.) सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

Read More »

व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्या को लेकर हुआ मंथन

फिरोजाबाद। उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल महानगर की एक बैठक सुहागनगर बाजार समिति के अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने चौपाल लगाकर चाय पर चर्चा करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंथन किया।महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी व्यापारियों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे है। व्यापारियों को कमजोर कड़ी की तरह आका जा रहा है। व्यापार मंडल द्वारा सात सूत्री मांग पत्र नगर निगम को कई बार दिया जा चुका है उनका समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके विरोध में व्यापार मंडल 23 दिसंबर दिन गुरुवार को प्रातः 10ः30 बजे घंटाघर के चौराहा पर एकत्रित होकर पदयात्रा के रूप में नगर निगम में पहुंचेगे। जहॉ व्यापारियों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Read More »