नौगढ़,चन्दौली। जिलाधिकारी चन्दौली संजीव सिंह ने समाधान दिवस के अवसर पर तहसील नौगढ़ में जनता की समस्यायें सुनी और त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बंधित अधिकारीगण को आदेशित किया। जिलाधिकारी द्वारा नौगढ़ तहसील में तैनात पेशकार रविन्द्र प्रसाद को अवैध धनउगाही एवं अन्य कतिपय शिकायतों पर जिलाधिकारी द्वारा निलम्बन का आदेश दिया गया। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं से फोन पर संवाद स्थापित किया। जिसमें आख्या का निस्तारण उन्हें संतोषजनक मिला। तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया तथा साफ -सफाई की व्यवस्था को भी देखा गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिये।
JAN SAAMNA DESK 2
शराब माफिया की चल- अचल संपत्ति हुई कुर्क
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जहरीली शराब के बड़े कारोबारी के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है । शनिवार को जिला प्रशासन ने उसकी करीब 87 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की है ।पुलिस ने यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की है । ज्ञात हो कि चालू वर्ष के आरंभ में महराजगंज क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से करीब एक दर्जन लोगों की मौत हुई थी । इस मामले में प्रशासन ने मुख्य आरोपित केतन उर्फ कुंवर प्रवीण सिंह निवासी पिंडारी खुर्द की चल अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है । इसके विरुद्ध पूर्व में गैंगस्टर की कर्रवाही की जा चुकी है । शनिवार को महराजगंज और बछरावां थाना की पुलिस ने मुनादी कराते हुए उस भवन को सीज किया है । पुलिस का कहना है कि यह संपत्ति उसने समाज विरोधी क्रिया कलाप से आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित करके सृजित की गई थी ।
03 को विशेष लोक अदालत का आयोजन
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अब्दुल शाहिद के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर रायबरेली में 03 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार द्वारा बताया गया कि आर्बिट्रेशन के वादों (वसूली वादों) से सम्बन्धित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर रायबरेली में किया जा रहा है।
Read More »सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 319 शिकायतों में 08 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर करें निस्तारण: माला श्रीवास्तव
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। इस अवसर पर पुलिस से संबंधित प्रकरणों को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में समय से आकर जन समस्याएं सुनें तथा उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें इसमें लापरवाही किए जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा विकास विभाग से संबंधित प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
राज्य मंत्री ने विशेष संचारी रोग अभियान का हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को किया रवाना
कानपुर देहात। विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान का राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होने उपस्थित लोगों को बुखार के समुचित इलाज की शपथ दिलाया। उन्होने कहा कि दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है या रोग के बाद शारीरिक और मानंसिक विकलांगता भी ला सकता है। इसलिए बुखार होने पर तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले जाये। जनपद के प्रत्येक सीएचसी/पीएचसी पर बुखार के समुचित इलाज की व्यवस्था है।इस अवसर पर सभी ने अपने गॉव, ब्लाक, जनपद और प्रदेश को दिमागी बुखारमुक्त करने के लिए संकल्प लिया। उन्होने इसकी प्रतिबद्धता दोहराई कि शौचालय का प्रयोग करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे, अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखेंगे। यदि कोई बच्चा बुखार से पीड़ित होगा तो उसके परिवार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेंगे।
राज्यमंत्री ने वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत इको पार्क में किया वृक्षारोपण
वन महोत्सव अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएः- जिलाधिकारी
कानपुर देहात । राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने इको पार्क मे 01 से 07 जुलाई तक, वन महोत्सव कार्यक्रम का पौधरोपण कर शुभारंभ किया, इस मौके पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक सुनीति, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने ईको पार्क में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में सम्बोाित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पांच-पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए एवं पौधों को पानी एवं संरक्षण अवश्य करना चाहिए, पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है, इसका अवश्य ध्यान रखें, प्रत्येक कार्यालय, भवन खेत मैदान में ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाएं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विशेष इस अभियान के प्रति ध्यान केंद्रित किया है इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं, इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा जैन ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में इस अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, उन्होंने कहा कि विभागों को लक्ष्य आवंटन कर दिया गया है उसे प्रत्येक दशा में पूर्ण करेंगे, इसमें जिन विभागों को जो लक्ष्य दिए गए हैं वह अपनी कार्य योजना के तहत पौधों को अवश्य लगवाएं।
प्लास्टिक प्रिन्ट्रिग फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 दमकलों ने 2 घंटे बाद आग पर पाया काबू
कानपुर दक्षिण। गोविन्द नगर थानाक्षेत्र के दादानगर फैक्ट्री एरिया मे स्थित शुक्रवार को गैस वेल्ड़िग से टीनशेड काटते समय नीचे रखे सामान मे गिरी चिंगारी से आग पकड़ ली। जिससे थोडी देर मे आग ने भयानक रूप ले लिया। जहॉ मौजूद फैक्ट्री कर्मियों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।और फैक्ट्री मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे स्वरूप नगर निवासी फैक्ट्री मालिक नीतिन टंडन ने बताया कि दादा नगर मे उनकी आदित्य फैलक्सी के नाम से रेपर प्रिन्ट्रिग की फैक्ट्री है। जिसमे आग लग गई है।
Read More »चाकू के साथ 02 गिरफ्तार
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 01 जुलाई 2022 को थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर 02 टॉप-टेन तथा माफिया अभियुक्तों अमन जायसवाल पुत्र गया प्रसाद निवासी राही थाना मिलएरिया रायबरेली तथा प्रदीप जायसवाल पुत्र परमेश्वर दयाल निवासी अमावां थाना मिलएरिया रायबरेली को कुल 02 अदद अवैध चाकू के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिनके विरुद्ध थाना मिलएरिया पर शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की गयी है ।
Read More »
नगर पालिका अध्यक्ष ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता | विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान /दस्तक आभियान जुलाई 2022का शुभारंभ शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह द्वारा स्काउट भवन रायबरेली में किया गया | इस मौके पर सीएमओ डा वीरेंद्र सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने अभियान का सुभारंभ एंटी लार्वाल छिड़काव, सेनिटाइजेशन, फॉगिंग व रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा | इसी के तहत 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा |नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने सभी से साफ सफाई रखने की अपील की ताकि सँचारी रोगों के प्रसार पर काबू पाया जा सके | उन्होंनेकहा कि सभी सहयोगी विभाग परस्पर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनायेँ | इस अवसर पर संयुक्त निदेशक( नोडल अधिकारी)डॉ एस के रावत ने कहा – संचारी रोग नियन्त्रण अभियान मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है |
कलेक्ट्रेट परिसर को नो प्लास्टिक जोन किया घोषित
सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु कलेक्ट्रेट पर चलाया गया जागरूकता व हस्ताक्षण अभियान
फिरोजाबाद। प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को महापौर नूतन राठौर एवं प्रभारी नगर आयुक्त अरविन्द कुमार राय के निर्देशन में नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही सभी लोगों को सिंगल प्लास्टिक उपयोग नही करने की शपथ दिलाई गई।शुक्रवार को प्रभारी नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप सिंह, जौनल सैनेटरी ऑफीसर दलवीर सिंह द्वारा दबरई स्थित कलैक्ट्रेट परिसर में नगर निगम के समस्त कर्मचारीगणों, कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, लॉयन सर्विस लिमिटेड के समस्त कर्मचारीगणों, स्वयं सेवी संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों एवं स्थानीय निवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु शपथ दिलवाई गई।
Jansaamna