कानपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग कानपुर नगर के तत्वावधान में मंडल स्तर पर 73वां पीआरडी स्थापना दिवस समारोह युवा केंद्र चकरपुर नवीन फल मंडी चकरपुर के सामने मनाया गया। इस कार्यक्रम में कानपुर मंडल के जनपद कानपुर नगर कानपुर देहात इटावा कन्नौज औरैया फर्रुखाबाद की एक एक प्लाटून अर्थात 34 जवान कुल 204 जवान हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में पीआरडी जवानों के खेलकूद एवं परेड ड्रिल मार्च पास्ट आदि का प्रदर्शन किया। जिसमें 100 मीटर दौड़ में फर्रुखाबाद के पीआरडी जवान आनंद सिंह एवं 200 मीटर दौड़ में जनपद कन्नौज के रियाज अहमद प्रथम रहे उत्कृष्ट मार्च पास्ट करने वाले जनपद कन्नौज को प्रथम द्वितीय स्थान इटावा एवं तृतीय स्थान पर फर्रुखाबाद रहे।
JAN SAAMNA DESK 2
बैटरी स्क्रैप चोरी का मामला पहुंचा गोविंद नगर थाने में पुराना वर्कर गिरोह बनाकर देता था, घटना को अंजाम
कानपुर। गड़रियन पूर्वा स्थित चर्चित राधे बैट्री का लोडर गाड़ियों से माल उड़ाने के मामले की जांच गोविंद नगर थाना प्रभारी ने चौकी इंचार्ज दादा नगर को सौंपी है। दुकानदार चंद्रजीत यादव के मुताबिक पिछले 6 माह से लूट का यह क्रम जारी हैए जिसमें लाखों रुपए का माल अब तक लुट चुका है।जानकारी के मुताबिक दादा नगर फैक्ट्री इंडस्ट्रीज निवासी निवासी चंद्रजीत यादव की दुकान गड़रियन पुरवा में राधे बैटरी के नाम से है। उन्होंने गोविंद नगर थाने में बेगमगंज थाना क्षेत्र निवासी अरशद उसके आधा दर्जन साथियों के खिलाफ जबरन लोडर गाड़ियों से बैट्री स्क्रैप उतरवा लेने का प्रार्थना पत्र दिया है।
Read More »कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान
शिकोहाबाद। नगर के मैनपुरी तिराहा सराय पर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक सदस्यता अभियान प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू व संदीप तिवारी जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार रामसेवक दास के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ-साथ पार्टी का घोषणा पत्र भी बांटे गए। पार्टी का घोषणा पत्र पढ़कर लोग उत्साहित दिखे।
Read More »रेहड़ी पर रखे थैले में मिली जीवित मासूम बच्ची, उपचार के दौरान मौत
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र श्रीपाल कॉलोनी में एक मासूम बच्ची को कोई थैले में रख कर रेहडी पर चला गया। क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां बच्ची की मौत हो गई।बच्ची को लाने वाली महिला मंजू पत्नी बंटू ने बताया कि हमारे घर के सामने एक रेहड़ी पर एक थैले में एक मासूम बच्ची को कोई छोड़कर चला गया था।
Read More »सीडीएस विपिन रावत सहित जवानों को दी भावभीन श्रंद्वाजली
फिरोजाबाद। समाजिक संगठनों एवं राजनीतिक पार्टियों द्वारा भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस जनरल विपिन रावत उनकी धर्मपत्नी और उनके साथ सेना के 12 जवानों की शहादत पर कैडिल जलाकर भावभीन श्रंद्वाजली दी गई।भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में सुभाष चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के नीचे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कुन्नूर में मां भारती की सेवा में शहीद हुए भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और उनके साथ सेना के 12 जवानों की शहादत पर कैडिल जलाकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। शोक व्यक्त करने वालों में राजेश झा, हेमंत मित्तल, गौरव, विकास, हिमांशु, राहुल, देशदीपक, रोहित, धर्मेंद्र ध्रुव, अमन, आर्यन, मनोज, प्रियांशु, आदित्य, सनी, सोनू, सूरजभान, रामकुमार, जितेंद्र, अरविंद, प्रमोद, सुमित, पंकज, मोनू, सनी, विकास, आकाश, रोहित भारती, अंजलि, नेहा, मुस्कान, नरेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर युवाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया दिशा चिल्ड्रंस प्रोग्राम के द्वारा महात्मा बुध जूनियर हाईस्कूल कबीर नगर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के साथ ही 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की घोषणा की गई थी। उसी समय से पूरे विश्व में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मानव को जीवन जीने के अधिकार के साथ ही स्वतंत्रता, समानता, सम्मान, विकास, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा एवं सुरक्षा जैसे अधिकार भारतीय संविधान में प्रदान किए गए है। इन सभी अधिकारों का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति को होना चाहिए।
कैंपस प्लेसमेंट के तहत 52 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
फिरोजाबाद। बीएस आईटीआई नगला विष्णु में सुजुकी मोटर ने कैंपस प्लेसमेंट में 52 छात्रों का चयन किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राइवेट एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक अजीत यादव ने किया। कैंपस प्लेसमेंट में 122 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुजकी मोटर ने 52 छात्रों का चयन किया। मुख्य अतिथि के रूप में नोडल प्रधानाचार्य केडी मिश्रा मौजूद रहे। वहीं सभी चयनित अभ्यर्थियों को आईटीआई के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने उज्जवल भविष्य की कामना की।
माथुर वैश्य के राष्ट्रीय अधिवेशन कोे सफल बनाने के लिए स्कूटर रैली निकलेगी कल
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का 32 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 18 व 19 दिसंबर को बैजंती देवी एवं मोहन भैया बछर बार स्मृति नगर स्थित एफएम रॉयल एवं एफएम वाटिका में आयोजित किया गया है। राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए एक स्कूटर रैली 12 दिसंबर को माथुर वैश्य धर्मशाला सुहाग नगर से निकाली जायेगी। यह जानकारी माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को फिरोजाबाद क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।उन्होंने बताया स्कूटर रैली सुहाग नगर माथुर वैश्य धर्मशाला से प्रारम्भ होगी। जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरेंगी। जहॉ रैली का जगह-जगह माथुर वैश्य पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। स्कूटर रैली के संयोजक सुनील पैंगोरिया तथा सह संयोजक उदय गुप्ता को बनाया गया है।
जलनिगम के खिलाफ सभासद खोलेंगे मोर्चा
हाथरस। अमृत योजनांतर्गत पेयजल पाईप डालने वाली कार्यदायी संस्था की मनमानी एवँ लापरवाह कार्यप्रणाली के खिलाफ नगरपालिका हाथरस के सभासद जल्द मोर्चा खोलने की तैयारी में है। नंबर पालिका बोर्ड जलनिगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रस्ताव लाकर कार्यदायी संस्था जलनिगम से कार्य हटाने की शासन से मांग कर सकता है। वहीँ टूटी सड़कों को ठीक कराने के लिये जल निगम को पालिका द्वारा नोटिस भेजा जायेगा।सभासदों की बैठक बागला कॉलेज मार्केट स्थिति सभासद दल के ऑफिस पर हुई। सभासदों ने जल निगम द्वारा डाली जा रही अमृत पेयजल योजना में वार्डो की टूटी सड़कों के ठीक नही होने पर गहरी चिंता व्यक्त की। वार्डो की जनता को हो रही परेशानियों के लिये सीधे तौर पर जलनिगम के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया।
19 दिसंबर को राष्ट्रीय विप्र एकता मंच वृंदावन में करेगा ब्राह्मण हुंकार रैली का आयोजन
सिकंदराराऊ। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के तत्वावधान में 19 दिसंबर को वृंदावन मथुरा में विशाल ब्राह्मण हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर के ब्राह्मण बंधु ब्राह्मण समाज की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर विचार-विमर्श करेंगे।
यह जानकारी राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।चतुर्वेदी ने कहा कि सनातन संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए गाय और ब्राह्मण का संरक्षण आवश्यक है। ब्राह्मण समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं। जिससे ब्राह्मण को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी शक्तियों को जवाब देने के लिए वृंदावन मथुरा में आयोजित ब्राह्मण हुंकार रैली में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली ,उत्तराखंड, पंजाब एवं अन्य राज्यों से ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे और ब्राह्मण समाज की स्थिति और भविष्य को लेकर चिंतन करेंगे।
Jansaamna