Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 844)

कूड़े के डंप के खिलाफ सपा नेता ने क्षेत्रीय लोगों के साथ किया प्रदर्शन

गोविन्द नगर विधानसभा के शास्त्रीनगर सेंट्रल पार्क बना गंदगी का अड्डा दे रहा बीमारियों को दावत
कानपुर नगर, ओम पाण्डेय। गोविंद नगर विधानसभा के शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में बने हुए कूड़े के डंप को लेकर आज समाजवादी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय जनता के साथ प्रदर्शन किया वही आज मेयर प्रमिला पांडे ने स्वच्छ भारत मिशन कानपुर की यात्रा का समापन किया। सेंट्रल पार्क दक्षिण का सबसे बड़ा पार्क है। जहां पर हर वर्ष दशहरा का मेला लगता है, दशहरा का मेला देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। समाजवादी पार्टी के नेता विनय गुप्ता ने कहा स्थानीय विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने क्षेत्र की जनता को वादा कर पार्क के सुंदरीकरण कर करोड़ों रूपये की परियोजनाओं का सिर्फ और सिर्फ लॉलीपॉप दिया है।

Read More »

युवा व्यापार मंडल की संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की सूचना अनुसार युवा व्यापार मंडल की एक संगोष्ठी व व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन 26 सितंबर दिन शनिवार को दोपहर दो बजे रामनगर पुलिस चैकी के पास चंद्रवती भवन में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राम कैलाश यादव केंद्रीय दर्जा प्राप्त मंत्री व नगर विधायक मनीष असीजा, अनिल मैनेजर जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल, पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह मौजूद रहेेंगे।

Read More »

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर किसान विरोधी बिल का किया विरोध

फिरोजाबाद, एस. के. चितौड़ी। किसान विरोधी बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में अर्धनग्न होकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से किसान विरोधी बिल वापस लिए लेने की मांग की।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग एवं महानगर उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सौरभ पोरवाल ने कहा आज मोदी सरकार किसानों के साथ धोखा करने में लगी है। बिना वोटिंग के किसान विरोधी बिल को पास किया है। मोदी सरकार किसान विरोधी बिल पास कर पूंजीपति लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। पूरे देश में किसान विरोध कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की बात सुनने को इच्छुक नहीं है वह केवल अपने मन की बात करने में लगी है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरेशी एवं सेवादल शहर अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन गांधी ने कहा आज मोदी सरकार जनता का धीरे-धीरे भरोसा उठ गया है मोदी सरकार ने जितने भी वादे किए हैं वह सब वादे झूठे निकले हैं।

Read More »

एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने जरूरतमंद लोगों को बांटे मास्क

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में मास्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में महापौर नूतन राठौर एवं समिति के संस्थापक अध्यक्ष एकता जैन ने जरूरतमंद लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क वितरित किए। इस अवसर पर महापौर ने सभी लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोने के लिए कहा। इस दौरान अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, सुनील गुप्ता संगठन मंत्री, प्रिंस शर्मा जिला महामंत्री, शैलेंद्र गुप्ता कार्यवाहक संरक्षक, अंकित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, सौरभ गुप्ता कार्यकारी मंत्री आदि मौजूद रहे।

Read More »

जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई 104 वीं जन्म जयंती

फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। महान विचारक, राष्ट्रवाद के प्रणेता एवं जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रंद्वा सुमन अर्पित कर नमन किया। और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।  भाजपा महानगर द्वारा लेबर काॅलौनी स्थित पार्क मेें स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 104 वीं जन्म जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, मेयर नूतन राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, राधेश्याम यादव, आनंद अग्रवाल, केशव फौजी, राजेन्द्र सिंह बौहरे, शिवमोहन श्रोती, श्याम सिंह यादव, सुनील शर्मा, नानक चंद्र अग्रवाल, मंगल सिंह राठौर, नमन बंसल, सुनील टण्डन, उदय गुप्ता, केशवदेव, आशीष यादव, गेंदालाल राठौर आदि मौजूद रहे।

Read More »

पं. दीनदयाल ने भारत को कराया एकात्म मानववाद का दर्शन-संध्या

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज भाजपा की जिला मंत्री एवं सेक्टर प्रभारी  संध्या आर्य के नेतृत्व में बागला कॉलेज पर कार्यक्रम आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छविचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।इस अवसर पर भाजपा की जिला मंत्री  संध्या आर्य ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत के लोगों को एकात्म मानववाद का दर्शन प्रदान किया, वह ऐसे राजनीतिक दर्शन को विकसित करना चाहते थे जो भारत की प्रगति एवं परंपरा के अनुकूल हो और राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति करने में समर्थ हो। भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो पौधा लगाया था वह आज वट वृक्ष बन चुका है और भाजपा पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सेंगर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर चलना ही हम सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सदर विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, भाजपा के शहर उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, नगर मंत्री अर्जुन बाल्मीकि, नगर मंत्री हरीश सेंगर, सभासद नारायण लाल, प्रबल प्रताप सिंह, मुकेश सोनी, डॉ. चंद्रशेखर रावल, शिवशंकर गुलाटी, राजीव अग्रवाल, पवन वर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More »

रेलवे परामर्श दात्री समिति सदस्य क्षमा शर्मा व डा. अविन का जोरदार स्वागत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव कोरना चमरूआ निवासी एवं आरपीएम कॉलेज ग्रुप के संस्थापक डॉ. उमाशंकर शर्मा लॉर्ड की पुत्रवधू एवं भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य व भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा की धर्मपत्नी  क्षमा शर्मा को उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद) प्रयागराज द्वारा रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति में सदस्य बनाए जाने पर आज गांव महमूदपुर ब्राह्मणान में फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ अविन शर्मा ने कहा कि श्रीमती क्षमा शर्मा को रेलवे द्वारा परामर्श दात्री समिति का सदस्य बनाया है और यह सब आप सभी लोगों के प्यार व आशीर्वाद से ही हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सुख दुख में हमेशा उनके साथ हैं और किसी को किसी भी तरह की समस्या हो तो उसके समाधान के लिए वह 24 घंटे तत्पर हैं। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा उन्हें मुकुट पहना कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत कर सम्मानित भी किया गया। स्वागत करने वालों में गिरेंद्र कौशिक, सुरेंद्र कौशिक, योगेंद्र कौशिक, अजय, रामेश्वर शर्मा, विमल प्रधान, कन्हैया कौशिक, विजय शंकर, उमाशंकर, सियाराम शर्मा, अजय शर्मा, अमित कौशिक, यीशू शर्मा, रवि आशीष, राम अवतार सिंह, अरविंद ठाकुर, नीरज शर्मा एवं तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

Read More »

चोरी व लूट का शातिर दबोचा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पुलिस कप्तान विक्रांत वीर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध जनपद की पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी चतर सिंह राजौरा ने बताया कि बीती रात्रि को गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर चोरी व लूट की घटना को अंजाम देने में शातिर अनिल कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी जोगिया रोड रमनपुर को गिरफ्तार किया गया है और अनिल कई लूट और चोरी की घटनाओं में वांछित था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना हाथरस गेट प्रभारी चतर सिंह राजोरा, एसआई विपिन यादव व एसआई रविन्द्र सिंह शामिल थे।

Read More »

डायजापाम सहित गिरफ्तार

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोतवाली सदर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात्रि को गश्त के दौरान किला स्टेशन माल गोदाम लाल डिग्गी रोड के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार किए गए युवक संजय गुप्ता पुत्र दाऊ दयाल निवासी जलेसर रोड गली के कब्जे से 210 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली प्रभारी जगदीशचंद्र, एसआई इजहार अहमद, सिपाही ललित कुमार शामिल थे।

Read More »

भाजपा ने बूथों पर मनाई पं. दीनदयाल जयन्ती

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 104 वीं जयंती कई बूथों पर मनाई गई। जिसमें सदर विधायक हरीशंकर माहौर, पूर्व पालिकाध्यक्ष व भाजपा संस्थापक रमेशचंद्र आर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकुमार माहेश्वरी, शहर उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मोर मुकुट गुप्ता, नरेश गुप्ता, यतेंद्र वाष्र्णेय, विवेक गुप्ता, अरविंद तिवारी, दीपक शर्मा, डॉ. संजीव शर्मा, अंकुश बाल्मीकि, बबलू हंसमुख, मुकेश सोनी, सुनीत आर्य, संध्या आर्य, हरीश सेंगर, अखिलेश गुप्ता, अर्जुन बाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, प्रदीप गुप्ता, गोविंद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, सुरेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

Read More »