Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 650)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे में भिड़े कई वाहन,एक की मौत, 19 घायल

फिरोजाबाद, जन सामना।  सिरसागंज क्षेत्र आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुवह घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस मे भिड़ गये। हादसे में एक बस चालक की मौत हो गयी। जवकि 19 लोग घायल हुये है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सिरसागंज थाना क्षेत्र के कठफोरी के समीप षनिवार की सुवह घने कोहरे के चलते एक बस कार में घुस गयी। इसके बाद लगातार एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गयी। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर यूपीड़ा कर्मियों के साथ पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने आनन फानन में घायलों को सैफई अस्पताल के साथ सिरसागंज अस्पताल भिजवाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। उपचार के दौरान एक बस चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान भारत (37) पुत्र चुन्नीलाल चित्तौड़ राजस्थान के रूप में की गई है।

Read More »

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत

फिरोजाबाद, जन सामना। रामगढ़ क्षेत्र उर्दू नगर निवासी एक महिला की षुक्रवार की देर रात्रि संदिग्ध मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। मृतका गर्भवती थी। रामगढ़ क्षेत्र उर्दू नगर निवासी रूबी (20) पत्नी शाहरूख की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध मौत हो गयी। रूबी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। जानकारी के मुताबिक महिला गर्भवती थी। जिसका इलाज चल रहा था। करीब एक डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। सूचना पाकर कटरा मीरा शिकोहाबाद निवासी मायका पक्ष के लोग भी आ गये।

Read More »

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,दोनों गिरफ्तार 

फिरोजाबाद, जन सामना। नसीरपुर क्षेत्र में हुई रामलाल की हत्या उसकी ही पत्नी ने प्रेमी के सहयोग मिलकर की थी तथा शव को यमुना नदी में डाल दिया था। पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि थाना नसीरपुर के गांव विजनपुर कच्छपुरा निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व. राजाराम द्वारा थाना नसीरपुर पर तहरीर दी गई कि 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से उसका भाई रामलाल उर्फ डब्बल सिह लापता है। पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर रामलाल की तलाश शुरू कर दी। इधर राजेन्द्र कुमार ने अपने छोटे भाई रामलाल की पत्नी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर रामलाल की हत्या करने का शक भी जताया। इस मामले में हत्या कर शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि नसीरपुर थाना प्रभारी प्रवीन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ शनिवार को रामलाल की पत्नी प्रेमवती व उसके गांव के ही रहने वाले प्रेमी नन्द किशोर पुत्र रामदत्त को पिलुआ व कच्छपुरा के मध्य से गिरफ्तार किया गया।

Read More »

मृतको के परिजनों को अर्थिक सहायता देने की मांग

फिरोजाबाद, जन सामना। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने गुरूवार को ककरऊ कोठी चैराहे पर हुये ऑटो दुर्घटना में मृत लोगो को मुख्यमुत्री राहत कोष से दस-दस लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है। ककरऊ चौराहे पर हुये ऑटो दुर्घटना में मृत हादी हसन पुत्र मुवीन अहमद एवं वसीम पुत्र सगीर निवासी अजमेरी गेट को पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहतकोष से दस-दस लाख रूपये मुआबजे की माॅंग की है। उन्होने कहा कि मृतकों के परिवारजनों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। पीस पार्टी ने प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता करने की मांग की है।

Read More »

14 फरवरी को कवि सम्मेलन

फिरोजाबाद, जन सामना। समाज सेविका सरोज सिह निडर की 12 वी पुण्यतिथि के अवसर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कोरोना योद्वा सम्मान समारोह का आयोजन 14 फरवरी दिन रविवार को एस.आर.के महाविद्यालय के प्रांगण किया गया है। पूर्व संसद ओमपाल सिह निडर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में अपनी सेवायेे देने वाले योद्वाओं का सम्मान एवं कवियों को साहित्य सरोजश्री की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा।

Read More »

पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग

फिरोजाबाद, जन सामना। जमीअत उल हिंद के जिला महासचिव कारी नईम सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष मौलाना अमीन अख्तर, मौलाना फारूक एवं करबला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा हिकमत उल्ला खान कबूतर मंडी हाजीपुरा पहुंचे। जहाॅ उन्होंने पीड़ित दुकानदारों से जानकारी हासिल की। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि आग से उनका सब कुछ जलकर खाक हो गया है। वहीं मौके पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, इंस्पेक्टर रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह पहुंच गए। सीओ सिटी हरि मोहन सिंह ने दुकानदारों से हर संभव सरकारी मदद दिलवाने की मदद का भरोसा दिया। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने कहा कि आग लगने से दुकनदारों का पूरा सामान जल चुका है। दुकानदार पूरी तरह से बेरोजगार हो गए है।

Read More »

रालोद ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

हाथरस जन सामना। राजरानी विला मथुरा रोड कैंम्प कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशा वर्मा व जिला मुख्य महासचिव प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकदल सूरजपाल सिंह  के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरीअजित सिंह का 82 वाॅ जन्म दिन केक काटकर बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही चैधरी अजित सिंह की दीर्घायु की ईश्वर से कामना की गई। जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ  आशा वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं एवं सर्व समाज का हित सुरक्षित है। जिला मुख्य महासचिव सूरज पाल सिंह नेताजी ने कहा कि बहुत जल्द चलो गांव की ओर, मेरा गांव मेरा संगठन तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर जनपद के गाँव-गाँव में चौपाल लगाकर महिलाओं को भारी तादाद में राष्ट्रीय लोकदल में समलित कराकर पार्टी से जोड़ा जाएगा।

Read More »

आदित्य शर्मा बने एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव

हाथरस जन सामना। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने हाथरस जिले के छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देकर और हाथरस में संगठन को मजबूत करने की पहल की है। मूल रूप से गिजरौली के रहने वाले आदित्य शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव बनाया है। मीडिया से वार्ता के दौरान प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा ने बताया की पार्टी द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसको मैं पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ निभाऊंगा और 2022 के लिए पार्टी के हाथों को मजबूत करूंगा। मैंने 2011 में कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। 2011 में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया था, उसके बाद मैंने संगठन में तन, मन, धन से काम किया। आज मुझे लगातार तीसरी बार प्रदेश की कमेटी में जाने का मौका मिला है।

Read More »

फर्जी बीमा कर लाखों की ठगी करने वाला दबोचा

हाथरस जन सामना। लोगों को फोन करके फर्जी बीमा कर ऋण दिलाने, बीमा पूरा होने के नाम पर धोखाधडी कर रुपये ऐंठने के मामले में वांछित चल रहे 1 आरोपी को थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने किया गिरफ्तार है। हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार इनामी, वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन के क्रम में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा फोन कर फर्जी बीमा कर ऋण दिलाने या बीमा पूरा होने के नाम पर धोखाधडी कर फाइल चार्ज, कमीशन, एग्रीमेन्ट आदि के नाम पर अलग अलग बैंक खातों में रुपये डलवाकर रुपये ऐठने वाले वांछित चल रहे 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम राहुल कुमार अरविंद भाई पटेल निवासी मकान नंबर 20 पंचवटी सोसाइटी समरखा अपोजिट न्यू वाटर टैंक ग्राम व पोस्ट समरखा थाना रूरल एरिया आनंद गुजरात बताया है। गत 28 अगस्त 2020 को वादी वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामस्वरुप निवासी नगला केशों से बीमा कराने तथा बीमा पूरा होने का आश्वासन देकर धोखाधडी कर प्रार्थी से करीब 5 लाख रुपये ऐंठ लिये गये थे।

Read More »

बुग्गी में मैक्स ने मारी टक्कर,बुग्गी सवार की उपचार के दौरान हुई मृत्यु

हाथरस जन सामना। आगरा अलीगढ़ एनएच 93 पर बने राधिका ढाबे के निकट एक बुग्गी सवार में मैक्स ने टक्कर मार दी,जिससे बुग्गी चालक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, सुबह करीब 5ः00 बजे अपने गांव ततारपुर से टिंकू उर्फ दुर्जन पुत्र शंकरलाल बैलगाड़ी से गोभी लेकर सासनी की मंडी में गोभी बेचने के लिए आ रहा था, जैसे ही वह राधिका ढाबे के निकट पहुंचा तो आगरा की तरफ से आ रही मैक्स ने उसे टक्कर मार दी, जिससे टिंकू रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया व उसकी बुग्गी भी क्षतिग्रस्त हो गई, इधर घटना के बाद मैक्स चालक मैक्स छोड़कर मौके से फरार हो गया, वहीं घटना को देख राहगीर मौके पर आ गए, और वही किसी राहगीर ने पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची|

Read More »